MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, कटनी CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR दर्ज

Sandeep Kumar | Aug 20, 2026, 21:10 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीन लोगों पर FIR दर्ज, कैलारस में फिर शुरू होगा शक्कर कारखाना, HC के आदेश के बाद भी जबलपुर मास्टर प्लान नहीं हुआ जारी। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सीएम के निर्देश पर फिर शुरू होगा कैलारस शक्कर कारखाना, बनेगा औद्योगिक क्षेत्र

मुरैना जिले का कैलारस शक्कर कारखाना लंबे समय से बंद पड़ा था। अब सीएम मोहन यादव के निर्देश पर इसे दोबारा शुरू किया जाएगा। 19 अगस्त की कैबिनेट बैठक में कारखाने की जमीन MSME विभाग को सौंप दी गई। MSME विभाग जल्द बड़े शक्कर मिल संचालकों से प्रस्ताव मांगेगा। बची हुई जमीन पर नया औद्योगिक क्षेत्र भी बनाया जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

HC के आदेश के बाद भी जबलपुर मास्टर प्लान नहीं हुआ जारी, TNCP कमिश्नर से जवाब तलब

जबलपुर के मास्टर प्लान 2047 को लेकर मामला फिर गरमा गया है। मामला अब फिर हाई कोर्ट तक पहुंच गया है। जबलपुर हाईकोर्ट ने टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) कमिश्नर को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई हाई कोर्ट की अवमानना याचिका पर हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कटनी CSP नेहा पच्चीसिया समेत 3 पर FIR, ASP अनु बेनीवाल ने की जांच

कटनी की नगर पुलिस अधीक्षक यानी CSP नेहा पच्चीसिया एक बार और गंभीर विवाद में घिर गई हैं। जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़े आरोपों की जांच के बाद उनके खिलाफ कुठला थाने में FIR दर्ज की गई है। FIR में नेहा पच्चीसिया के साथ क्षितिज राज बारापत्रे और मारूफ अहमद हनफी को आरोपी बनाया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता यानी BNS की धारा 61, 198, 199, 308(7) और 318(4) के तहत दर्ज किया गया है। इनमें आपराधिक साजिश, लोक सेवक द्वारा कानून की अवहेलना और चोट पहुंचाने की मंशा, जबरन वसूली से जुड़े प्रावधान तथा धोखाधड़ी जैसे आरोप शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रक्षाबंधन के पहले एमपी को सौगात, भोपाल मंडल से गुजरेगी अमृत भारत एक्सप्रेस

चरापल्ली-गोरखपुर रूट पर चलने वाली स्पेशल ट्रेन अब नियमित हो जाएगी। 2 अक्टूबर से यह अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में हर सप्ताह चलेगी। इसका ठहराव भोपाल, इटारसी और बीना स्टेशनों पर रहेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बनेंगी लिथियम बैटरी और ऑप्टिकल फाइबर, सीएम यादव ने किया प्लांट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीथमपुर में 2 नई औद्योगिक इकाइयों का शुभारंभ किया। इन इकाइयों में करीब 850 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। कॉर्सिस इंडस्ट्रीज और वोल्टर्स टेक्नोलॉजी नाम की इन इकाइयों से सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिलेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने इसे मध्यप्रदेश के औद्योगिक विकास की बड़ी उपलब्धि बताया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जीतू पटवारी का BJP पर तंज: बोले- यहां इंजन-डिब्बे में ही चल रही लड़ाई

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव और भाजपा मंत्रियों के बीच चल रहे मतभेद पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा एक ऐसी ट्रेन है, जिसमें डिब्बे इंजन हटाने की बात करते हैं। वहीं इंजन डिब्बे बदलने की धमकी देता है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कई बड़े नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ लगातार दिल्ली जा रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री रोज मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात कह रहे हैं। पटवारी ने कहा कि इस लड़ाई में आम जनता और पार्टी कार्यकर्ता दोनों परेशान हो रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

UCC की अफवाह से निकाह की जल्दबाजी, भोपाल काजियात में दस गुना बढ़े आवेदन

मध्य प्रदेश में UCC बिल विधानसभा से पास हो चुका है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैली कि इससे कजिन मैरिज बंद हो जाएगी। डर के चलते भोपाल में निकाह के आवेदन दस गुना बढ़ गए हैं। असल में बिल पुराने रीति-रिवाजों को मान्यता देना जारी रखता है। वक्फ बोर्ड और काजी अब लोगों को सही जानकारी दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

गुना विधायक पन्नालाल शाक्य का बड़ा बयान, हम जान नहीं देंगे, जान लेंगे

गुना विधायक पन्नालाल शाक्य ने मंच से कहा कि वतन के लिए जान नहीं देंगे, जान लेंगे। मंच से विधायक ने बदल दी देशभक्ति की लाइन। अब इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

IDA की स्कीम 171 की 13 सोसायटियों की जांच शुरू, सहकारिता अधिकारियों को नोटिस

इंदौर विकास प्राधिकरण की स्कीम 171 में शामिल सोसायटियों की जांच एक बार फिर शुरू हो गई है। इन सोसायटियों को स्कीम से मुक्त किया जाना है। इसके लिए ये 5.89 करोड़ की राशि दिसंबर 2024 में ही आईडीए को जमा करा चुकी हैं। लेकिन मामला फंसा हुआ है। अब सोसायटियों के ऑडिट और वरिष्ठता सूची को लेकर जांच कराई जा रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के 2.50 लाख संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत, अब मिलेगी ग्रेच्युटी और अनुकंपा नियुक्ति

मध्यप्रदेश के 2.50 लाख संविदा कर्मचारियों को अब ग्रेच्युटी और अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिलेगा। संविदा नीति 2023 के तहत विभाग आदेश जारी करेंगे। कर्मचारी संगठनों ने कहा, तीन साल से इंतजार क्यों कराया जा रहा है, अब जल्द फैसला लागू हो। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

धार भोजशाला की सुनवाई टली, शुक्रवार की नमाज पर विवाद अब भी बरकरार

एमपी टॉप न्यूज:धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज 20 अगस्त को होने वाली सुनवाई टल गई। परिसर के खसरा नंबर 612 में हर शुक्रवार को होने वाली नमाज पर हिंदू पक्ष को आपत्ति है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर नगर निगम के 103 करोड़ के बिल घोटाले में ED ने इन 32 के खिलाफ किया चालान

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:इंदौर नगर निगम में साल 2024 में सामने आए तथाकथित 150 करोड़ के फर्जी बिल घोटाले में ईडी का चालान पेश हो गया है। इसमें अभी तक ईडी ने 103 करोड़ का घोटाला और राशि का लिया जाना पाया है। इसमें कुल 32 लोगों को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में आरोपी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर नगर निगम
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • पन्नालाल शाक्य
  • IDA
  • इंदौर विकास प्राधिकरण
  • भोजशाला
  • MSME
  • धार भोजशाला
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • CSP नेहा पच्चीसिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा