MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, रविवार को खुलेंगे स्कूल

Sandeep Kumar | Jul 24, 2026, 21:13 IST
Share
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, मध्य प्रदेश के चार शहरों में खुलेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट, PWD के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार, MP के नए DGP पर मंथन शुरू। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

पन्ना में 184 करोड़ के विकास कार्य, चार शहरों में खुलेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट: CM मोहन यादव

मध्यप्रदेश के युवाओं को जल्द तेज न्याय व्यवस्था मिलेगी। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर में फास्ट ट्रैक कोर्ट खुलेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना में इसकी घोषणा की। उन्होंने 184.83 करोड़ रुपए के विकास कार्य भी शुरू किए। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 210 करोड़ रुपए दिए गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रविवार को खुलेंगे स्कूल, सोमवार को रहेगा अवकाश, जानें क्यों लिया ये निर्णय

उज्जैन में सावन के दौरान स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 3 अगस्त से 31 अगस्त तक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे। इसकी भरपाई के लिए रविवार को नियमित कक्षाएं लगेंगी। यह फैसला भगवान महाकाल की सावन सवारी के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए लिया गया है। जिला प्रशासन जल्द ही इसका औपचारिक आदेश जारी करेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

PWD के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह को स्वास्थ्य समेत तीन विभागों का अतिरिक्त प्रभार

मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर अहम फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने 24 जुलाई 2026 को आदेश जारी किया। इसके तहत पीडब्ल्यूडी (Public Works Department) के प्रमुख सचिव IAS सुखवीर सिंह को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

MP के नए DGP पर मंथन शुरू, उपेंद्र जैन, प्रज्ञा ऋचा और वरुण कपूर समेत ये IPS दौड़ में

मध्य प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलने के तुरंत बाद पुलिस महकमे में भी हलचल शुरू हो गई है। अब नए डीजीपी यानी पुलिस महानिदेशक की चयन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए 11 वरिष्ठ IPS अधिकारियों के नामों का प्रस्ताव तैयार किया है। यह प्रस्ताव गृह विभाग को भेज दिया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भाजपा सांसद वीडी शर्मा की पत्नी की दो टूक, युवाओं की बात सुनिए, जिद नहीं संवाद चाहिए

नीट पेपर लीक पर बीजेपी सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा की एस पोस्ट वायरल हो रही है। न्होंने सरकार से अहंकार छोड़कर छात्रों से संवेदनशील संवाद करने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बढ़ी ITR भरने वालों की संख्या, जबलपुर में सबसे ज्यादा टैक्स कलेक्शन

आयकर दिवस पर मध्यप्रदेश के टैक्स आंकड़े सामने आए हैं। इस साल 77 हजार से ज्यादा नए कारोबारियों ने आयकर रिटर्न भरा है। जबलपुर जोन में नॉर्दन कोलफील्ड की वजह से सबसे ज्यादा एडवांस टैक्स कलेक्शन हुआ। टैक्स फ्री आय सीमा बढ़ने से वेतनभोगी करदाताओं की संख्या घटी है। ग्वालियर के कारोबारी सुमित गुप्ता ने बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन से भी ज्यादा टैक्स भरा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

दिग्विजय सिंह ने मचा दी सांवेर में सनसनी, मंत्री तुलसी सिलावट खेमा चिंता में, सोनकर खुश

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की गुगली ने मंत्री तुलसी सिलावट और उनके समर्थकों के माथे पर चिंता की लकीरें ला दी हैं। वहीं सोनकर खेमा खुश है। द सूत्र ने गुरुवार 23 जुलाई को एक्सक्लूसिव खबर दी थी कि दिग्गी ने सीएम मोहन यादव से मुलाकात में कहा कि तुलसी का टिकट कट रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भोजशाला के पास आज भी नमाज नहीं, जगह पर उलझन, सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्ट नहीं

एमपी टॉप न्यूज:धार भोजशाला मामले में हाजी मुनीर द्वारा याचिका लगाकर प्रशासन द्वारा 40 पीर पर जगह देने पर आपत्ति ली गई है। वहीं सरकार की ओर से कहा गया है कि वह पास में जगह देने के लिए प्रशासन को मनाएंगे। इस संबंध में 22 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में बात हुई थी। शुक्रवार 24 जुलाई को सुनवाई संभावित थी, लेकिन केस लिस्ट नहीं हुआ और जानकारी के अनुसार पक्षकार ने भी इसमें मेंशन लेकर जल्द सुनवाई की मांग नहीं रखी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में 70 करोड़ का ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त, ED ने तीन आरोपियों को दबोचा

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें:इंदौर में ED ने 70 करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान वेद प्रकाश व्यास, दिनेश अग्रवाल और अक्षय अग्रवाल के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • सामान्य प्रशासन विभाग
  • दिग्विजय सिंह
  • वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • फास्ट ट्रैक कोर्ट
  • धार भोजशाला
  • IAS सुखवीर सिंह
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा