कागजों में हर घर जल पूरा, फिर पानी के लिए सड़कों पर क्यों उतरी जनता?
Ramanand Tiwari | May 29, 2026, 23:34 IST
mp water crisis
मध्यप्रदेश में हर घर जल योजना फाइलों में तैयार बताई जा रही है। उज्जैन संभाग, इंदौर और अशोकनगर में भी पानी नियमित नहीं पहुंच रहा। लोग सड़क पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी ने तापमान और जल संकट दोनों बढ़ा दिए हैं। इंदौर और रतलाम में पानी के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार ने अचानक पेयजल अमले की छुट्टियां रद्द कर दीं। सवाल यह है कि हालात नियंत्रण में हैं तो आपातकाल जैसी तैयारी क्यों? नौ जिलों को तकनीकी रूप से हर घर जल के लिए तैयार बताया गया था। वे पिछले पांच महीने से अंतिम मुहर का इंतजार कर रहे हैं। फाइलें आगे नहीं बढ़ रहीं। मैदान में पानी का संकट लगातार बढ़ रहा है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि फील्ड सत्यापन और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी इन जिलों को हर घर जल प्रमाणित क्यों नहीं किया गया। क्या सरकार जमीनी हकीकत से बच रही है या सिस्टम अपने दावों पर भरोसा नहीं कर पा रहा है।
उज्जैन संभाग के सात जिले और इंदौर व अशोकनगर तकनीकी रूप से तैयार माने गए हैं। दावा है कि यहां शत-प्रतिशत घरों तक नल कनेक्शन पहुंच चुके हैं। इन जिलों में जल संकट की शिकायतें लगातार आ रही हैं। यही विरोधाभास सबसे बड़ा सवाल बन गया है। अगर हर घर तक पानी पहुंच चुका है तो लोग टैंकर और सप्लाई टाइमिंग पर क्यों निर्भर हैं। पानी नियमित नहीं पहुंच रहा तो हर घर जल मॉडल जमीन पर कितना सफल है।
दिलचस्प बात यह है कि जल जीवन मिशन को शुरू हुए लगभग सात साल होने वाले हैं। लेकिन मध्यप्रदेश अब तक सिर्फ दो जिलों बुरहानपुर और निवाड़ी को ही पूरी तरह हर घर जल प्रमाणित घोषित कर पाया है। मोहन सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी नया जिला इस सूची में नहीं जुड़ सका।
इधर सरकार दावा कर रही है कि प्रदेश में 28 हजार से ज्यादा एकल नल-जल योजनाएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। वहीं 147 समूह नल-जल योजनाओं में करीब 70 प्रतिशत काम पूरा होने की बात कही जा रही है। लेकिन सवाल वही अगर योजनाएं पूरी हैं, तो पानी का संकट क्यों गहराता जा रहा है?
सरकार ने अब गांवों में नल-जल योजनाओं का जिम्मा ग्राम पंचायतों को सौंप दिया है। यानी पाइपलाइन से लेकर सप्लाई और शुल्क वसूली तक सब कुछ पंचायतें संभालेंगी। लेकिन कई पंचायतों के पास न तकनीकी स्टाफ है और न ही स्थायी संसाधन। ऐसे में डर यह है कि करोड़ों की योजनाएं कहीं रखरखाव के अभाव में दम न तोड़ दें।
सरकार पर दबाव यह है कि वह आंकड़ों के बजाय जमीन पर हर घर जल साबित करे। फाइलों में प्रमाणित जिले और सड़कों पर पानी मांगते लोग दोनों तस्वीरें एक साथ ज्यादा दिन तक नहीं रह सकतीं। प्रमुख सचिव पीएचई आईएएस मनीष सिंह से हर घर जल प्रमाणित घोषणा में देरी पर सवाल किया गया। उन्होंने जवाब देने से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस विषय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि विभाग में नल-जल योजना की हजारों स्कीमें संचालित हो रही हैं। हर योजना की स्थिति अलग है।
प्रमुख सचिव ने कहा कि फील्ड में जाकर खुद पता कर लीजिए। पीएचई में करीब 28 हजार योजनाएं चल रही हैं। मैं हर एक योजना पर कुछ नहीं कह सकता। उज्जैन संभाग, इंदौर और अशोकनगर में सत्यापन और टेस्टिंग पूरी होने के बावजूद हर घर जल प्रमाणित घोषणा नहीं हुई। प्रमुख सचिव का यह जवाब विभागीय तैयारियों और दावों पर सवाल खड़ा कर रहा है।
इंदौर जलसंकट: सांसद, MIC मेंबर अब तख्तियां लेकर उतरे, दो परिवार के विरोध से टंकी नहीं बन रही
इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक
इंदौर में जलसंकट में महापौर बोले, कांग्रेस पार्षद टैंकर बेच रहे हैं और प्रदर्शन के नाम पर नौटंकी कर रहे
इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज
सबसे बड़ा सवाल यह है कि फील्ड सत्यापन और तकनीकी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद भी इन जिलों को हर घर जल प्रमाणित क्यों नहीं किया गया। क्या सरकार जमीनी हकीकत से बच रही है या सिस्टम अपने दावों पर भरोसा नहीं कर पा रहा है।
घरों तक नल कनेक्शन पहुंचे!
दिलचस्प बात यह है कि जल जीवन मिशन को शुरू हुए लगभग सात साल होने वाले हैं। लेकिन मध्यप्रदेश अब तक सिर्फ दो जिलों बुरहानपुर और निवाड़ी को ही पूरी तरह हर घर जल प्रमाणित घोषित कर पाया है। मोहन सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी नया जिला इस सूची में नहीं जुड़ सका।
एकल नल-जल योजनाएं लगभग पूरी
नल-जल योजनाओं का जिम्मा ग्राम पंचायतों को
सरकार पर दबाव यह है कि वह आंकड़ों के बजाय जमीन पर हर घर जल साबित करे। फाइलों में प्रमाणित जिले और सड़कों पर पानी मांगते लोग दोनों तस्वीरें एक साथ ज्यादा दिन तक नहीं रह सकतीं। प्रमुख सचिव पीएचई आईएएस मनीष सिंह से हर घर जल प्रमाणित घोषणा में देरी पर सवाल किया गया। उन्होंने जवाब देने से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस विषय पर स्पष्ट जानकारी नहीं दे सकते। उन्होंने कहा कि विभाग में नल-जल योजना की हजारों स्कीमें संचालित हो रही हैं। हर योजना की स्थिति अलग है।
क्या बोले प्रमुख सचिव?
ये भी पढ़ें...
इंदौर जलसंकट में सांसद-विधायक नदारद, निशाने पर महापौर, निर्माण काम में नर्मदा जल पर रोक
इंदौर में जलसंकट में महापौर बोले, कांग्रेस पार्षद टैंकर बेच रहे हैं और प्रदर्शन के नाम पर नौटंकी कर रहे
इंदौर में जलसंकट दूर करने महापौर, सांसद, विधायकों ने ACS से मांगा 50 करोड़ का पैकेज
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman