MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

Sandeep Kumar | Apr 27, 2026, 21:19 IST
Share
mp top news
mp top news

नमस्कार, एमपी विधानसभा : ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे MLA, ओबीसी आरक्षण : पहले दिन पूरी नहीं हो पाई सुनवाई, साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

सुप्रीम कोर्ट से अक्षय कांति बम को राहत, धारा 307 हत्या के प्रयास का आरोप हटा

इंदौर के चर्चित नेता अक्षय कांति बम (Akshai Kanti Bam) और उनके पिता कांतिलाल बम (Kantilal Bam) को दिल्ली स्थित सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने बड़ी कानूनी राहत दी है। करीब दो वर्षों से चले इस मामले में धारा 307 (Section 307 - Attempt to Murder) हटाने का आदेश सुनाया गया। यह फैसला उनके लिए राहत की सांस लेकर आया है और एक लंबे कानूनी संघर्ष पर विराम लगाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

ओबीसी आरक्षण : पहले दिन पूरी नहीं हो पाई सुनवाई! अब 28 अप्रैल को हाईकोर्ट में केस पर बहस

जबलपुर हाईकोर्ट में OBC आरक्षण मामले की अंतिम सुनवाई पहले दिन तय समय पर शुरू नहीं हो सकी। अन्य बेंच के उपलब्ध न होने से चीफ जस्टिस की बेंच पर काम का दबाव बढ़ गया। अब कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि मंगलवार को इस मामले को पूरा समय देकर सुनवाई की जाएगी। सरकार के द्वारा नियुक्त अधिवक्ता के सरकार के खिलाफ बहस करने पर भी उठे सवाल। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

डेली कॉलेज में नए संविधान से चुनाव होंगे, सरकार ने दी नए संशोधन को मंजूरी

डेली कॉलेज के संविधान संशोधन को मंजूरी हो गई है। इसकी जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी को दे दी गई है। इसके बाद फैसला हो गया है कि नए संविधान से ही चुनाव होंगे। यानी इसके तहत दो कैटेगरी में ही चुनाव होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मंत्री राकेश सिंह ने आईएएस अरविंद शाह को धमकाया, बोले- एक इशारे पर सिख कौम तुम्हें मार देगी, डिप्रेशन में अफसर

मोहन सरकार में PWD मंत्री राकेश सिंह पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप हैं कि उन्होंने जबलपुर स्मार्ट सिटी के CEO, आईएएस अरविंद शाह को अपने बंगले पर तलब किया और फिर आधे घंटे तक अपमानित किया...गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी। मंत्री ने आईएएस अफसर से कहा कि एक इशारे पर पूरी सिख कौम तलवारें लेकर तुम्हें खत्म कर देगी। इस घटनाक्रम ने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी है। अपने अपमान से आहत IAS Arvind Shah डिप्रेशन में हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी विधानसभा का विशेष सत्र : ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झूमाझटकी, विपक्ष का वॉक आउट

मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को चल रहा था, जिसमें 'नारी शक्ति वंदन' बिल पर चर्चा हो रही थी। सत्र की शुरुआत में जैसे ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर शासकीय संकल्प प्रस्तुत किया, कांग्रेस के विधायकों ने विरोध स्वरूप वॉकआउट कर दिया। इधर सत्र के लिए कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर विधानसभा जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

कांग्रेस नेता केके मिश्रा का तंज- रामराज्य में अधिकारी अपमानित, MP में सत्ता का दुरुपयोग

मध्यप्रदेश की राजनीति इन दिनों तेज आरोप-प्रत्यारोप से गरमाई हुई है। कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली। इसमें उन्होंने तीन घटनाओं का जिक्र किया। ये घटनाएं राज्य सरकार के सुशासन और रामराज्य के दावों पर सीधा सवाल खड़ा करती हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी विधानसभा में बहस से ज्यादा टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, किसान मुद्दा भी गरमाया

मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र महिलाओं के आरक्षण पर बुलाया गया था, लेकिन पूरा दिन राजनीति की भेंट चढ़ गया। चर्चा कम हुई, आरोप-प्रत्यारोप ज्यादा। कांग्रेस वॉकआउट कर गई, भाजपा ने इसे “भागना” बताया। बीच में किसान और गेहूं का मुद्दा भी उछला—लेकिन असली सवाल वही रह गया, महिलाओं को आरक्षण मिलेगा कब? पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी के पवित्र शहरों में शराबबंदी का उल्टा असर : सरकार की कमाई और शराब की खपत दोनों बढ़ी

मध्यप्रदेश सरकार ने 1 अप्रैल 2025 को 19 पवित्र शहरों के नगरीय क्षेत्रों में शराबबंदी लागू की थी। इसका मुख्य उद्देश्य इन शहरों में धार्मिक और आध्यात्मिक माहौल बनाए रखना था। अब एक साल बाद, इस शराबबंदी से जुड़े आंकड़े कुछ दिलचस्प बातें सामने ला रहे हैं। शराब की बिक्री पर रोक लगाने के बावजूद सरकार के राजस्व पर कोई असर नहीं पड़ा। उल्टा, इन पवित्र शहरों के आसपास के इलाकों में शराब ठेकों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, जिससे सरकार की कमाई और शराब की खपत दोनों बढ़ गई हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पति से अलग होने के लिए एमपी हाईकोर्ट में महिला का चौंकाने वाला कदम, सुनकर होश उड़े!

ग्वालियर में एक महिला ने तलाक के लिए कानून का मजाक उड़ाया। उसने अपनी ही सगी ननद को पति की दूसरी पत्नी बताकर एकतरफा तलाक ले लिया। पत्नी से सबूत के तौर पर कोर्ट में परिवार की ही फोटो पेश कर दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

एमपी में बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सस्पेंड होगा लाइसेंस, जुर्माना भी भरना पड़ेगा

एमपी टॉप न्यूज: मध्यप्रदेश में अब दोपहिया वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। अब अगर कोई दो पहिया वाहन चालक नियमों का उल्लंघन करेगा, तो सिर्फ जुर्माना ही नहीं होगा, बल्कि उसका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया जाएगा। इसके अलावा, लोगों को जागरूक करने के लिए स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी इस मुद्दे को उठाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

फेल होने के बावजूद प्रमोशन! मध्य प्रदेश पुलिस में हुआ बड़ा गड़बड़झाला

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें: मध्यप्रदेश के पुलिस विभाग में एक बड़ा मामला सामने आया है। कुछ पुलिस कर्मियों को SI ट्रेनिंग परीक्षा में फेल होने के बावजूद प्रमोशन मिला और थानेदार(इंस्पेक्टर) बना दिया गया। यह मामला तब सामने आया जब सिंगरौली जिले के मोरबा थाने के कार्यवाहक इंस्पेक्टर कपूर त्रिपाठी पर आरोप लगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राकेश सिंह
  • डेली कॉलेज
  • ओबीसी आरक्षण
  • एमपी विधानसभा
  • मध्य प्रदेश विधानसभा
  • अक्षय कांति बम
  • एमपी टॉप न्यूज
  • मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
  • आईएएस अरविंद शाह
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा