MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, CM मोहन ने दिखाई 4 फ्लाइट्स को हरी झंडी

Sandeep Kumar | Aug 09, 2026, 21:54 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, MP को मिली नई उड़ान! CM मोहन ने दिखाई 4 फ्लाइट्स को हरी झंडी, भाजपा सांसद के बिगड़े बोल-शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा?। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सीएम मोहन यादव ने दिखाई 4 फ्लाइट्स को हरी झंडी, MP से बढ़ेगी हवाई कनेक्टिविटी

मध्य प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी में बड़ा विस्तार हुआ है। अब भोपाल से पटना और रीवा-जबलपुर से कोलकाता के लिए सीधी उड़ान सुविधा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से चार फ्लाइट्स को हरी झंडी दिखाई। नई उड़ानों से यात्रियों को समय की बचत होगी और व्यापार, पर्यटन सहित प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दतिया जीत के बाद कांग्रेस में लगेगा फिल्टर! 2028 से पहले कौन अपना, कौन ‘स्लीपर सेल’

दतिया उपचुनाव की जीत कांग्रेस के लिए सिर्फ एक विधानसभा सीट जीतने की कहानी नहीं है। पार्टी के भीतर अब इसे 2028 की तैयारी के लिए संगठन को दोबारा खड़ा करने के मौके के तौर पर देखा जा रहा है। इसी जीत के बाद 11 अगस्त को भोपाल में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की अहम बैठक होने जा रही है। लेकिन इस बैठक का असली सवाल सिर्फ सरकार को घेरने की रणनीति नहीं है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस सुनवाई के लिए एक और जस्टिस का रोस्टर तय

इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस की सुनवाई के लिए अब एक और जस्टिस का रोस्टर तय कर दिया गया है। कम बेंच के कारण इन केस में देरी हो रही थी। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इंदौर द्वारा इसकी मांग की जा रही थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शिक्षकों की ई-अटेंडेंस विवाद का जल्द निकलेगा हल, हाईकोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

जबलपुर हाईकोर्ट ने शिक्षकों की ई-अटेंडेंस से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। मामले की सुनवाई जस्टिस विशाल धगट की एकल पीठ में हुई। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता अंशुमान सिंह ने पक्ष रखा। अदालत के सामने शिक्षकों की डिजिटल हाजिरी से जुड़े कई सवाल रखे गए। इनमें निजी मोबाइल के इस्तेमाल से लेकर डेटा सुरक्षा तक के मुद्दे शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दतिया BJP में चौंकाने वाले नाम पर दांव? जिलाध्यक्ष की कुर्सी से 2028 का गेम सेट करने की तैयारी

दतिया भाजपा में अब सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि नया जिलाध्यक्ष कौन बनेगा। असली सवाल यह है कि क्या पार्टी किसी चर्चित चेहरे के बजाय ऐसा नाम सामने लाएगी, जिसकी उम्मीद अभी कम लोग कर रहे हैं? उपचुनाव में हार के बाद जिला कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। अब नए जिलाध्यक्ष की तलाश चल रही है। इसी बीच संगठन के भीतर ऐसी चर्चा तेज है कि पार्टी का फैसला चौंकाने वाला और पूरी तरह अलग समीकरण वाला हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के घर से आएगा? रीवा में एथेनॉल विरोध पर भड़के भाजपा सांसद

रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा ने एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध पर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा शुद्ध पेट्रोल बाप के घर से आएगा। एथेनॉल नीति और ब्राजील का उदाहरण भी दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PWD में प्रमोशन फाइल में खेल, अफसरों के दाग छिपाने वाले SO नपे

लोक निर्माण विभाग यानी PWD (Public Works Department) में इंजीनियरों की पदोन्नति को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। विभाग के प्रमुख सचिव IAS सुखवीर सिंह ने अनुभाग अधिकारी यानी SO (Section Officer) दयानंद उपाध्याय को एकतरफा कार्यमुक्त कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP की पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने की अमित कटारिया की शिकायत, लोकसभा अध्यक्ष को पत्र

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल के बाद मध्यप्रदेश की पूर्व सांसद जयश्री बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि आईएएस अमित कटारिया पर लगे आरोपों के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने 5 अगस्त को यह पत्र लिखा। बनर्जी ने छत्तीसगढ़ में चल रही 108 एम्बुलेंस की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। बनर्जी ने इसमें गड़बड़ी के आरोप लगाते हुए जांच की मांग कज है। बृजमोहन ने भी इसी मामले में आरोप लगाए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

SC कॉलेजियम की चार मुख्य न्यायाधीशों की सिफारिशें, MP सहित तीन हाईकोर्ट बाकी

दतिया भाजपा में अब सबसे बड़ा सवाल यह नहीं है कि नया जिलाध्यक्ष कौन बनेगा। असली सवाल यह है कि क्या पार्टी किसी चर्चित चेहरे के बजाय ऐसा नाम सामने लाएगी, जिसकी उम्मीद अभी कम लोग कर रहे हैं? उपचुनाव में हार के बाद जिला कार्यकारिणी भंग हो चुकी है। अब नए जिलाध्यक्ष की तलाश चल रही है। इसी बीच संगठन के भीतर ऐसी चर्चा तेज है कि पार्टी का फैसला चौंकाने वाला और पूरी तरह अलग समीकरण वाला हो सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP स्कूलों में बदलेगा अटेंडेंस का तरीका, ऑनलाइन से दर्ज होगी छात्रों की मौजूदगी

मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब छात्रों की उपस्थिति भी ऑनलाइन दर्ज होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नई व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। एजुकेशन पोर्टल 3.0 के जरिए स्टूडेंट्स की अटेंडेंस दर्ज की जाएगी। विभाग का उद्देश्य नियमित उपस्थिति बढ़ाना और कम उपस्थिति वाले छात्रों की पहचान करना है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

स्मार्ट सिटी ने तीर्थ गोपीकॉन से 25 करोड़ की जमीन ली वापस, पहले 454 करोड़ की ले चुके

एमपी टॉप न्यूज:इंदौर स्मार्ट सिटी ने बैंक गारंटी मामले में घिरी तीर्थ गोपीकॉन कंपनी को एक और झटका दिया है। अब 25 करोड़ की जमीन का सौदा रद्द कर दिया है। इसके पहले द सूत्र की खबर के बाद स्मार्ट सिटी ने इंदौर के सबसे बड़े रियल एस्टेट के सौदे को भी रद्द किया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP में नकली घी का बड़ा खेल, लाखों का माल जब्त, कई ब्रांड जांच में फेल

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:मध्य प्रदेश में त्योहारी सीजन आते ही मिलावटी घी का कारोबार फिर सामने आया है। राज्य के कई जिलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। जुलाई 2026 से दूध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांचने का विशेष अभियान चल रहा है। यह अभियान राज्य सरकार के निर्देश पर शुरू हुआ है। मकसद यह सुनिश्चित करना है कि दूसरे राज्यों से मध्य प्रदेश आने वाले डेयरी उत्पाद तय मानकों पर खरे उतरें। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • इंदौर हाईकोर्ट
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • मध्य प्रदेश
  • स्मार्ट सिटी
  • लोक निर्माण विभाग
  • जनार्दन मिश्रा
  • IAS सुखवीर सिंह
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • तीर्थ गोपीकॉन
  • ई-अटेंडेंस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा