स्मार्ट सिटी ने तीर्थ गोपीकॉन से 25 करोड़ की जमीन ली वापस, पहले 454 करोड़ की ले चुके
Sanjay Gupta | Aug 09, 2026, 15:20 IST
तीर्थ गोपीकान
इंदौर स्मार्ट सिटी ने बैंक गारंटी मामले में घिरी तीर्थ गोपीकॉन कंपनी को एक और झटका दिया है। अब 25 करोड़ की जमीन का सौदा रद्द कर दिया है। इसके पहले द सूत्र की खबर के बाद स्मार्ट सिटी ने इंदौर के सबसे बड़े रियल एस्टेट के सौदे को भी रद्द किया था।
मध्य प्रदेश जल निगम में ठेकों के लिए 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में घिरी तीर्थ कंपनी को इंदौर स्मार्ट सिटी ने एक और झटका दे दिया है। स्मार्ट सिटी ने एमओजी लाइन में बेचे गए 2088 वर्ग मीटर एरिया के प्लॉट का सौदा रद्द कर दिया है। यह सौदा अक्टूबर 2023 में हुआ था। कंपनी ने 25 करोड़ 71 लाख रुपए में यह जमीन ली थी।
तीर्थ गोपीकॉन कंपनी ने यह सौदा करते हुए एमओजी लाइन में जमीन ली थी। इसके लिए ढाई करोड़ की बैंक गारंटी दी थी और बाद में एक करोड़ और जमा किए थे। वहीं, कंपनी पर सीबीआई केस होने और ईडी में भी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में घिरने के बाद स्मार्ट सिटी ने यह सौदा रद्द करते हुए बैंक गारंटी को जब्त कर लिया।
कंपनी स्मार्ट सिटी के फैसले के खिलाफ इंदौर हाईकोर्ट पहुंची है। कंपनी का तर्क है कि वह समय पर राशि जमा कर रही थी और 10 फीसदी से ज्यादा राशि दे चुकी थी। ऐसे में उसका सौदा रद्द नहीं किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि उसे इस जमीन को लेकर सितंबर 2024 में स्मार्ट सिटी ने पजेशन लेटर तक दे दिया था। हाईकोर्ट ने अभी इसमें पक्षकारों से जवाब मांगा है।
कंपनी ने इसके पहले इंदौर का सबसे बड़ा रियल स्टेट सौदा किया था। तब स्मार्ट सिटी की 15 एकड़ जमीन की खरीदी की थी, यह सौदा 454 करोड़ रुपए का था। इसके लिए 9.50 करोड़ की बैंक गारंटी दी थी। वहीं, बाद में जल निगम में 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी का खुलासा हुआ। इसके बाद कंपनी के एक-एक करके अन्य जगह की भी फर्जी बैंक गारंटी देने के खुलासे हुए।
सीबीआई ने इसमें जांच करते हुए कंपनी के प्रमुख महेश कुंभानी सहित बैंक गारंटी से जुड़े बैंक के कर्मचारी व अन्य को गिरफ्तार किया। उज्जैन नगर निगम में फर्जी बैंक गारंटी का मामला सामने आया, जिसमें निगमायुक्त ने कंपनी पर केस दर्ज कराया। इसके बाद ईडी में भी मामला जांच के लिए चला गया। इन सभी को देखते हुए कंपनी के साथ स्मार्ट सिटी ने अपनी जमीन का दूसरा सौदा भी रद्द कर दिया है।
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में CBI ने बताया मुख्य षड़यंत्रकारी
इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में CBI ने ली बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी
स्मार्ट सिटी ने तीर्थ गोपीकॉन से 25 करोड़ की जमीन ली वापस, पहले 454 करोड़ की ले चुके
इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस सुनवाई के लिए एक और जस्टिस का रोस्टर तय
बैंक गारंटी भी हुई जब्त
कंपनी पहुंची हाईकोर्ट में
इसके पहले 450 करोड़ का सौदा किया था
सीबीआई ने कुंभानी को किया गिरफ्तार
ये खबरें भी पढ़िए...
इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी मामले में CBI ने बताया मुख्य षड़यंत्रकारी
इंदौर की तीर्थ गोपीकॉन कंपनी के 184 करोड़ की फर्जी बैंक गारंटी में CBI ने ली बैंक मैनेजर की गिरफ्तारी
स्मार्ट सिटी ने तीर्थ गोपीकॉन से 25 करोड़ की जमीन ली वापस, पहले 454 करोड़ की ले चुके
इंदौर हाईकोर्ट में जमानत केस सुनवाई के लिए एक और जस्टिस का रोस्टर तय
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj