अपने ही 'घर' में भ्रष्टाचार को रोकने में नाकाम MP के राजस्व मंत्री, पटवारी ने कर दिया बड़ा खेला

Amresh Kushwaha | Jul 11, 2024, 15:40 IST
Share
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

इछावर विधानसभा क्षेत्र में फर्जी तरीके से पट्टे बनाए जाने का मामला उजागर हुआ है... कलेक्टर प्रवीण सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने पट्टे बनाने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया है।

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अक्सर अपने बयानों में ईमानदारी बरतने को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर मंत्री चर्चा में है। इस बार उनके चर्चा में आने का कारण उन्हीं की विधानसभा क्षेत्र में हुआ भ्रष्टाचार है। इस भ्रष्टाचार के बाद उनकी ईमानदारी पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...लाड़ली बहनों के घर का इंतजार कब होगा खत्म, विधानसभा चुनाव से पहले की थी घोषणा

35 से ज्यादा लोगों के बनाए फर्जी पट्टे

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा अपने ही विधानसभा क्षेत्र के भ्रष्टाचार को रोकने में असफल रहे है। उनके क्षेत्र में पटवारी ने मोटी रकम लेकर लोगों के लिए फर्जी पट्टे बना दिए। बताया जा रहा है कि पटवारी ने 35 से ज्यादा लोगों के फर्जी पट्टे बनाए थे। अब इस मामले में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने पट्टे बनाने वाले पटवारी अधिकांश शर्मा को निलंबित कर दिया है।

ये खबर भी पढ़िए...IT छापे में उलझे कटारिया फायनेंस का 500 करोड़ से ज्यादा का कच्चा हिसाब, बेटी की शादी में सोना, चांदी बांटने से नजरों में आया

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

इछावर विधानसभा क्षेत्र में पटवारी के द्वारा फर्जी तरीके से पट्टे बनाए जाने का मामला उजागर हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए है। प्रारंभिक जांच में ही 35 से ज्यादा लोगों को पट्टे बनाए जाने की बात आई है।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पटवारी को तुरंत निलंबित कर दिया है। वहीं मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की टीम बनाकर कराई जा रही है। जिसमें और भी खुलासे होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़िए...केंद्रीय मंत्री Amit Shah 14 July को MP को देंगे PM Excellence College की सौगात

पट्टाधारकों को नोटिस जारी

इछावर एसडीएम जमील खान ने कहा कि सरकार की धारणा अधिकार के तहत पट्टों की योजना थी। उसके तहत लोगों ने पट्टों के लिए आवेदन किए थे। जो जांच उपरांत कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत हुए हैं। ऐसे कई मामलों में कलेक्टर के द्वारा स्वीकृति प्रदान नहीं की गई। लेकिन ऐसी जानकारी आई है कि कुछ पट्टों को गलत तरीके से पटवारी ने बना दिए है। हमने उन पट्टाधारकों नोटिस जारी किए हैं, उनके दस्तावेजों को चेक किया जाएगा। जांच उपरांत निरस्त किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में खुल रहा इंडियन नॉलेज सेंटर, केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे शुभारंभ, पौधा भी लगाएंगे

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा
  • इछावर पटवारी घोटाला
  • फर्जी तरीके से पट्टा बनाया पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा