सड़क पर घायल बुजुर्ग को देख रुके राजगढ़ SP, जान बचाने के लिए दी CPR

Siddhi Tamrakar | Dec 11, 2024, 10:59 IST
Share
RAJGARH SP MISHRA
RAJGARH SP MISHRA

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी ओर से दिखाई गई इंसानियत की मिसाल को लेकर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। जानें पूरा मामला...

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) आदित्य मिश्रा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी ओर से दिखाई गई इंसानियत की मिसाल को लेकर लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। यह मामला तब का है जब SP आदित्य मिश्रा और कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ब्यावरा से सारंगपुर जा रहे थे और रास्ते में एक्सीडेंट में घायल हुए एक बुजुर्ग को उन्होंने देखा।

सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की एसपी ने की मदद

राजगढ़ जिले के करनवास क्षेत्र के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बुजुर्ग घायल हो गए थे। जब एसपी आदित्य मिश्रा और कलेक्टर उस रास्ते से गुजर रहे थे, तो उन्होंने देखा कि सड़क पर घायल बुजुर्ग गंभीरहालतमें थे। इस दौरान बिना समय गंवाए, एसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाकर घटनास्थल पर पहुंचकर घायल बुजुर्ग की जान बचाने की कोशिश की।

CPR देकर बुजुर्ग को बचाने की कोशिश

एसपी आदित्य मिश्रा ने घायल बुजुर्ग को CPR (cardiopulmonary resuscitation) देने की कोशिश की। हालांकि, उनका यह प्रयास सफल नहीं हो सका और हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों ने एसपी के इस प्रयास का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एसपी आदित्य मिश्रा की तत्परता और मानवता को देख लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • राजगढ़ न्यूज
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • एसपी राजगढ़ आदित्य मिश्रा
  • सीपीआर देना
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा