मध्य प्रदेश में छात्राओं की स्कॉलरशिप अटकी, 34 हजार से ज्यादा छात्राएं वंचित, ये है वजह...

Pratibha ranaa | Oct 08, 2024, 09:09 IST
Share
mp scholarship issues gaon ki beti pratibha kiran yojana
mp scholarship issues gaon ki beti pratibha kiran yojana

मध्य प्रदेश की गांव की बेटी और प्रतिभा किरण योजनाओं के तहत 34,368 छात्राओं को अभी तक स्कॉलरशिप नहीं मिली है। सरकारी कॉलेजों से रिपोर्ट मांगी गई है, लेकिन कई जिलों में आवेदन लंबित हैं।

मध्य प्रदेश में गांव की बेटी ( Gaon Ki Beti Yojana ) और प्रतिभा किरण योजनाओं ( Pratibha Kiran Yojana ) के तहत 34,368 छात्राओं को अभी तक स्कॉलरशिप नहीं मिली है। ये योजनाएं ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई हैं, जिनमें हर छात्रा को 500 रुपए प्रति माह दिए जाने का प्रावधान है।

हालांकि, सरकारी कॉलेजों के प्राचार्यों से रिपोर्ट मांगी गई है कि इन योजनाओं के लाभार्थियों की स्थिति का पता लगाया जाए। निजी कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को योजना का लाभ मिलने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

ग्रामीण छात्राओं को मिलती है मदद

इन योजनाओं के अंतर्गत, गांव की बेटी योजना उन छात्राओं के लिए है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में प्रथम श्रेणी से पास होकर ग्रेजुएशन कर रही हैं, जबकि प्रतिभा किरण योजना शहरी क्षेत्र की बीपीएल कैटेगरी की छात्राओं के लिए है। इन छात्राओं को हर साल 5000 रुपये तक की सहायता राशि मिलनी चाहिए, लेकिन कई जिलों में यह राशि नहीं दी जा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...भारतीय स्टूडेंट्स को मिलेगी विदेश में पढ़ने के लिए ये स्कॉलरशिप, देखें डिटेल्स

कई छात्राओं के आवेदन पेंडिंग

राजगढ़, जबलपुर, और भोपाल जैसे जिलों में हजारों छात्राओं के आवेदन लंबित हैं। नई बनाए गए मऊगंज, पांढुर्णा, और मैहर जिलों में रिकॉर्ड अब तक अपडेट नहीं हुए हैं। इसके चलते, योजना का लाभ न मिलने के कारण कई बेटियां उच्च शिक्षा से वंचित रह रही हैं। बता दें, सरकार का उद्देश्य था कि इन योजनाओं के माध्यम से बेटियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया जाए, लेकिन कार्यान्वयन में कमियों के कारण अनेक छात्राओं को इस वित्तीय सहायता का लाभ नहीं मिल पाया है।

गांव की बेटी योजना में टॉप टेन पेंडेंसी वाले जिले

जिले पेंडेंसी

  • राजगढ़ - 2104
  • जबलपुर- 1551
  • सागर- 1501
  • भिंड- 1350
  • भोपाल- 1348
  • टीकमगढ़- 1295
  • कटनी- 1240
  • शहडोल- 1208
  • मंडला- 1139
  • विदिशा- 1134
    ​​​​​​

प्रतिभा किरण योजना में पेंडेंसी वाले टॉप 10 जिले

जिले पेंडेंसी

  • भोपाल- 1788
  • जबलपुर- 283
  • सागर - 273
  • उज्जैन- 271
  • दमोह- 268
  • मंडला- 125
  • बैतूल - 91
  • बालाघाट- 76
  • इंदौर- 62
  • रायसेन- 50

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

गांव की बेटी योजना, Gaon Ki Beti Yojana,प्रतिभा किरण योजना, Pratibha Kiran Yojana, Gaon Ki Beti Yojana Scholarship

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • प्रतिभा किरण योजना
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • गांव की बेटी योजना
  • gaon ki beti yojana
  • गांव की बेटी योजना आवेदन
  • गांव की बेटी योजना के नियम
  • Pratibha Kiran Yojana
  • Gaon Ki Beti Yojana Scholarship
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?

By Arohi Raj

वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड

By Umeshwari Baghel

हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड