विक्रमोत्सव 2025 ने युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ा, मिलेगा ईमैक्स ग्लोबल अवार्ड

Sandeep Kumar | Aug 26, 2025, 19:45 IST
Share
vikramotsav-2025
vikramotsav-2025

मध्यप्रदेश शासन का विक्रमोत्सव 2025 को ईमैक्स ग्लोबल अवार्ड में 'लांगस्टैंडिंग आईपी ऑफ द ईयर' से सम्मानित किया गया। यह विक्रमोत्सव को मिलने वाला दूसरा इंटरनेशनल अवार्ड है।

विक्रमोत्सव 2025 ने युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ा है और विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति की गहराई से अवगत कराया है। इसके लिए मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग के महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ ने विक्रमोत्सव 2025 को ईमैक्स ग्लोबल अवार्ड में ‘लांगस्टैंडिंग आईपी ऑफ द ईयर’ से सम्मानित किया। यह सम्मान विक्रमोत्सव के वैश्विक महत्व को मान्यता देता है। ईमैक्स की टीम यह पुरस्कार सीएम मोहन यादव को भोपाल में देगी।

विक्रमोत्सव को दूसरा बड़ा सम्मान

यह विक्रमोत्सव के लिए इस वर्ष का दूसरा महत्वपूर्ण पुरस्कार है। इससे पहले, विक्रमोत्सव को वाउ अवॉर्ड एशिया 2025 में ‘एशिया के शासकीय समारोह श्रेणी’ में गोल्ड अवॉर्ड मिला था। पिछले साल विक्रमोत्सव 2024 को ‘एशिया का बिगेस्ट रिलीजियस अवॉर्ड’ भी मिला था, जो इसकी संस्कृति और सांस्कृतिक महत्व को साबित करता है।

3801a359-521
3801a359-521


ये भी पढ़ें...विक्रमोत्सव 2025 का चला जादू, मिला एशिया का वाउ गोल्ड अवार्ड

मध्यप्रदेश और भारतीय संस्कृति के लिए गर्व का विषय

महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने इस सम्मान को मध्यप्रदेश और भारतीय संस्कृति के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि विक्रमोत्सव अब केवल एक सांस्कृतिक उत्सव नहीं, बल्कि भारतीय परंपरा और गौरव को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है।

ये भी पढ़ें...उज्जैन में अब रोज होगा लाइट एंड साउंड शो, विक्रमोत्सव में 1000 ड्रोन से दिखी महाकाल की झलक

विक्रमोत्सव 2025 की सांस्कृतिक गतिविधियां

विक्रमोत्सव 2025 में 300 से अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिनमें शिवरात्रि मेले, कलश यात्रा, विक्रम व्यापार मेला, संगीत-नृत्य कार्यक्रम, वेद अंताक्षरी, कोटि सूर्योपासना और शिल्प कला कार्यशाला शामिल थीं। इसके अलावा, एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव और 1000 ड्रोन्स की प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही।

6cb6b0c5-52d
6cb6b0c5-52d


ये भी पढ़ें...उज्जैन विक्रमोत्सव 2025: 10 दिन बढ़ा मेला का समय, अब तक बिकीं 24 हजार से ज्यादा गाड़ियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर चुके हैं सराहना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रमोत्सव की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह प्रयास उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य के गौरव को जन-जन तक पहुँचाने का है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि महोत्सव के माध्यम से युवा पीढ़ी को सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ा जा रहा है। यह आत्मविश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की भावना पैदा करता है।

विक्रमोत्सव का उद्देश्य और भविष्य

विक्रमोत्सव ने भारतीय संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अद्वितीय अवसर प्रदान किया। श्रीराम तिवारी ने कहा कि यह केवल एक उत्सव का सम्मान नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा का सम्मान है। इस अवसर पर उन्होंने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में विक्रमोत्सव को अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक संवाद का सबसे बड़ा मंच बनाया जाएगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

उज्जैन विक्रमोत्सव 2025

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • भारतीय संस्कृति
  • श्रीराम तिवारी
  • उज्जैन विक्रमोत्सव 2025
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज