MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, लाड़ली बहना की 37वीं किस्त जारी

Sandeep Kumar | Jun 14, 2026, 21:29 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, सीएम मोहन यादव ने जारी की लाड़ली बहना की 37वीं किस्त, खजुराहो इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आए, 4 की मौत, एमपी में CPCT पास नहीं की तो गई नौकरी, रीवा में 6 बर्खास्त। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर..

सीएम मोहन यादव ने सागर से जारी की लाड़ली बहना की 37वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सागर के केसली से लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी की। 1.25 करोड़ महिलाओं के खाते में 1500 रुपए ट्रांसफर हुए। साथ ही 350 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आग की अफवाह: खजुराहो इंटरसिटी से कूदे यात्री, पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आए, 4 की मौत

मुरैना के हेतमपुर स्टेशन के पास रविवार को खजुराहो इंटरसिटी में आग की अफवाह फैल गई। इस अफवाह के चलते यात्री पटरी पर कूद गए। इससे दूसरे ट्रैक पर आई पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार यात्रियों की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

निकाय चुनाव: महापौर-नपा अध्यक्ष आरक्षण पर बड़ा फैसला, आरक्षण अधिकारी नियुक्त

मोहन यादव सरकार ने 2027 नगर निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। महापौर और नपा अध्यक्ष के पद के आरक्षण के लिए जिम्मेदार अफसर तय हो गया है। नगरीय विकास आयुक्त को यह काम सौंपा गया है। सरकार ने 12 जून को इसका आदेश जारी किया। राज्य निर्वाचन आयोग भी मतदाता सूची तैयार करने में जुट गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सोम डिस्टलरीज सील, लाइसेंस निलंबित, फिर भी आबकारी विभाग ने दिया टेंडर ऑफर

मध्यप्रदेश में सोम डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड के सभी लाइसेंस निलंबित हैं और डिस्टलरी सील है। इसके बावजूद आबकारी आयुक्त की ओर से उसे देशी मदिरा के लिमिटेड टेंडर में शामिल होने का ऑफर दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में CPCT पास नहीं की तो गई नौकरी, रीवा में 6 बर्खास्त, 50 पर लटकी तलवार

मध्यप्रदेश के रीवा संभाग में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 6 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। इनमें से कई कर्मचारी अनुकंपा नियुक्ति पर काम कर रहे थे। सभी CPCT परीक्षा तय समय में पास नहीं कर सके। नौकरी की शर्तों में यह परीक्षा पास करना जरूरी था। पूरे प्रदेश में 50 से ज्यादा कर्मचारियों की नौकरी इस कारण जा सकती है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

आप सांसद संजय सिंह का कांग्रेस पर निशाना: क्यों नहीं भरा मीनाक्षी के साथ डमी प्रत्याशी का फॉर्म

इंदौर में पार्टी सम्मेलन के लिए आए आप सांसद संजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन मामले में कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कांग्रेस की रणनीति और कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने साफ कहा कि कांग्रेस ने सपोर्टिंग जिसे डमी भी कहते हैं उस प्रत्याशी का नामांकन क्यों नहीं भरवाया। मीडिया से चर्चा के दौरान प्रदेश प्रभारी जितेंद्र सिंह व अन्य नेता भी उपस्थित थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में करदाताओं ने दिया 5788 करोड़ रुपए का इनकम टैक्स, टारगेट से भी ज्यादा

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर ने केंद्र सरकार को जमकर इनकम टैक्स दिया है। इंदौर रीजन में वित्तीय साल 2025-26 के दौरान 5788 करोड़ रुपए का टैक्स जमा हुआ है। वहीं करदाताओं की संख्या में भी इजाफा हुआ है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में शत्रु संपत्ति पर एक्शन, मेपल हाउस समेत कई संपत्तियां जांच के दायरे में

भोपाल में नवाबकाल की शत्रु संपत्तियोंको लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। कलेक्टर कार्यालय ने मेपल हाउस और रियाज मंजिल सहित कई चर्चित संपत्तियों की वर्तमान स्थिति और मालिकाना हक की पूरी रिपोर्ट मांगी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

नागौद राजघराना गोलीकांड: बाबा राजा बोले- सुनीता केवल बिजनेस पार्टनर है

नागौद राजघराने के बाबा राजा ने घायल सुनीता को बिजनेस पार्टनर बताया। पत्नी-साले पर मारपीट का आरोप लगाया। क्रॉस FIR दर्ज, सुनीता गिरफ्तार। फोरेंसिक जांच जारी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मुरैना में फर्जी दिव्यांग शिक्षकों का बड़ा खुलासा, 47 संदिग्धों पर जांच तेज

एमपी टॉप न्यूज:मुरैना में फर्जी दिव्यांग शिक्षकों का बड़ा मामला सामने आया है। 47 शिक्षकों के प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए हैं। DEO कार्यालय पर लापरवाही और लीपापोती के आरोप लगे हैं। अपर कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करते हुए सभी प्रमाण पत्र तुरंत पेश करने के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोपाल में सरकारी नौकरी: NPCC ने इंजीनियरों के लिए निकाली भर्ती, करें आवेदन

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:नेशनल प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (NPCC) भोपाल ने साइट इंजीनियर और अन्य पदों पर भर्ती (NPCC Recruitment 2026) का नोटिफिकेशन जारी किया है। योग्य उम्मीदवार 29 और 30 जून 2026 को सीधे वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • मुख्यमंत्री मोहन यादव
  • आप सांसद संजय सिंह
  • निकाय चुनाव
  • सोम डिस्टलरीज
  • cpct
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा