मोबाइल चोरी के शक में युवक की थर्ड डिग्री स्टाइल में पिटाई, वीडियो वायरल

Amresh Kushwaha | Oct 28, 2025, 12:31 IST
Share
mp-singrauli-young-man-beaten-mobile-theft-suspected-video-viral-jitu-patwari
mp-singrauli-young-man-beaten-mobile-theft-suspected-video-viral-jitu-patwari

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में मोबाइल चोरी के शक में एक युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। माड़ा थाना क्षेत्र में चार युवकों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के शक में थर्ड डिग्री स्टाइल में बेरहमी से पीट दिया। वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले में अब तक चार में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवक को किडनैप कर की पीटाई

घटना के मुताबिक, धर्मेंद्र साहू (Dharmendra Sahu) पर चार युवकों ने मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे जबरन किडनैप कर लिया। उसे गाड़ी में डालकर एक खेत में ले जाया गया, जहां उसे रस्सी से बांधकर बुरी तरह पीटा गया।
ये खबर भी पढ़िए...सिंगरौली में कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा गिरफ्तार, BJP विधायक राजेंद्र मेश्राम की शिकायत पर जाना पड़ा जेल

वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी युवक को जूते और पाइप से मारते हैं और उसे खंभे से बांधकर थर्ड डिग्री (Third Degree) टॉर्चर दिया जाता है। धर्मेंद्र की चीखें सुनाई दे रही थीं, लेकिन आरोपी अपनी फिल्मी स्टाइल में उसे मारते रहे, जबकि दो आरोपी इस पूरी घटना का वीडियो बना रहे थे।

थर्ड डिग्री स्टाइल में युवक की पिटाई वाली खबर पर एक नजर

  • सिंगरौली के माड़ा थाना क्षेत्र में चार युवकों ने धर्मेंद्र साहू पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए उसे किडनैप किया और खेत में रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा।
  • घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें आरोपी युवक को जूते और पाइप से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं।
  • वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और पीड़ित युवक की शिकायत दर्ज की। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक आरोपी की तलाश जारी है।
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस घटना को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसे 'सार्वजनिक सजा' बताया।
  • सोशल मीडिया पर घटना की कड़ी निंदा हो रही है, और लोग आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़िए...सिंगरौली में मिली सोने की खान, अडानी ग्रुप निकालेगा 5 साल में 1.83 लाख किलो गोल्ड

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई

माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने तुरंत पीड़ित युवक की तलाश शुरू की और उसे ढूंढकर उसकी शिकायत दर्ज कर ली। आरोपियों की पहचान हो गई है और अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एक आरोपी की तलाश जारी है।

यह शर्मनाक घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर भी इस मामले की निंदा हो रही है और लोग आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...सिंगरौली न्यूज: 14 साल की नाबालिग का धोखे से निकाह कराने वाले काजी और मां को उम्र कैद

पटवारी ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

वहीं इस घटना का वीडियो एक्ट पर शेयर कर एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सिंगरौली में 25 साल के धर्मेंद्र पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया गया! फिर सार्वजनिक सजा भी दी गई! व्यवस्था की टूटी खाट पर बंधा, अंधा कानून यहां भी चुपचाप तमाशा देखता रहा!

f2357095-512
f2357095-512

ये खबर भी पढ़िए...MP News: 1 नवंबर से पहले एक बार फिर 5200 करोड़ का कर्ज लेगी एमपी सरकार

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • जीतू पटवारी
  • सिंगरौली न्यूज
  • युवक की पिटाई
  • एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
  • कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा