पंडित धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरे शंकराचार्य, जानें क्या बोले

Sandeep Kumar | Nov 08, 2024, 08:39 IST
Share
 STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-08T081802.605
STYLESHEET THESOOTR - 2024-11-08T081802.605

जगद्गुरु ज्योतिष पीठ आचार्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का समर्थन किया है। उन्होंने समर्थन करते हुए कहा है कि कुंभ में मुसलमानों की कोई जरूरत नहीं है।

मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले के सुसनेर क्षेत्र में श्री कामधेनु गौ अभ्यारण्य में महामहोत्सव का आयोजन चल रहा है। इस कार्यक्रम में जगतगुरु ज्योतिषपीठाचार्य शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद शामिल हुए। भक्तों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद (Swami Avimukteshwarananda ) ने कहा कि कुंभ में मुसलमानों की कोई जरूरत नहीं है। यूपी के सपा सांसद के मजारों पर हिंदुओं की एंट्री को लेकर भी उन्होंने कहा कि इस्लाम (Islam ) का कोई काम हो रहा है तो वहां सनातन धर्म वालों को जाने की जरूरत नहीं है।

धीरेंद्र शास्त्री के घर के पास से तीन हथियारबंद गिरफ्तार, उठे सवाल

मजार पर हिंदुओं की जरूरत नहीं

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा मजार पर हिन्दुओं की जरूरत नहीं है। जितनी जल्दी वो बैन करे हम बहुत स्वागत करेंगे। उन्होंने कहा है कि हमारे भाई भटककर वहां चले जाते हैं। वहां चादर चढ़ाते हैं, सारी चढ़ोत्तरी तो हिन्दुओं के द्वारा होती है। उन्होंने कहा कि राम अपनी जगह और खुदा अपनी जगह ठीक है। राम भी और खुदा भी एक साथ यह ठीक नहीं है।

मौन व्रत के बाद पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले- देश में सिर्फ दो जाति हो

कश्मीर में गौमाता असुरक्षित

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती (Swami Avimukteshwarananda Saraswati ) ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में गौमाता असुरक्षित हो गई है। हम गौ भक्ति के कारण चाहते है कि कश्मीर में धारा 370 बहाल हो जाए। धारा 370 के अंदर रणबीर दंड सहिंता भी लागू थी, जिसके तहत गोहत्या करना पर मृत्यु दंड तक कि सजा थी। कश्मीर में गौहत्या ( kashmir cow slaughter ) नहीं हो सकती थी। जब से धारा 370 हटी है वहां गोहत्या होने लगी है। धारा 370 में हमारे पक्ष में जो बातें तो उनको बरकरार रखकर हटाना था।

बैग पर जया किशोरी की प्रक्रिया, कहा मैं कोई संत या साध्वी नहीं हूं

कुंभ में मुस्लिम बैन को लेकर क्या बोले थे धीरेंद्र

हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बागेश्वर धाम ( Bageshwar Dham ) के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (Dhirendra Krishna Shastri ) ने कहा कि जो सनातन परंपरा को नहीं जानते वो संतों का सम्मान क्या खाक करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कुंभ मेले में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी ।

FAQ

  1. अविमुक्तेश्वरानंद ने कुंभ में मुसलमानों के प्रवेश के बारे में क्या कहा ?
    स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि कुंभ में मुसलमानों की कोई जरूरत नहीं है और उन्होंने मजारों पर हिंदुओं की एंट्री को लेकर भी असहमति व्यक्त की।
  2. कश्मीर में गौमाता की सुरक्षा के बारे में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की क्या राय है ?
    अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में गौमाता असुरक्षित हो गई है। वे चाहते हैं कि धारा 370 को बहाल किया जाए ताकि गौहत्या पर रोक लगाई जा सके।
  3. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुंभ मेले में मुसलमानों के प्रवेश पर क्या कहा था ?
    धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुंभ मेले में मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की थी, यह कहते हुए कि जो सनातन परंपरा को नहीं जानते, वे संतों का सम्मान नहीं कर सकते।

Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • मध्य प्रदेश
  • बाबा बागेश्वर धाम
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • आगर मालवा
  • कुंभ में मुसलमान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा