UCC लागू करने वाला चौथा प्रदेश बनेगा MP, सीएम मोहन यादव बोले- सभी धर्म के लोगों से लेंगे राय
मध्य प्रदेश सरकार समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि एक समिति का गठन किया गया है। यह समिति विभिन्न वर्गों और धर्मों के लोगों से सुझाव एकत्र कर रही है। सीएम ने जनता से अपील की है कि वे वेबसाइट पर अपने विचार साझा करें।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...सोनम रघुवंशी केस में शिलांग हाईकोर्ट में 3 जून को फिर सुनवाई, जमानत रद्द का होगा फैसला
मेघालय के शिलांग में हनीमून पर गई सोनम रघुवंशी ने ही पति राजा की बेरहमी से हत्या करा दी। इस मामले में तीन हत्यारों के साथ ही तथाकथित प्रेमी और मास्टरमाइंड राज कुशवाह अभी जेल में हैं। वहीं अप्रैल में जिला कोर्ट से सोनम की जमानत हो गई थी। अब इस जमानत को खारिज कराने के लिए मेघालय पुलिस हाईकोर्ट शिलांग गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...ट्विशा शर्मा मर्डर केस: पूर्व जज गिरिबाला सिंह के बंगले पर CBI ने डमी बॉडी से किया सीन रिक्रिएशन
मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जांच को नई दिशा मिली है। सोमवार को सीबीआई ने तीन घंटे तक घटना के दिन का सीन रिक्रिएशन किया। इस दौरान दोनों मुख्य आरोपी पूर्व जज गिरिबाला सिंह और ट्विशा का पति समर्थ सिंह भी मौजूद था। सीन रिक्रिएशन के लिए सीबीआई ने ट्विशा के वजन बराबर डमी बॉडी का इस्तेमाल किया।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...मुरैना में प्रेम का दर्दनाक अंत: पहले लिए सात फेरे, फिर हाथ बांध नदी में कूदा प्रेमी जोड़ा
यह कहानी मध्य प्रदेश के मुरैना जिले की है। यहां प्यार का बेहद खौफनाक अंत देखने को मिला। समाज की खोखली दीवारों ने फिर दो जान ले ली। इस घटना ने पूरे चंबल इलाके को हिलाकर रख दिया। नूराबाद इलाके में सोमवार को एक खौफनाक मंजर दिखा। सोमवार दोपहर साक नदी के नए पुल पर हलचल तेज थी। तभी एक प्रेमी जोड़े ने वहां से छलांग लगा दी। उन्होंने पहले आपस में अपने हाथ कसकर बांधे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते दोनों डूब चुके थे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...जस्टिस विवेक रूसिया बने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के सीनियर जज विवेक रूसिया को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय ने 1 जून 2026 को इसका नोटिफिकेशन जारी किया। राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत इसे मंजूरी दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...मध्य प्रदेश के 62 बड़े प्रोजेक्ट्स अटके, 12 हजार करोड़ से ज्यादा महंगा हुआ विकास
मध्य प्रदेश के लिए यह आंकड़े चिंताजनक हैं। राज्य में कुल 125 बड़े सरकारी प्रोजेक्ट चल रहे हैं। इनमें से 62 प्रोजेक्ट तय समय से पीछे हैं। 28 प्रोजेक्ट्स का बजट भी बढ़ चुका है। केंद्र सरकार की निगरानी में चल रहे 81 प्रोजेक्ट्स का हाल और भी बुरा है। इनमें से 53 लेट हैं और 10 का बजट बढ़ा है। प्रदेश में इन प्रोजेक्ट्स की कुल लागत 3 लाख 9 हजार 604 करोड़ रुपए है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...MP में 18,675 करोड़ का रोड प्लान, भोपाल बायपास समेत 7 सड़कें होंगी हाईटेक
मध्य प्रदेश में सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी। भोपाल बायपास समेत 7 सड़कें HAM (हाइब्रिड एन्युटी मॉडल ) मॉडल में विकसित होंगी। सरकार और निजी निवेशक मिलकर निर्माण करेंगे। निर्माण के बाद टोल वसूली पूरी तरह सरकार करेगी। कुल लंबाई 489 किलोमीटर और लागत 18,675 करोड़ रुपए तय की गई है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...एमपी हनी ट्रैप पार्ट 2: श्वेता जैन जैसी ही निकली रेशू, गैंग में शामिल की युवतियां, वीडियो भी बनवाए
मध्यप्रदेश में 18 मई को शराब कारोबारी और गोली चलाने के आरोपी हितेंद्र चौहान उर्फ चिंटू ठाकुर की फरियाद से हनी ट्रैप पार्ट 2 सामने आया। इसमें फोटो/वीडियो जारी नहीं करने के बदले में एक करोड़ की मांग हुई। शुरुआत में मामला लेडी शराब तस्कर अलका दीक्षित, उसके बेटे जयदीप, लाखन चौधरी, जितेंद्र पुरोहित और हेड कांस्टेबल विनोद शर्मा तक सीमित था। इसके बाद जांच में हनी ट्रैप पार्ट वन की आरोपी श्वेता जैन भी इसमें शामिल निकली। फिर मुख्य किरदार रेशू चौधरी भी आरोपी बनी और गिरफ्तार हुई।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...कार्यालय का एसी घर ले गई नगर पालिका अध्यक्ष, CMO भड़के, कहा- तुरंत वापस करो
मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की गोहद नगर पालिका में एक AC को लेकर बहस छिड़ गई है। यह पूरी तनातनी नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) महेश जाटव और नगर पालिका अध्यक्ष मंजू जगदीश माहौर के बीच चल रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...इंदौर पूर्वी रिंग रोड पर भड़के किसान, गैस की टंकी, आटा लेकर धरने के लिए पहुंचे कलेक्ट्रेट
इंदौर में पूर्वी आउटर रिंग रोड में जमीन अधिग्रहण को लेकर किसान फिर आंदोलन पर उतरे हैं। किसान सोमवार सुबह कलेक्ट्रेट पहुंचे और फिर पास में ही धरना स्थल पर बैठ गए। यह अपने साथ घरेलू गैस टंकी, कंडे, आटा व अन्य सामग्री लेकर आए हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...पूरे शहर की बिजली कटवाने वाले जज रामावतार पटेल की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाईकोर्ट तक जाएगी शिकायत
एमपी टॉप न्यूज: न्याय की कुर्सी पर बैठकर कानून की रक्षा करने वाले जब खुद आपा खो बैठें, तो प्रशासनिक व्यवस्था का बेपटरी होना तय है। मध्य प्रदेश के चित्रकूट से कुछ दिन पहले एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया था। यहां अपने सरकारी आवास की बिजली गुल होने से नाराज एक जज साहब ने कथित तौर पर पूरे शहर की बत्ती गुल करवा दी थी। अब इस मामले ने गंभीर प्रशासनिक और कानूनी मोड़ ले लिया है। बिजली विभाग की शिकायत और पुलिस की शुरुआती जांच के बाद अब यह मामला मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की दहलीज तक पहुंचने वाला है। इससे जज रामावतार पटेल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर इसलिए किया हमला, यह है पूरी वजह
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: सीएम मोहन यादव ने रविवार 31 मई को पहले शुजालपुर में एक कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी पर हमला किया था। यहां उन्होंने जीतू पटवारी को दो कौड़ी का और रद्दी प्रदेश अध्यक्ष करार दिया। इसके बाद सीएम मोहन इंदौर पहुंचे। सीएम ने यहां बीजेपी के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस कहती है कि हम मुकाबला करेंगे। अरे टपोरी, पहले पार्टी को देख लो! जो खुद की विधानसभा में 40-40 हजार वोट से हार जाए, खुद के बूथ पर हार जाए वह मुकाबले की बात कहता है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...