MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

नमस्कार, 14 IPS अफसरों के तबादले, संजय कुमार बने भोपाल कमिश्नर; पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- चार साल से ब्रिज बन रहे, हम भुगत रहे, पशुपतिनाथ लोक का उद्घाटन, 25 करोड़ की लागत से बनेगा कॉरिडोर। साथ ही मध्‍य प्रदेश की अन्य खबरों पर डालते हैं एक नजर...

author-image
Sandeep Kumar
New Update
mp top news
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

MP IPS Transfer: संजय कुमार बने भोपाल कमिश्नर, उज्जैन एडीजी जोगा को सौंपी परिवहन की कमान

मध्य प्रदेश में एक बार फिर तबादला एक्सप्रेस दौड़ पड़ी है। 14 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी मिली है। वहीं उज्जैन के एडीजी उमेश जोगा को परिवहन आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा, खेल और युवक कल्याण विभाग के डायरेक्टर राकेश गुप्ता को उज्जैन का एडीजी बनाया गया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पशुपतिनाथ लोक का हुआ शंखनाद, देखें विश्व के इकलौते अष्टमुखी महादेव का अद्भुत लोक

मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव ने आज अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में बने नए पशुपतिनाथ लोक का उद्घाटन किया। शिवना नदी के पावन तट पर बने इस लोक से शिवभक्तों को एक नया आस्था का केंद्र मिलेगा। करीब 25 करोड़ रुपए की लागत से इस भव्य कॉरिडोर को सजाया गया है। इस पवित्र स्थल पर पहुंचते ही भक्तों को साक्षात शिवधाम का अनुभव होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

EOW की कार्रवाई : बार मालिक पर डेढ़ करोड़ की धोखाधड़ी का मामला दर्ज

आर्थिक अपराध विंग (EOW) ने प्रमुख व्यापारी और कंपनी के प्रमुख लाल बहादुर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। उनकी कंपनी सैम्स एंटरप्राइजेस ने केनरा बैंक को एक करोड़ 66 लाख 83 हजार रुपए का नुकसान पहुंचाया है। शिकायत के बाद ईओडब्ल्यू ने जांच शुरू की। पुलिस जांच के मुताबिक, लाल बहादुर सिंह और उनके सहयोगियों ने इस धोखाधड़ी को बैंक लोन की प्रक्रिया में हेरफेर करके अंजाम दिया। इनकी कंपनी ने धोखाधड़ी से लोन दस्तावेजों में बदलाव किया और बैंक से ऐसे लोन प्राप्त किए थे जिन्हें कभी चुकाया नहीं गया। इस मामले में ईओडब्ल्यू ने बैंक की शिकायत पर कार्रवाई की। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मोहन सरकार का इंदौर और भोपाल ED को फ्री हैंड, आरोपी नहीं छिपा सकेंगे संपत्तियां

मध्यप्रदेश में इन दिनों ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) खासी सक्रिय है। मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर लगातार केस दर्ज हो रहे हैं। साथ ही संपत्तियां अटैच की जा रही हैं। हाल ही में कई चालान भी ईडी ने स्पेशल कोर्ट में पेश किए हैं। वहीं, अब ईडी इंदौर और भोपाल की मांग पर एमपी सरकार ने एक विशेष मंजूरी जारी कर दी है। इससे आरोपियों की आर्थिक कमर टूट जाएगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

हाईकोर्ट में पेश बीआरटीएस रेलिंग हटाने के टेंडर में भी चूक, निगमायुक्त को बोलना पड़ा सॉरी-सॉरी

ट्रैफिक केस पर इंदौर हाईकोर्ट खंडपीठ की नजर है। साथ ही, अधिकारियों की लगातार पेशी चल रही है। वहीं, इसमें भी नगर निगम की चूक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बीआरटीएस रेलिंग हटाने के टेंडर में रेलिंग हटाने की बात ही नहीं लिखी है। इस मामले में जब हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ ने सख्ती दिखाई तो निगमायुक्त क्षितिज सिंघल सॉरी-सॉरी बोलते नजर आए। अगली सुनवाई 25 फरवरी को होगी। वहीं हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में कहा कि हमें काम चाहिए, बहाने नहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश में आधा दर्जन जिलों के बदलेंगे एसपी

मध्यप्रदेश सरकार आधा दर्जन से अधिक जिलों के एसपी बदलने जा रही है। पुलिस मुख्यालय ने आईपीएस के तबादलों का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा के बाद इसे फाइनल किया जाएगा। गुरुवार, 29 जनवरी को सरकार ने 14 सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं। वहीं, अब एसपी DIG स्तर के अधिकारियों के तबादले की लिस्ट आ सकती है। विधानसभा के बजट सत्र के बाद होली और रंगपंचमी त्योहारों को देखते हुए इन अफसरों को तबादलों के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि, तबादला लिस्ट कब जारी होगी, यह मुख्यमंत्री और डीजीपी कैलाश मकवाना की चर्चा के बाद ही तय होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन बोलीं- चार साल से ब्रिज बन रहे, हम भुगत रहे, अधिकारी तो तीन साल में चले जाएंगे

इंदौर में LIG से नवलखा के बीच 6 किमी लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के काम शुरू होने से पहले गुरुवार 29 जनवरी को बड़ी बैठक हुई। इसमें पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने अपनी पीड़ा बताते हुए अधिकारियों को खरी-खरी सुना दी। बैठक में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ ही विधायक, विशेषज्ञ और अधिकारी मौजूद थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

विजय माल्या की शराब कंपनी पर मेहरबानी: मंत्री की घोषणा पर महीनेभर बाद भी अमल नहीं

आम तौर पर मंत्री घोषणाएं तो कर देते हैं, लेकिन अधिकतर मामलों में उन्हें धरातल पर नहीं उतारा जाता है। मध्य प्रदेश ऐसी ही कुछ स्थिति एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग) मंत्री चेतन कश्यप की दिखी है। पिछले महीने कश्यप ने एक प्रेस कांफ्रेंस में गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 3.5 एकड़ जमीन की खरीद-फरोख्त की जांच का ऐलान किया था। यह जमीन देश से भगोड़ा घोषित विजय माल्या से जुड़ी शराब कंपनी शॉ वालेस को 2004 में लीज पर दी गई थी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

सिंहस्थ से पहले उज्जैन में शुरु हो सकती है ई-बस सेवा, 10.75 करोड़ में बनेगा डिपो

एमपी टॉप न्यूज: सिंहस्थ 2028 की मान्यता उज्जैन में होने वाला एक बड़ा धार्मिक कुंभ मेला है, जो हर 12 साल में आता है। इस बार (2028) गुरु के सिंह राशि में आने पर होगा। इसमें क्षिप्रा नदी में शाही स्नान और करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र बनेगा। साथ ही सरकार इसे भव्य और स्थायी इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ एक ऐतिहासिक, व्यवस्थित और पर्यावरण-अनुकूल आयोजन बनाने की तैयारी कर रही है। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें...

मध्यप्रदेश मध्यप्रदेश सरकार सुमित्रा महाजन सिंहस्थ 2028 संजय कुमार सिंहस्थ एमपी टॉप न्यूज मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें
Advertisment