क्रांति गौड़ के बाद एमपी के छतरपुर से चमका एक और सितारा, शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री

Kaushiki | Apr 02, 2026, 13:43 IST
Share
shahid khan
shahid khan

छतरपुर के शाहिद खान आइसक्रीम बेचने से लेकर इंडियन पैरा क्रिकेट टीम तक पहुंचे। अब वे 4 अप्रैल को श्रीलंका में होने वाली टी-20 सीरीज में अपनी बल्लेबाजी का जौहर दिखाएंगे।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की मिट्टी में इन दिनों कामयाबी की महक है। क्रांति गौड़ के बाद अब शाहिद खान ने क्रिकेट की दुनिया में बुंदेलखंड का परचम लहराया है।

जहां एक ओर एमपी की बेटी क्रांति और टीम इंडिया ने ICC वनडे वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था। वहीं दूसरी ओर गांव-गांव आइसक्रीम बेचने वाले दिव्यांग खिलाड़ी शाहिद खान ने इंडियन पैरा क्रिकेट टीम में जगह बनाकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है। शाहिद अब 4 अप्रैल को श्रीलंका में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन दोनों सितारों की कहानी साबित करती है कि अगर इरादे फौलादी हों, तो आर्थिक तंगी या शारीरिक बाधाएं आपके सपनों को नहीं रोक सकतीं। आइए जानें शाहिद खान के संघर्ष की भट्टी में तपकर हीरा बनेने का पूरा सफर...

c9ba0d0f-1a5
c9ba0d0f-1a5

गांव-गांव बेची बर्फ और मां ने ईंट उठाकर की मजदूरी, अब MP के शहीद खान का  राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन - Lalluram
गांव-गांव बेची बर्फ और मां ने ईंट उठाकर की मजदूरी, अब MP के शहीद खान का राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में हुआ चयन - Lalluram

गांव-गांव जाकर आइसक्रीम बेचते थे शाहिद

शाहिद खान का जीवन चुनौतियों और अभावों से भरा रहा है। वे छतरपुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता एक साधारण मजदूर हैं और घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।

परिवार की मदद के लिए शाहिद गांव-गांव जाकर आइसक्रीम बेचते थे। वे ठेले पर आइसक्रीम बेचकर अपने पिता का हाथ बटाते थे। हालांकि इस काम के बीच उन्होंने क्रिकेट का जुनून कभी नहीं छोड़ा।

आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले  में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल
आइसक्रीम बेचने वाले MP के शाहिद खान की टीम इंडिया में एंट्री, T20 मुकाबले में श्रीलंका में दिखाएंगे अपना कमाल

एक हाथ से बल्लेबाजी का अनोखा टैलेंट

शाहिद खान शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं पर इरादों से बहुत मजबूत हैं। वे एक हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और मैदान पर शानदार शॉट लगाते हैं। शाहिद एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं जो गेंद और बल्ले दोनों से माहिर हैं। वे वर्तमान में सागर डिवीजन की क्रिकेट टीम के कप्तान भी हैं। उनकी कप्तानी में सागर की टीम ने अब तक एक भी मैच नहीं हारा है।

श्रीलंका में दिखाएंगे अपनी बल्लेबाजी का दम

अब शाहिद खान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार हैं। आगामी 4 अप्रैल से श्रीलंका के कोलंबो में एक बड़ा टूर्नामेंट शुरू होगा।

ये एक त्रिकोणीय टी-20 सीरीज है जिसमें भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश शामिल हैं। शाहिद 4 अप्रैल को श्रीलंका के लिए रवाना होंगे और अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे। उनके चयन से छतरपुर के लोगों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल है।

मुख्यमंत्री के आयोजन में भी बिखेरा जलवा

हाल ही में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक विशेष आयोजन किया था। इसमें 100 घंटे लगातार क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड बनाने की कोशिश हुई थी।

इस बड़े आयोजन में भी शाहिद खान ने शानदार प्रदर्शन किया था। उनके खेल को देखकर कई बड़े खिलाड़ी और अधिकारी भी हैरान रह गए थे। उन्होंने बिहार के पटना समेत कई राज्यों में अपनी धाक जमाई है।

युवाओं के लिए प्रेरणा बने शाहिद खान

शाहिद खान ने साबित कर दिया कि ताकत शरीर में नहीं, इरादों में होती है। अपनी सफलता पर उन्होंने युवाओं को एक बहुत ही प्यारा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता कभी भी आपकी तरक्की के बीच नहीं आ सकती।

अगर आप मेहनत करना जानते हैं तो भगवान भी आपकी मदद जरूर करते हैं। राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया ने भी शाहिद को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

गांव-गांव जाकर आइसक्रीम बेचने वाले एक दिव्यांग युवक का इंडियन पैरा क्रिकेट टीम (इंडियन क्रिकेट टीम) में चुना जाना, कड़ी मेहनत और अटूट हौसले की सबसे बड़ी मिसाल है।

कौन हैं क्रांति गौड़

वर्ल्ड कप विजेता Kranti Goud को ₹1 करोड़, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले-  MP की बेटी ने बढ़ाया मान - cm mohan yadav announces rs 1 crore to cricketer  kranti
वर्ल्ड कप विजेता Kranti Goud को ₹1 करोड़, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, बोले- MP की बेटी ने बढ़ाया मान - cm mohan yadav announces rs 1 crore to cricketer kranti

क्रांति गौड़ भारतीय महिला क्रिकेट का एक ऐसा चमकता सितारा हैं, जिन्होंने अपनी तेज़ रफ्तार से सबको हैरान कर दिया है। मध्य प्रदेश के छतरपुर (घुवारा गांव) की रहने वाली 22 साल की क्रांति ने एक साधारण परिवार में जन्म लिया और आर्थिक मुश्किलों का सामना करते हुए, आखिरकार ICC वनडे वर्ल्ड कप 2025 जैसे बड़े मंच पर अपनी जगह बनाई।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में 3 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने वाली इस दाएं हाथ की तेज गेंदबाज ने साबित कर दिया कि छोटे शहरों में भी बड़े सपने सच होते हैं। कभी मुंबई इंडियंस की नेट बॉलर रहीं क्रांति को WPL में यूपी वारियर्स ने पहचान दी, जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

ये खबरें भी पढ़ें...

देश में पहली बार किसी IPS अफसर पर 'डिमोशन' का खतरा, EWS सर्टिफिकेट ने खड़ा किया कानूनी पेंच

MPPSC की SET परीक्षा का रिजल्ट इसी माह आएगा, आपत्तियों की लिंक खुलेगी जल्द

एमपी में सरकारी दैनिक वेतन भोगियों और कामगारों के वेतन में बढ़ोतरी

9 महीनों में बदल जाएगा प्रशासनिक चेहरा, एमपी आईएएस-आईपीएस रिटायरमेंट लिस्ट 2026 में ये बड़े नाम

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • इंडियन क्रिकेट टीम
  • क्रिकेट टीम
  • क्रांति गौड़
  • इंडियन पैरा क्रिकेट टीम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज