MP में हुए 5.71 करोड़ वोटर्स, 30 से 39 साल वालों की सबसे ज्यादा तादाद
Ravi Singh | Jan 06, 2025, 21:34 IST
MP Voter Election Commission Chief Electoral Officer Sukhveer Singh Photograph: (the sootr)
मध्य प्रदेश में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया के बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 70 लाख से अधिक हो गई है। मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने अंतिम मतदाता सूची जानकारी दी है।
Bhopal. मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट का काम पूरा हो गया है। इस बार प्रदेश में मतदाताओं की कुल संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 तक पहुंच गई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस बार 7.98 लाख नए नाम जोड़े गए हैं। 3.01 लाख नाम सूची से हटाए गए हैं। 3.13 लाख वोटर्स के आईडी में संशोधन किया गया है। इस तरह लिस्ट में 4 लाख 97 हजार नए वोटर्स जुड़े हैं।
खास यह है कि प्रदेश के जेंडर रेश्यो यानी लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। पहले 1,000 पुरुषों पर 948 महिला मतदाता थीं। अब यह संख्या बढ़कर 950 हो गई है। ऐसे ही वोटर अनुपात (EP Ratio) पहले 63.88 फीसदी था, जो अब बढ़कर 64.44 प्रतिशत हो गया है।
इस तरह अब प्रदेश में 2.92 करोड़ पुरुष मतदाता तो 2.78 करोड़ महिला वोटर्स हो गए हैं। थर्ड जेंडर वोटर्स की तादाद 1,210 है। वहीं, प्रदेश में कुल 74,387 सेवा निर्वाचक (Service Voters) हैं, इनमें 71,960 पुरुष और 2,427 महिलाएं शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
इतना महंगा चुनाव! MP विधानसभा चुनाव में कितना खर्च? विस्तृत रिपोर्ट
नगर निकाय चुनाव की लिमिट तय... इतने रुपए ही खर्च कर सकेंगे पार्षद
गौरतलब है कि प्रदेश में 29 अक्टूबर 2024 से वोटर लिस्ट का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2025 शुरू हुआ था। इसी दिन से लिस्ट में नाम जोड़ने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हुई थी, जो 28 नवम्बर 2024 तक चली। दावे आपत्तियों का निराकरण 24 दिसंबर तक किया गया। सूची का प्रदेश के सभी जिलों में अंतिम प्रकाशन 6 जनवरी 2025 को किया गया।
वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के 14 लाख 13 हजार 176 आवेदन आए थे, तब वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 65 लाख 94 हजार 963 थी। अंतिम प्रकाशन के दौरान वोटर्स की संख्या 5 करोड़ 70 लाख 92 हजार 367 है। इस तरह राज्य में 4 लाख 97 हजार 404 वोटर्स बढ़े हैं।
ये खबर भी पढ़ें
पहली कतार में ऐसे आए मोहन यादव, बीजेपी ने फिर OBC पर क्यों खेला दांव?
वोटर लिस्ट में जुड़वाना है नाम तो पढ़ लीजिए ये खबर, घर आ जाएगा कार्ड
यदि आपका नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं है तो निराश न हों। अगली प्रक्रिया में फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वाया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाना होगा या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, यदि जानना चाहते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं तो अब यह आसान हो गया है। आप वेबसाइट ceomadhyapradesh.nic.in और भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट voters.eci.gov.in पर जाकर मतदाता सूची में नाम चेक किया जा सकता है।
खास यह है कि प्रदेश के जेंडर रेश्यो यानी लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है। पहले 1,000 पुरुषों पर 948 महिला मतदाता थीं। अब यह संख्या बढ़कर 950 हो गई है। ऐसे ही वोटर अनुपात (EP Ratio) पहले 63.88 फीसदी था, जो अब बढ़कर 64.44 प्रतिशत हो गया है।
आयु वर्ग के आधार पर वोटर्स की संख्या
Number of voters by age group
2 करोड़ 92 लाख पुरुष वोटर्स
ये खबर भी पढ़ें...
इतना महंगा चुनाव! MP विधानसभा चुनाव में कितना खर्च? विस्तृत रिपोर्ट
नगर निकाय चुनाव की लिमिट तय... इतने रुपए ही खर्च कर सकेंगे पार्षद
अब जिलों में अंतिम प्रकाशन
14 लाख आवेदन आए
ये खबर भी पढ़ें
पहली कतार में ऐसे आए मोहन यादव, बीजेपी ने फिर OBC पर क्यों खेला दांव?
वोटर लिस्ट में जुड़वाना है नाम तो पढ़ लीजिए ये खबर, घर आ जाएगा कार्ड
आप कैसे जुड़वा सकते हैं नाम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari