MP Top News : एमपी की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Mar 02, 2026, 21:10 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी में सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ा डीए, ईरान का एयरस्पेस बंद, मध्यप्रदेश के 750 से ज्यादा यात्री फंसे। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

होली पर सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा: डीए 58% हुआ, 6 किस्तों में मिलेगा एरियर

होली से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के शासकीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। महंगाई भत्ता (DA) 3% बढ़ाकर 58% कर दिया गया है। इसका लाभ अप्रैल 2026 (पेमेंट मई 2026) के वेतन से मिलेगा, जबकि जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर छह समान किस्तों में दिया जाएगा। इस फैसले से करीब 7.30 लाख कर्मचारियों को सीधा फायदा होगा। 4.50 लाख पेंशनरों को भी लाभ मिलेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी कृषि कैबिनेट : किसानों को मिली बड़ी सौगात, 27 हजार करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

एमपी कृषि कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी सीएम मोहन यादव ने दी है। सीएम ने बताया कि पहली कृषि कैबिनेट बैठक में किसानों को बड़ी सौगात दी गई है। इसके तहत करीब 27 हजार करोड़ की योजनाओं को मंजूरी दी गई है। साथ ही, सीएम ने बताया कि बैठक में प्रदेश के विकास और आर्थिक सुधारों को तेजी से बढ़ाने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं और नीतियों को भी मंजूरी दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की रिपोर्ट हाईकोर्ट में अभी नहीं आएगी, आयोग ने बढ़ाया समय

भागीरथपुरा घटना की जांच के लिए इंदौर हाईकोर्ट ने 27 जनवरी को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के पूर्व जस्टिस सुशील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में जांच कमीशन गठित किया था। हाईकोर्ट ने साथ ही कहा था कि चार सप्ताह में आयोग की तरफ से प्रारंभिक रिपोर्ट दी जाएगी। इसके बाद सुनवाई की अगली तारीख 5 मार्च तय की गई। कमीशन ने जांच के लिए साक्ष्य, दस्तावेज पेश करने के लिए सूचना जारी कर 28 फरवरी तक का समय दिया था। लेकिन अब आयोग दो मार्च को सूचना जारी कर साक्ष्य, दस्तावेज पेश करने के लिए समय सीमा एक माह आगे बढ़ाते हुए एक अप्रैल तय कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने नई बोरिंग पर लगाई थी रोक, बेटे आकाश बोले- हर वॉर्ड में बोरिंग के लिए 8 लाख देंगे

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की विधानसभा इंदौर-1 के वॉर्ड 11 में भागीरथपुरा कांड हुआ था। इसमें अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 459 लोग अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। इस हादसे में यह भी सामने आया था कि क्षेत्र में बोरिंग का पानी भी दूषित था। वहीं, 10 जनवरी को रेसीडेंसी कोठी में एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि उन्होंने कलेक्टर से कहा है कि वह नई बोरिंग को किसी भी हाल में मंजूरी न दें। उन्होंने कहा था कि बोरिंग के बारे में हमें विचार करना होगा। क्योंकि नई बोरिंग के कारण हमें अब पानी की समस्या का सामना करना पड़ा है। इसलिए कलेक्टर से हमने कहा है कि नई बोरिंग की मंजूरी बिल्कुल भी नहीं दी जाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ईरान का एयरस्पेस बंद, MP के 750 से ज्यादा यात्री फंसे

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण ईरान ने सुरक्षा खतरों के मद्देनजर अपना एयरस्पेस अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इस कदम ने यूरोप और भारत के बीच की प्रमुख फ्लाइट्स को प्रभावित किया है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। मध्य प्रदेश के करीब 750 से ज्यादा लोग इजराइल ईरान युद्ध के कारण इन देशों में फंसे हुए हैं। ये लोग दुबई और अन्य मिडिल ईस्ट देशों में बिजनेस ट्रिप, पर्यटन या रोजगार के लिए गए थे। अब कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिस होने के कारण उन्हें वापसी में दिक्कतें आ रही हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

संघ की केंद्रीय बैठक में बड़ा दांव! अनुषांगिक संगठन से आ सकता है भाजपा का नया संगठन महामंत्री

प्रदेश भाजपा में संगठन महामंत्री पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। हितानंद शर्मा की रवानगी के बाद अब सबकी नजर 13–14 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की केंद्रीय टोली की बैठक पर टिकी है। सूत्रों का दावा है कि इस बार संघ सीधे अपने प्रचारक को भेजने के बजाय किसी अनुषांगिक संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी को भाजपा में संगठन महामंत्री बनाकर नई रणनीति का संकेत दे सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह संघ-भाजपा तालमेल की परंपरागत व्यवस्था में अहम बदलाव माना जाएगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी का बयान, खामेनेई गया 72 हूरों के पास, कांग्रेस का पलटवार

एमपी टॉप न्यूज: 28 फरवरी 2026 को तेहरान में एक हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मृत्यु हो गई। ईरानी सरकार और मीडिया ने एक मार्च को उनकी मौत की पुष्टि की। खामेनेई की मौत के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए। खामेनेई के समर्थन में हो रहे प्रदर्शनों पर बीजेपी सांसद डॉ. महेन्द्र सिंह सोलंकी ने फेसबुक पोस्ट किया। इस पर कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में नहाती छात्रा का वीडियो बनाते पकड़ाया पटवारी, लोगों ने कर दी जमकर धुनाई

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता और भरोसे को शर्मसार कर दिया है। यहां एक पटवारी पर अपनी ही किराएदार नाबालिग छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोपी की इस घिनौनी करतूत के सामने आते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर धुनाई कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

होली और रमजान को लेकर एक्शन में सीएम मोहन यादव, बोले- हुड़दंगियों से No Compromise

मध्यप्रदेश में आगामी त्योहारों को देखते हुए शासन और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साफ कर दिया है कि प्रदेश की शांति भंग करने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में आयोजित एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सतपुड़ा अग्निकांड की भेंट चढ़ी नर्सिंग भर्ती 2019, स्वास्थ्य मंत्री बोले- अब रिकॉर्ड देना नामुमकिन

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश के सियासी और प्रशासनिक गलियारों में सतपुड़ा भवन का धुंआ एक बार फिर चर्चा में है। इसने न जाने कितने भविष्य और सवालों को अपनी आगोश में ले लिया था। साल 2023 के भीषण अग्निकांड की तपिश अब विधानसभा तक पहुंच गई है। प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने सदन में कहा कि फरवरी 2019 में हुई नर्सिंग ऑफिसर भर्ती से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड जलकर राख हो चुका है। अब इस भर्ती का हिसाब-किताब देना सरकार के लिए लगभग नामुमकिन है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बिजली उपभोक्ताओं को झटका, स्मार्ट मीटर का खर्च आपकी जेब से वसूलेगी कंपनी

मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं पर अब महंगाई की नई मार पड़ने वाली है। बिजली कंपनियों ने स्मार्ट मीटर लगाने का खर्च जनता से वसूलने की तैयारी कर ली है। कंपनियों ने नियामक आयोग को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मोहन यादव
  • महेन्द्र सिंह सोलंकी
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • भागीरथपुरा
  • एमपी कृषि कैबिनेट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि