MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Amresh Kushwaha | Feb 11, 2026, 08:09 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार! दिन की शुरुआत कीजिए मध्‍य प्रदेश की टॉप खबरों से... कैबिनेट से न्यू पेंशन योजना को मंजूरी, बेटियों को मिलेगी पेंशन। लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने के लिए पूर्व MLA की PIL खारिज। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

एमपी के सरकारी कर्मचारियों को सौगात, मोहन कैबिनेट में न्यू पेंशन योजना 2026 को मंजूरी

कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी कैबिनेट मंत्री चेतन्य कश्यप ने दी है। मंत्री कश्यप ने बताया कि मोहन कैबिनेट में यह फैसला लिया गया है कि अगली कृषि कैबिनेट बालाघट में आयोजित की जाएगी। इस दौरान न्यू पेंशन योजना 2026 को भी मंजूरी दी गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने के लिए पूर्व विधायक पारस सकलेचा की लगी PIL खारिज, 3000 रुपए किश्त की भी थी मांग

INDORE. मध्यप्रदेश की बहुचर्चित लाड़ली बहना योजना में नाम जोड़ने के लिए लगाई गई पूर्व विधायक पारस सकलेचा की जनहित याचिका खारिज हो गई है। याचिका में सकलेचा ने योजना में नाम नहीं जोड़ने को मौलिक अधिकारों का हनन बताया था। लेकिन सरकार के जवाब के बाद इसे खारिज कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

जयपुर की फैशन डिजाइनर के पैसों पर ऐश करते थे AIG राजेश मिश्रा, जांच में आरोप सिद्ध!

मप्र पुलिस के एआईजी राजेश मिश्रा पर महिला के साथ उत्पीड़न और उसके पैसों पर मौज करने के आरोप सिद्ध हुए हैं। 2025 के सबसे विवादित और चर्चित मामले की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय ने गृह विभाग को सौंप दी है। अब गेंद प्रदेश के सीएम और गृहमंत्री डॉ मोहन यादव के पाले में है। उम्मीद है, जल्द ही इस पर कोई बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बदला मौसम, दिन में गर्मी की दस्तक, तो रातों में हल्की ठंड बरकरार

मध्य प्रदेश में दिन गर्म हो रहे हैं। यहां दोपहर में तेज धूप पसीने छुड़ा रही है। हालांकि, सुबह और रात में अब भी ठिठुरन बनी हुई है। ग्वालियर और दतिया में कोहरा छा सकता है। राज्य में फिलहाल भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है। बदलते मौसम के कारण लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। डॉक्टर बच्चों और बुजुर्गों को संभलकर रहने की सलाह दे रहे हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ग्वालियर के डबरा में कलश यात्रा में मची भगदड़, एक महिला की गई जान, 9 घायल

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज (10 फरवरी) बहुत बड़ा हादसा हो गया है। यहां नवग्रह शक्तिपीठ के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत भव्य कलश यात्रा से हुई थी। स्टेडियम ग्राउंड से हजारों महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर श्रद्धा के साथ निकलीं थीं। लेकिन रास्ते में अचानक बढ़ी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी फैल गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की ईडी में एक करोड़ की संपत्ति अटैच

इंदौर नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार पर ईओडब्ल्यू के बाद अब ईडी (ED) इंदौर का भी एक्शन हो गया है। ईडी ने परमार की एक करोड़ 6 लाख की संपत्ति को अटैच किया है। उन पर भ्रष्टाचार कर आय से अधिक कमाई के आरोप है। ..पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर भागीरथपुरा में दूषित पानी से दो साल की बच्ची और एक बुजुर्ग की मौत, कुल 35 हो गई

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी के कांड से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। अब दो मौत और हो गई है। इसमें एक दो साल की बच्ची है तो एक 75 साल के बुजुर्ग। कुल मौत की संख्या 35 हो गई है। उधर हाईकोर्ट द्वारा नियुक्त जांच कमीशन ने जांच शुरू कर दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में केंद्रीय मंत्री मांडविया बोले- अमेरिकी टैरिफ से नया बाजार मिला, अब ट्रेड डील से दोहरा लाभ

केंद्रीय श्रम व रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने इंदौर में केंद्रीय बजट को लेकर प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें उन्होंने अमेरिकी ट्रेड डील के बाद डबल फायदा होने की बात कही, साथ ही यह भी कहा कि उनके टैरिफ से भी हमें लाभ था। मांडविया ने कहा कि जब अमेरिका ने हम पर टैरिफ लगाया तो हमारे कारोबारियों, उद्योगपतियों ने अन्य बाजार ढूंढे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

इंदौर में पुलिसकर्मी ही लूट में शामिल, दो सिपाही और बदमाशों ने मिलकर 6 लाख लूटे

इंदौर पुलिस लगातार कठघरे में हैं। अब नया कांड सामने आया है। इंदौर के दो सिपाहियों ने सोनकच्छ के दो बदमाशों के साथ मिलकर 6 लाख रुपए की लूट की है। इसमें दोनों पुलिस जवान हिरासत में हैं। वहीं दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है।पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

रिटायरमेंट के 15 साल बाद भी न पेंशन न ग्रेच्युटी, हाईकोर्ट ने DEO पर लगाया 10 हजार का जुर्माना

रिटायरमेंट के बाद सम्मानपूर्वक जीवन जीना हर सरकारी कर्मचारी का संवैधानिक अधिकार है। जब यह अधिकार ही वर्षों तक छीना जाए, तो न्यायपालिका को हस्तक्षेप करना पड़ता है। जबलपुर के एक सेवानिवृत्त और दिव्यांग कर्मचारी को 15 साल बाद भी पेंशन और रिटायरल भुगतान नहीं मिलने पर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी का राज्य समाज कल्याण बोर्ड भंग, नेता प्रतिपक्ष बोले- पीड़ित महिलाओं का छीना सहारा

मध्यप्रदेश सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले में 70 साल पुराना एमपी राज्य समाज कल्याण बोर्ड को भंग कर दिया गया है। यह बोर्ड 1956 से महिलाओं, बच्चों और वंचितों के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम कर रहा था। अब इस फैसले ने सियासत को गरमा दिया है। सरकार ने मंगलवार 3 फरवरी को हुई कैबिनेट बैठक में बोर्ड को खत्म करने का आदेश दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बनेगा बुंदेलखंड टूरिज्म कॉरिडोर, दतला पहाड़ से पन्ना टाइगर रिजर्व तक घूम सकेंगे

खजुराहो पहले ही विश्वस्तर पर अपने मंदिरों और इतिहास के लिए जाना जाता है। अब इसी पहचान के बीच छतरपुर जिले को एक और बड़ा तोहफा मिलने वाला है। राजनगर तहसील के चितरई गांव के पास दतला पहाड़ को टूरिज्म का नया चेहरा बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड (एमपी टूरिज्म बोर्ड) ने दतला पहाड़ को अंतरराष्ट्रीय स्तर के मल्टी टूरिज्म और वेलनेस प्रोजेक्ट के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी टॉप न्यूज

Tags:
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज