प्रमोशन में आरक्षण मामला, 42 दिन बाद भी फैसला सुरक्षित, कर्मचारियों को 90 दिन से पहले फैसले की उम्मीद

Neel Tiwari | Mar 31, 2026, 18:40 IST
Share
mp-promotion-reservation-case-hc-judgment-update-2026
Photograph: (the sootr)

मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला 42 दिन बाद भी सुरक्षित है। कर्मचारियों को उम्मीद है कि निर्णय 90 दिन से पहले आ सकता है।

News in Short

  • 17 फरवरी 2026 को सुनवाई पूरी, 31 मार्च तक 42 दिन बीत चुके।
  • सुप्रीम कोर्ट ने 90 दिन की समयसीमा तय की, 18 मई को अवधि पूरी होगी
  • समयसीमा अधिकतम है, इससे पहले भी निर्णय सुनाया जा सकता है।
  • अप्रैल और मई में कुल मिलाकर लगभग 29 दिन ही खुलेंगे कोर्ट
  • हजारों प्रमोशन पर असर होने के कारण जल्द निर्णय की उम्मीद।

Intro

मध्य प्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में 17 फरवरी 2026 को सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। 31 मार्च तक 42 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक निर्णय सामने नहीं आया है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा तय 90 दिनों की समयसीमा को लेकर अब कर्मचारियों के बीच नई उम्मीद बनी है कि फैसला इस अवधि से पहले भी आ सकता है। प्रमोशन पर सीधा असर होने के कारण हजारों सरकारी कर्मचारी जल्द निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

News in Detail

42 दिन बाद भी सुरक्षित फैसला, इंतजार जारी

प्रमोशन में आरक्षण से जुड़े इस अहम मामले में 17 फरवरी 2026 को विस्तृत सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रखा गया था। अब 31 मार्च तक 42 दिन बीत जाने के बाद भी निर्णय का इंतजार बना हुआ है। यह मामला हजारों शासकीय कर्मचारियों के भविष्य और पदोन्नति से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर दिन उनके लिए महत्वपूर्ण बन गया है।

90 दिन की समयसीमा, लेकिन अनिवार्य इंतजार नहीं

सुप्रीम कोर्ट ने “हर्ड एंड रिजर्व” मामलों में 90 दिनों के भीतर निर्णय देने की समयसीमा तय की है। जिन मामलों का 90 दिनों में फैसला नहीं सुनाया जाता उन्हें चीफ जस्टिस के पास भेजने के निर्देश हैं। लेकिन इस मामले में चीफ जस्टिस की डिविजनल बेंच ही सुनवाई कर रही है। इस मामले में यह 90 दिन की अवधि 18 मई 2026 को पूरी होगी। हालांकि यह स्पष्ट है कि यह 90 दिन की सीमा अधिकतम है, न कि अनिवार्य प्रतीक्षा अवधि। यानी अदालत चाहे तो इस अवधि से पहले भी फैसला सुना सकती है।

सीमित कार्यदिवस के बीच बढ़ी उम्मीद

अप्रैल में लगभग 19 और मई में करीब 10 कार्यदिवस ही उपलब्ध हैं, जिसके बाद 16 मई से अदालतों के ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने की संभावना है। ऐसे में सीमित समय और बढ़ते कार्यभार के बीच कर्मचारी वर्ग को उम्मीद है कि इस महत्वपूर्ण मामले को प्राथमिकता देते हुए जल्द निर्णय सुनाया जाएगा।

प्रमोशन की आस में कर्मचारी, जल्द फैसले की अपेक्षा

इस मामले से जुड़े हजारों शासकीय कर्मचारी लंबे समय से प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि वे न्यायिक प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हैं, लेकिन मामले की गंभीरता और उनके करियर पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए यह उम्मीद जरूर है कि फैसला यथाशीघ्र सामने आए।

नजरें फैसले पर, उम्मीद कायम

फिलहाल सभी की निगाहें आने वाले दिनों पर टिकी हैं। कर्मचारियों के बीच यह विश्वास है कि निर्धारित समयसीमा पर ही नहीं, बल्कि उससे पहले भी निर्णय आ सकता है। प्रमोशन की उम्मीद लगाए बैठे कर्मचारियों के लिए यह इंतजार महत्वपूर्ण है, और वे सकारात्मक निर्णय की उम्मीद के साथ हाईकोर्ट की ओर देख रहे हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

प्रमोशन में आरक्षण मामला : हाईकोर्ट में हुई मामले की अंतिम सुनवाई, हजारों कर्मचारियों की नजर अब आदेश पर

फिर टली प्रमोशन में आरक्षण मामले की सुनवाई, कर्मचारियों का इंतजार और लंबा

एमपी के प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025 पर सुनवाई अंतिम दौर में

प्रमोशन में आरक्षण नियम 2025, 46 याचिकाएं, 15 सुनवाई - DPC के इंतजार में कर्मचारी

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • सरकारी कर्मचारी
  • हाईकोर्ट
  • प्रमोशन
  • चीफ जस्टिस
  • प्रमोशन में आरक्षण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि