राहुल गांधी के गूंज कार्यक्रम में 4 मुद्दों पर बात, पोस्टर पर वेन्यू रीजनल पार्क

Sanjay Gupta | Sept 04, 2026, 12:11 IST
Share
mp rahul gandhi goonj venue controversy
mp rahul gandhi goonj venue controversy

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर के आयोजन की तैयारियां तेज हो गई है। इसमें युवाओें के रजिस्ट्रेशन में कांग्रेस जुट गई है। वहीं जगह को लेकर तय हो गया है कि यह नेहरू स्टेडियम में नहीं होगा।

राहुल गांधी के कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे के बाद पांचवा छात्रों की गूंज कार्यक्रम इंदौर में होगा। इसमें जगह को लेकर चल रहे विवाद के बीच तय हो चुका है कि अब यह स्टेडियम में नहीं होगा। कांग्रेस द्वारा आयोजन को लेकर जारी पोस्टर में आयोजन स्थल नेहरू स्टेडियम नहीं लिखा गया है।

goonj karyakram rahul gandhi indore
goonj karyakram rahul gandhi indore


यह लिखा है आयोजन स्थल का नाम

छात्रों की गूंज राहुल गांधी के कार्यक्रम केआयोजन स्थल के रूप में कांग्रेस ने रीजनल पार्क के सामने लिखा है। इसे नाम भारत जोड़ो मैदान नाम दिया गया है। कार्यक्रम का समय शाम पांच बजे बताया गया है।

इन चार मुद्दों पर करेंगे बात

राहुल गांधी के आयोजन के लिए कांग्रेस ने क्यूआर कोड से रजिस्ट्रेशन लिंक दी है। इसमें नाम, फोन नंबर, जेंडर, आप कहां से हैं और जिले का नाम पूछा जा रहा है। वहीं इसमें पूछा गया है कि किन चार मुद्दों से आप पीड़ित है। इस पर राहुल गांधी संवाद करेंगे।

goonj karyakram rahul gandhi indore
goonj karyakram rahul gandhi indore


  • पेपर लीक- पहला मुद्दा पेपर लीक माफिया है। आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ जो आपका भविष्य बेच रहा है।
  • महंगी व्यवस्था- दूसरा मुद्दा वसूली मशीन, जिसमें सरकारी शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है और महंगी निजी व्यवस्था लूट रही है।
  • डिग्री है पर नौकरी नहीं- तीसरा मुद्दा रोजगार से जुड़ा है जिसमें डिग्री तो है लेकिन युवा को नौकरी नहीं मिल रही है।
  • दबाव इतना कि कुचला जा रहा- चौथा मुद्दा है कि इतना दबाव है, आर्थिक बोझ है, सामाजिक मांग है, अवसरों की कमी है. जिसके चलते कुचला हुआ महसूस किया जा रहा है।

लक्ष्य 50 हजार पंजीयन का

अभी तक छात्रों की गूंज में सबसे ज्यादा पंजीयन पुणे में 47 हजार हुए थे। इंदौर में लक्ष्य 50 हजार का रखा गया है। क्यूआर कोड के साथ ही आयोजन स्थल पर भी पंजीयन की व्यवस्था रखी गई है।

शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कहा कि सभी पदाधिकारियों को एक-एक हजार पंजीयन की जिम्मेदारी दी है। जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े ने कहा कि हम सभी कॉलेज, यूनिवर्सिटी तक पहुंच रहे है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष रीना सेतिया महिलाओं तक पहुंचने में जुटीं है। वहीं एनएसयूआई और युवक कांग्रेस को भी अहम जिम्मेदारी दी है।

मंच पर नहीं होगा कोई नेता

कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा के अनुसार इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। राहुल गांधी का भाषण होगा और वह युवाओं के मुद्दे उठाएंगे, कुछ पीड़ित छात्र मंच पर जाकर राहुल गांधी से संवाद भी करेंगे। इसकी तैयारियां तेज हो गई है।

दो शहरों में इंदौर को चुना

'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए प्रदेश के दो शहरों इंदौर और जबलपुर के नाम सामने आए थे। इसके लिए इंदौर को चुना गया है, क्योंकि इंदौर प्रदेश का प्रमुख एजुकेशन हब है। शहर में बड़ी संख्या में कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं, जिससे कार्यक्रम में बड़ी छात्र भागीदारी जुटाने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...

इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए कांग्रेस का यह बैकअप प्लान

इंदौर में राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम, 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम की तैयारी

जंतर-मंतर की गूंज MP तक, Gen-Z को लेकर सत्ता-विपक्ष में खलबली

एमपी के जंगलों में अब गूंजेगी शेर की दहाड़, भोपाल वन विहार प्रबंधन की तैयारी

Tags:
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • एमपी
  • इंदौर
  • रोजगार
  • छात्रों की गूंज राहुल गांधी
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले

By VINAY VERMA

छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार