एमपी में भारी बारिश को लेकर सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
Sandeep Kumar | Updated:
सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को किया हाई अलर्ट
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट है। सीएम मोहन यादव ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है। सीधी में सोन नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। विंध्य क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।
समझें क्या है पूरा मामला
- मध्यप्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश जारी है।
- भोपाल और इंदौर में भी लगातार बारिश हो रही है।
- बारिश के खतरे को देखते हुए सीएम सक्रिय हुए।
- कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए।
- प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों के लिए तैयार रखा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर्स को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विशेष रूप से उत्तरी मध्यप्रदेश में अति वर्षा की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए अग्रिम तैयारियां…
— Chief Minister, MP (@CMMadhyaPradesh) September 4, 2026
संसाधन जुटाने के निर्देश
इसी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने को कहा गया है। सीएम ने साफ कहा है कि राहत और बचाव संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जाए।
विंध्य में बढ़ी मुश्किलें
स्थिति को देखते हुए बाणसागर बांध के कई गेट खोले गए हैं। इससे नीचे के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर रख रहा है।
सोन नदी पर ऑरेंज अलर्ट
सोन नदी कोल्दह ब्रिज और चुरहट में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कोल्दह ब्रिज पर जलस्तर 238.30 मीटर दर्ज किया गया है। यहां खतरे का स्तर 238.25 मीटर है। यानी नदी खतरे के निशान से 0.05 मीटर ऊपर बह रही है। राहत की बात यह है कि यहां जलस्तर फिलहाल स्थिर बना हुआ है।
चुरहट में सोन नदी का जलस्तर 245.09 मीटर तक पहुंच गया है। यहां खतरे का स्तर 243 मीटर तय है। यानी नदी 2.09 मीटर ऊपर बह रही है। हालांकि राहत की बात यह है कि चुरहट में जलस्तर घटने का रुझान देखा गया है।
कलेक्टर की सतर्कता
संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने को कहा गया है। कलेक्टर ने जिले के अमृत सरोवर, बांध, नदियों और चेक डैम की स्थिति जांचने के भी निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के जरूरी इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया है।
बारिश का यह दौर आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। ऐसे में प्रशासन और आम लोगों दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है। नदी किनारे रहने वाले लोगों को खासतौर पर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में सीएम हाउस से फोन आया तो मोबाइल की खोज में दौड़ी 10 थानों की पुलिस
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: बढ़ेगा 4% महंगाई भत्ता, जानें कब मिलेगा
एमपी में मौसम में भारी बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ में कड़केगी बिजली, राजस्थान में जल्द बदलेगा मौसम
3 अफसरों की चूक से भटका खोले के हनुमानजी रोपवे, GPS बिना सीमांकन और गलत सत्यापन से दूसरी वन भूमि पर हुआ निर्माण
By Jyoti Mahender Bhardwaj
SET पास, फिर भी नौकरी और पीएचडी का रास्ता बंद? रिजल्ट में 5 गड़बड़ियां
By Jyoti Mahender Bhardwaj
1 जनवरी से बदल जाएगा राशन लेने का तरीका, तुरंत निपटा लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगा राशन...
By Aman Vaishnav
किसानों का फसल बीमा क्लेम नहीं अटकेगा? MP सरकार ने बदले नियम, अब बैंकों की लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही
By Arohi Raj
सिंहासन छत्तीसी : एक मैडम को बचाने में जुटे तीन अफसर, दीपक की लौ जलाएगी किस किस का घर
By Arun Tiwari
मातम में बदली मेले की खुशियां, बालाघाट में चाऊमीन-मंचूरियन खाते ही बिगड़ी 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार
By Aman Vaishnav
नर्सिंग भर्ती 2023 पर राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- दूसरे काउंसिल से रजिस्टर्ड नर्स को बाहर करना गलत
By Jageshwar Prasad