मध्यप्रदेश की 11 नदियों में रोजाना मिल रहे डेढ़ सौ से ज्यादा गंदे नाले, अब तो जागो जनता!

The Sootr | Published:
Share
mp river polutions
mp river polutions

मध्यप्रदेश की 11 प्रमुख नदियां हर दिन 158 नालों से 450 मिलियन लीटर गंदा पानी झेल रही हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट ने स्थिति को चिंताजनक बताया है। सरकार 869 MLD क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स बनाएगी।

नदियां हमें कितना कुछ देती हैं और हम उन्हें क्या देते हैं गंदगी, अतिक्रमण, अवैध खनन। अब देखिए न मध्यप्रदेश की 11 प्रमुख नदियों में हर दिन डेढ़ सौ से ज्यादा गंदे नाले गिर रहे हैं। ये स्थिति तब है, जब मध्यप्रदेश को नदियों का मायका कहा जाता है। यहीं नदियों की स्थिति खराब है। थोड़े पीछे चलें तो हम पाते हैं कि ये जीवनदायिनी नदियां कभी सभ्यता की धुरी हुआ करती थीं, पर आज खुद लाचार हैं।

नर्मदा से लेकर चंबल, ताप्ती से लेकर क्षिप्रा तक प्रदेश की 11 प्रमुख नदियों में हर रोज गंदे नाले बेशर्मी से घुल रहे हैं। मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। बोर्ड ने नर्मदा, चंबल, क्षिप्रा, बेतवा, सोन, टोंस, ताप्ती, कान्ह, माही, सिंध और बेनगंगा सहित प्रमुख नदियों का सर्वेक्षण किया था।
जांच में पता चला है कि इन नदियों में 158 नाले हर दिन गंदगी उड़ेल रहे हैं। हर दिन करीब 450 मिलियन लीटर घरेलू अपशिष्ट जल सीधे इन नदियों में बहाया जा रहा है। ये वही नदियां हैं, जिनके तटों पर श्रद्धा के दीप जलाए जाते हैं, जिनका नाम लेकर नेता जल संरक्षण के वादे करते हैं और जिनसे हजारों गांवों-कस्बों की जीवनरेखा जुड़ी हुई है।

सरकार ने उठाया कदम

अब इस बदहाली को सुधारने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग प्रदेश में 869 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रति दिन) क्षमता के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STPs) बनाएगा। दावा है कि इससे नदियों में जाने वाला गंदा पानी पहले साफ किया जाएगा, जिससे जल-प्रदूषण की विकराल होती स्थिति पर लगाम लगेगी।

सरकार की इस पहल को जल गंगा संवर्धन अभियान भी बल दे रहा है, जो इन दिनों प्रदेशभर में चलाया जा रहा है। इस 90 दिनी अभियान में प्रशासन, समाज और स्वयंसेवी संगठनों के समन्वय से जलस्रोतों का कायाकल्प किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें...इंद्रावती महानदी इंटरलिंकिंग परियोजना से 7 लाख हेक्टेयर जमीन पर हो सकेगी सिंचाई

फिर बहने लगी घोड़ा पछाड़ नदी

जल संरक्षण के इन प्रयासों के बीच खंडवा जिले से अच्छी खबर भी सामने आई है। नर्मदा की सहायक घोड़ा पछाड़ नदी अंधाधुंध जल दोहन और लापरवाह भू-प्रबंधन के कारण सूख गई थी। फिर यहां 'रिज टू वैली' पैटर्न पर 33 किलोमीटर क्षेत्र में जल संरचनाओं का निर्माण किया गया। इसका परिणाम यह हुआ है कि यह नदी पुनर्जीवित हो गई है। अब नदी में साल भर जलप्रवाह की संभावना है।

13eab876-9f3
13eab876-9f3


इंदौर की पहल: बावड़ियों को मिली सांस

देश की स्वच्छता राजधानी इंदौर ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। यहां नगर निगम और सामाजिक संगठनों ने मिलकर 330 पारंपरिक कुएं और बावड़ियों का संरक्षण किया है। ये जलस्रोत अब वर्षा जल संग्रहण के केंद्र बनेंगे। साथ ही भूजल स्तर को भी स्थिर करेंगे। वैज्ञानिकों की मानें तो यदि इंदौर मॉडल को प्रदेश भर में अपनाया जाए तो आने वाले वर्षों में नदियों पर गंदे पानी का भार काफी हद तक कम किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें..मध्य प्रदेश के डेढ़ लाख संविदा कर्मचारियों की बढ़ी सैलरी, अब इतने % बढ़कर मिलेगा वेतन

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें

📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

MP News | नदियों के संरक्षण का प्रयास | नदियों की दुर्दशा | घोड़ा पछाड़ डैम

Tags:
  • MP News
  • इंदौर
  • नदियों के संरक्षण का प्रयास
  • बेतवा
  • नर्मदा
  • घोड़ा पछाड़ डैम
  • नदियों की दुर्दशा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर