MP में डॉक्टरों का विरोध तेज, स्टाइपेंड के लिए हड़ताल की चेतावनी
Anjali Dwivedi | Mar 07, 2026, 16:36 IST
mp-resident-doctors-stipend-protest
मध्य प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में रेजिडेंट डॉक्टरों ने स्टाइपेंड संशोधन न होने पर मोर्चा खोल दिया है। सोमवार से इलेक्टिव सेवाएं बंद करने की चेतावनी दी गई है, जबकि रविवार को जस्टिस मार्च होगा।
MP News. मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल फर्मों के रेजिडेंट डॉक्टर एक बार फिर सरकार के खिलाफ एकजुट हैं। मामला स्टाइपेंड में संशोधन और लंबित एरियर के भुगतान से जुड़ा है। अपनी मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के नेतृत्व में डॉक्टरों ने विरोध का बिगुल फूंक दिया है। वर्तमान में डॉक्टर अस्पतालों में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं, जो सरकार के ढ़ीले रवैये के प्रति उनके आक्रोश को दिखाता है।
विवाद की जड़ 7 जून 2021 को जारी शासन के आदेश से जुड़ा है। एक अप्रैल 2025 से CPI(Consumer Price Index) आधारित स्टाइपेंड संशोधन लागू किया जाना था। डॉक्टरों का कहना है कि समय सीमा बीत जाने के बावजूद अब तक संशोधित स्टाइपेंड लागू नहीं हुआ है।
इतना ही नहीं, अप्रैल 2025 से जो एरियर बकाया है, उसका भी कहीं अता-पता नहीं है। रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि बार-बार निवेदन के बाद भी प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है, ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाते हुए डॉक्टरों ने 8 मार्च रविवार के लिए एक बड़ी रणनीति तैयार की है। प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेज (सरकारी मेडिकल कॉलेज) परिसरों में रेजिडेंट डॉक्टर्स न्याय मार्च निकालेंगे। इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के माध्यम से डॉक्टर जनता और शासन को अपनी समस्याएं बताएंगे। मार्च के बाद एक प्रेस वार्ता भी आयोजित की जाएगी।
अगर रविवार तक सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं होती है, तो सोमवार से प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा सकती है। जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि वे सोमवार से सभी इलेक्टिव सेवाओं जैसे ओपीडी और रूटीन ऑपरेशन्स का पूर्ण बहिष्कार (हड़ताल) करेंगे।
हालांकि, डॉक्टरों ने अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं और आईसीयू में काम जारी रहेगा, ताकि गंभीर मरीजों की जान पर कोई आंच न आए।
डॉक्टरों का कहना है कि यह केवल पैसों की लड़ाई नहीं है, बल्कि उनके पेशेवर सम्मान का विषय है। दिन-रात मरीजों की सेवा में जुटे इन रेजिडेंट डॉक्टरों के लिए स्टाइपेंड में होने वाली यह वृद्धि उनके आर्थिक आधार के साथ-साथ उनके मानसिक मनोबल के लिए भी जरूरी है। शासन की चुप्पी और आदेश की अनदेखी ने अब उन्हें सड़क पर उतरने को मजबूर कर दिया है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MP में अब कोई बेटी नहीं रहेगी अनपढ़, 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान
एमपी में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट
LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े
MP News. भोपाल गोमांस केस: SIT ने पेश किया 500 पन्नों का चालान, गोमांस की पुष्टि
आदेश के चार साल बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
इतना ही नहीं, अप्रैल 2025 से जो एरियर बकाया है, उसका भी कहीं अता-पता नहीं है। रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि बार-बार निवेदन के बाद भी प्रशासन केवल आश्वासन दे रहा है, ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
रविवार को न्याय मार्च से गूंजेंगे मेडिकल कॉलेज
सोमवार से ठप हो सकती हैं सेवाएं
हालांकि, डॉक्टरों ने अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए स्पष्ट किया है कि आपातकालीन सेवाएं और आईसीयू में काम जारी रहेगा, ताकि गंभीर मरीजों की जान पर कोई आंच न आए।
मनोबल पर पड़ रहा है सीधा असर
ये खबरें भी पढ़ें...
MP में अब कोई बेटी नहीं रहेगी अनपढ़, 10 मार्च से शुरू होगा सरस्वती अभियान
एमपी में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े: जानें आपके शहर में क्या हैं नए रेट
LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े
MP News. भोपाल गोमांस केस: SIT ने पेश किया 500 पन्नों का चालान, गोमांस की पुष्टि
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA