MP में SIR: CM मोहन के क्षेत्र में 37 हजार तो खंडेलवाल की सीट पर 13 हजार नाम कटे, नाथ के गढ़ में 21 हजार नाम हटेंगे
Kaushiki | Dec 25, 2025, 14:22 IST
mp-voter-list-revision-sir-42-lakh-names-deleted
मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट की एसआईआर के तहत 42 लाख मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव के क्षेत्र से 37 हजार नाम काटे जाएंगे। इसके साथ ही, खंडेलवाल समेत कई अन्य नेताओं के क्षेत्र से भी हजारों नाम काटे जाएंगे।
Bhopal: मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए चलाया गया स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) का पहला चरण पूरा हो गया है। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 65 हजार 014 मतदान केंद्रों पर वोटर लिस्ट का फॉर्मेट प्रकाशित कर दिया है। इसके साथ ही यह भी साफ हो गया है कि बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए हैं, जो अब वोटर लिस्ट से हटाए जाएंगे।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल वोटर्स की संख्या करीब 5 करोड़ 74 लाख है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद इनमें से 42 लाख 74 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने की स्थिति बनी है। ये वे वोटर हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं या लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए या जिनके नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि इस बार एसआईआर के तहत प्रदेशभर में 5 करोड़ 74 लाख एन्यूमरेशन फॉर्म यानी गणना पत्रक बांटे गए थे। इनमें से 5 करोड़ 31 लाख पत्रक वापस निर्वाचन आयोग को मिले हैं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि 8 लाख 46 हजार मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 2 लाख 76 हजार मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज थे। इन श्रेणियों में आने वाले वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...एमपी में SIR का पहला चरण पूरा, मतदाता सूची से हटेंगे 41 लाख नाम, इस दिन जारी होगी वोटर लिस्ट प्रारंभिक सूची
![SIR: मध्यप्रदेश में 41.8 लाख वोटर के कटेंगे नाम? आज जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट]()
एसआईआर के बाद सबसे ज्यादा चर्चा उन विधानसभा क्षेत्रों की हो रही है, जहां से प्रदेश के बड़े और प्रभावशाली नेता चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इन सीटों पर भी हजारों वोटर लिस्ट से बाहर हुए हैं।
![सीएम मोहन यादव ने 1.33 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 233 करोड़, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना - cm mohan yadav transferred 233 crore to accounts of 1 33 lakh farmers ...]()
उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के समय यहां कुल 2 लाख 73 हजार 894 मतदाता दर्ज थे। एसआईआर के बाद यहां 37 हजार 7 सौ 28 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
अब इस सीट पर 2 लाख 36 हजार 166 मतदाता शेष हैं। इसके अलावा 26 हजार 66 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है जिनकी जांच अभी बाकी है।
![Rajendra Shukla Biography Who is Rajendra Shukla Next Madhya Pradesh Deputy CM Rewa BJP MLA | Rajendra Shukla Biography: कौन हैं राजेंद्र शुक्ला जो बनेंगे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम? जानें सबकुछ]()
रीवा विधानसभासे जीतकर उप मुख्यमंत्री बने राजेंद्र शुक्ल के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 2023 में यहां 2 लाख 26 हजार 991 मतदाता थे।
एसआईआर के दौरान 32 हजार 404 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। यहां कुल 1 लाख 94 हजार 587 गणना पत्रक वापस मिले हैं। जबकि 1 हजार 5 सौ 27 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर SIR में 1.33 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग के नोटिस, 4.47 लाख मतदाता हटेंगे, विधानसभा 1 व 5 में सबसे ज्यादा
मल्हारगढ़: डिप्टी सीएम
![Jagdish Devda: जगदीश देवड़ा को मिली MP के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी, आठ बार के विधायक के राजनीतिक सफर पर एक नजर - Who is the New Deputy CM of madhya pradesh]()
मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से लगातार जीतते आ रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के क्षेत्र में 2023 में 2 लाख 50 हजार 3 सौ 33 मतदाता थे। एसआईआर (special intensive revision 2025) के बाद यह संख्या घटकर 2 हजार 41 हजार 6 सौ 41 रह गई है। यहां 8 हजार 7 सौ 45 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
![Hemant Khandelwal, former MP of Betul, handed over the coordination of 15 districts in UP, said - I am ready for new responsibility | एमपी से पूर्व सांसद को यूपी में जिम्मेदारी:]()
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2023 में यहां 2 लाख 62 हजार 61 मतदाता थे। एसआईआर के बाद 13 हजार 6 सौ 74 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और अब यहां 2 लाख 48 हजार 3 सौ 87 मतदाता बचे हैं। इसके अलावा 2,129 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
![नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कलेक्टर पर साधा निशाना, कहा- 'आरएसएस की चड्डी पहन लें']()
धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जीतकर आए हैं। 2023 में इस सीट पर 2 लाख 56 हजार 8 सौ 45 मतदाता थे। एसआईआर प्रक्रिया में 14 हजार 7 सौ 12 नाम हटाए गए। अब यहां कुल 2 लाख 42 हजार 1 सौ 27 मतदाता दर्ज हैं।
ये खबर भी पढ़ें...भोपाल में बैंक फ्रॉड केस, बैंकर गैंग ने बुजुर्ग परिवार के लूटे करोड़ों रुपए, 5 साल बाद मिला न्याय
![MP: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में वापसी को बेताब कांग्रेस - madhya pradesh assembly election bjp congress chhindwara kamalnath - AajTak]()
छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस नेता कमलनाथ का मजबूत इलाका माना जाता है। 2023 के चुनाव में यहां 2 लाख 88 हजार 6 सौ 68 मतदाता थे। एसआईआर के बाद 21 हजार 9 सौ 81 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। अब इस सीट पर 2 लाख 66 हजार 6 सौ 87 मतदाता बचे हैं।
प्रदेश के चार बड़े जिलों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में सबसे ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। इन चार जिलों में कुल 13 लाख 69 हजार 881 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
पूरे प्रदेश में ऐसे वोटर्स की संख्या 8 लाख 65 हजार है, जिनकी मैपिंग नहीं हो पाई है। ये वे नाम हैं, जो 2023 की मतदाता सूची में तो दर्ज हैं, लेकिन 2003 की सूची में नहीं मिल रहे हैं। इनके माता-पिता या करीबी रिश्तेदारों के नाम भी पुराने रिकॉर्ड में दर्ज नहीं पाए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा के अनुसार, ऐसे सभी 8 लाख 65 हजार वोटर्स को संबंधित ईआरओ की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। इन नोटिसों की तामिली बीएलओ के जरिए कराई जाएगी। मतदाताओं को एक हफ्ते के भीतर दस्तावेज पेश करने होंगे। दस्तावेज सही पाए जाने पर उन्हें वोटिंग का अधिकार मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में कुल वोटर्स की संख्या करीब 5 करोड़ 74 लाख है। एसआईआर प्रक्रिया के बाद इनमें से 42 लाख 74 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने की स्थिति बनी है। ये वे वोटर हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से दूसरी जगह शिफ्ट हो गए हैं या लंबे समय से अनुपस्थित पाए गए या जिनके नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा ने बताया कि इस बार एसआईआर के तहत प्रदेशभर में 5 करोड़ 74 लाख एन्यूमरेशन फॉर्म यानी गणना पत्रक बांटे गए थे। इनमें से 5 करोड़ 31 लाख पत्रक वापस निर्वाचन आयोग को मिले हैं।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि 8 लाख 46 हजार मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है। 2 लाख 76 हजार मतदाताओं के नाम एक से ज्यादा जगह दर्ज थे। इन श्रेणियों में आने वाले वोटर्स के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...एमपी में SIR का पहला चरण पूरा, मतदाता सूची से हटेंगे 41 लाख नाम, इस दिन जारी होगी वोटर लिस्ट प्रारंभिक सूची
SIR: मध्यप्रदेश में 41.8 लाख वोटर के कटेंगे नाम? आज जारी होगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट
दिग्गज नेताओं के क्षेत्रों में कितना बदला आंकड़ा
उज्जैन दक्षिण: मुख्यमंत्री की सीट पर बड़ा असर
सीएम मोहन यादव ने 1.33 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 233 करोड़, कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना - cm mohan yadav transferred 233 crore to accounts of 1 33 lakh farmers ...
उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के समय यहां कुल 2 लाख 73 हजार 894 मतदाता दर्ज थे। एसआईआर के बाद यहां 37 हजार 7 सौ 28 मतदाताओं के नाम कटे हैं।
अब इस सीट पर 2 लाख 36 हजार 166 मतदाता शेष हैं। इसके अलावा 26 हजार 66 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है जिनकी जांच अभी बाकी है।
रीवा : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल की सीट
Rajendra Shukla Biography Who is Rajendra Shukla Next Madhya Pradesh Deputy CM Rewa BJP MLA | Rajendra Shukla Biography: कौन हैं राजेंद्र शुक्ला जो बनेंगे मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम? जानें सबकुछ
रीवा विधानसभासे जीतकर उप मुख्यमंत्री बने राजेंद्र शुक्ल के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। 2023 में यहां 2 लाख 26 हजार 991 मतदाता थे।
एसआईआर के दौरान 32 हजार 404 नाम मतदाता सूची से हटाए गए। यहां कुल 1 लाख 94 हजार 587 गणना पत्रक वापस मिले हैं। जबकि 1 हजार 5 सौ 27 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी।
ये खबर भी पढ़ें... इंदौर SIR में 1.33 लाख मतदाताओं को नो मैपिंग के नोटिस, 4.47 लाख मतदाता हटेंगे, विधानसभा 1 व 5 में सबसे ज्यादा
मल्हारगढ़: डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का क्षेत्र
Jagdish Devda: जगदीश देवड़ा को मिली MP के डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी, आठ बार के विधायक के राजनीतिक सफर पर एक नजर - Who is the New Deputy CM of madhya pradesh
मल्हारगढ़ विधानसभा सीट से लगातार जीतते आ रहे उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के क्षेत्र में 2023 में 2 लाख 50 हजार 3 सौ 33 मतदाता थे। एसआईआर (special intensive revision 2025) के बाद यह संख्या घटकर 2 हजार 41 हजार 6 सौ 41 रह गई है। यहां 8 हजार 7 सौ 45 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
बैतूल: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सीट
Hemant Khandelwal, former MP of Betul, handed over the coordination of 15 districts in UP, said - I am ready for new responsibility | एमपी से पूर्व सांसद को यूपी में जिम्मेदारी:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल बैतूल विधानसभा सीट से विधायक हैं। 2023 में यहां 2 लाख 62 हजार 61 मतदाता थे। एसआईआर के बाद 13 हजार 6 सौ 74 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं और अब यहां 2 लाख 48 हजार 3 सौ 87 मतदाता बचे हैं। इसके अलावा 2,129 मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
गंधवानी: नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का क्षेत्र
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कलेक्टर पर साधा निशाना, कहा- 'आरएसएस की चड्डी पहन लें'
धार जिले की गंधवानी विधानसभा सीट से कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जीतकर आए हैं। 2023 में इस सीट पर 2 लाख 56 हजार 8 सौ 45 मतदाता थे। एसआईआर प्रक्रिया में 14 हजार 7 सौ 12 नाम हटाए गए। अब यहां कुल 2 लाख 42 हजार 1 सौ 27 मतदाता दर्ज हैं।
ये खबर भी पढ़ें...भोपाल में बैंक फ्रॉड केस, बैंकर गैंग ने बुजुर्ग परिवार के लूटे करोड़ों रुपए, 5 साल बाद मिला न्याय
छिंदवाड़ा: कमलनाथ का विधानसभा क्षेत्र
MP: कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में वापसी को बेताब कांग्रेस - madhya pradesh assembly election bjp congress chhindwara kamalnath - AajTak
छिंदवाड़ा विधानसभा क्षेत्र लंबे समय से कांग्रेस नेता कमलनाथ का मजबूत इलाका माना जाता है। 2023 के चुनाव में यहां 2 लाख 88 हजार 6 सौ 68 मतदाता थे। एसआईआर के बाद 21 हजार 9 सौ 81 नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। अब इस सीट पर 2 लाख 66 हजार 6 सौ 87 मतदाता बचे हैं।
चार बड़े जिलों में सबसे ज्यादा नाम कटे
- इंदौर में 4,39,871
- भोपाल में 4,38,875
- ग्वालियर में 2,46,538
- जबलपुर में 2,47,341
- इन चारों जिलों में 3 लाख 88 हजार मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है।
नो मैपिंग वाले मतदाता क्यों अहम
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव झा के अनुसार, ऐसे सभी 8 लाख 65 हजार वोटर्स को संबंधित ईआरओ की ओर से नोटिस जारी किए जाएंगे। इन नोटिसों की तामिली बीएलओ के जरिए कराई जाएगी। मतदाताओं को एक हफ्ते के भीतर दस्तावेज पेश करने होंगे। दस्तावेज सही पाए जाने पर उन्हें वोटिंग का अधिकार मिल सकेगा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
FAQ
- वोटर लिस्ट से किनके नाम काटे गए हैं?
उन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है, जो स्थायी रूप से दूसरी जगह चले गए हैं, लंबे समय से अनुपस्थित हैं या जिनके नाम एक से अधिक जगह दर्ज थे। - अपना नाम मतदाता सूची में कैसे जांचें?
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट ceoelection.mp.gov.in पर जाकर पूरी सूची देखी जा सकती है। इपिक नंबर के जरिए सर्च किया जा सकता है। जिला, विधानसभा, वार्ड या गांव के नाम से भी वोटर लिस्ट डाउनलोड कर नाम ढूंढ़ा जा सकता है। - अगर नाम कट गया हो तो क्या करें?
यदि आपका नाम मतदाता सूची से कट गया है या कटने की सूची में है, तो अपने क्षेत्र के बीएलओ या ईआरओ से संपर्क करें। 22 जनवरी तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके बाद तय प्रक्रिया के तहत नाम दोबारा जोड़ा जा सकता है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari