/sootr/media/media_files/2025/11/21/mp-top-news-21-november-2025-11-21-22-00-28.jpg)
Photograph: (The Sootr)
एमपी में शीतलहर का अलर्टः भोपाल-इंदौर में पारा 10 डिग्री के नीचे, रीवा में ठंड से हुई एक की मौत
मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें | एमपी टॉप न्यूज : मध्यप्रदेश में ठंड का कहर जारी है। ठंड से इस बार दूसरी मौत रीवा में हुई। यहां फुटपाथ पर सो रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुरुवार-शुक्रवार की रात की है। पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौत की वजह ठंड मानी जा रही है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
मध्य प्रदेश सिविल जज परीक्षा पर कांग्रेस का बड़ा सवाल, आखिर एक भी आदिवासी जज क्यों नहीं?
BHOPAL. मध्य प्रदेश में सिविल जज परीक्षा (Madhya Pradesh Civil Judge Exam) 2022 के परिणाम आते ही बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। 191 कुल पदों में से केवल 47 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आरक्षित 121 पदों पर एक भी आदिवासी उम्मीदवार सफल नहीं हो पाया। इसे लेकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ की अगवानी में नहीं पहुंचा कोई भाजपा नेता, दिग्विजय का तंज- भाजपा करती है यूज एंड थ्रो
BHOPAL. पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज भोपाल पहुंचे। उनके स्वागत के लिए बीजेपी का कोई बड़ा नेता एयरपोर्ट पर नहीं पहुंचा। इस पर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी का रवैया हमेशा यूज एंड थ्रो का होता है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा, यात्री का वजन 80 किलो से ज्यादा, तो लगेगा अतिरिक्त शुल्क
INDORE. मध्य प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग ने इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई है। मध्यप्रदेश में शुरू की गई हेलीकॉप्टर सेवा में अब यात्रियों के वजन का पेंच आ गया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
दिल्ली ब्लास्ट का महू कनेक्शन में नाम आने के बाद जावद सिद्दीकी को मकान तोड़ने के मामले में मिली राहत
INDORE NEWS: दिल्ली ब्लास्ट में महू का कनेक्शन सामने आने के बाद अल फलाह यूनिवर्सिटी और अल-फलाह चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी को राहत मिली है। उन्हें तीन दिन में मकान तोड़ने का नोटिस मिला था। इंदौर हाईकोर्ट की बेंच ने इस मामले में 15 दिन का स्टे (रोक) लगा दिया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी में 28 हजार करोड़ से बनेंगे 5 फोर लेन, देखें इनमें आपका शहर है क्या
मध्य प्रदेश में जबलपुर-दमोह और सतना-चित्रकूट सहित 5 प्रमुख सड़कों को फोर लेन सड़कें बनाने की योजना आई है। इस NHAI प्रोजेक्ट के लिए 28 हजार करोड़ रुपए का निवेश तय है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
किसानों के लिए बड़े मुआवजे की घोषणा, अब ये नए नुकसान भी PM Fasal Bima Yojana में होंगे कवर
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत कुछ नए नुकसान भी कवर होंगे। पहले जो नुकसान कवर नहीं होते थे। जैसे जंगली जानवरों से फसल का नुकसान और अतिवृष्टि या बाढ़ से होने वाला नुकसान, अब उन पर मुआवजा मिलेगा। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
एमपी के किसानों को बड़ी राहत: हाईटेंशन लाइन खेत से गुजरने पर मिलेगा 200% मुआवजा
BHOPAL. मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को एक बड़ी राहत दी है। अब अगर हाईटेंशन लाइन खेतों से गुजरती है, तो किसानों को 200 प्रतिशत मुआवजा मिलेगा। इससे पहले यह मुआवजा केवल 85 प्रतिशत था। सरकार ने इसे बढ़ाकर किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने का कदम उठाया है। खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us