MP weather : 45 डिग्री तपा ग्वालियर, धार-इंदौर भीगा, कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Jitendra Shrivastava | May 17, 2024, 19:38 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

मध्यप्रदेश में भोपाल के मौसम विभाग ने देर शाम तक कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं बिजली गिरने-चमकने के साथ ओले गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की आशंका भी है...

MP weather :शुक्रवार, 17 मई को मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई, तेज हवा भी चली। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी मकानों की चद्दरें उड़ गईं, पेड़ गिर गए इससे यातायात पर असर पड़ा। छिंदवाड़ा, धार और इंदौर जिले में हल्की वहीं शुजालपुर और सेंधवा में तेज बारिश हुई। इसके साथ ही भोपाल के मौसम वैज्ञानिकों ने मध्यप्रदेश के कई जिलों में आंधी और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

भोपाल के मौसम विभाग ने देर शाम तक कई जिलों में बारिश और आंधी चलने का अलर्ट जारी किया है। विदिशा, राजगढ़ और मांडू में धूल भरी आंधी चल सकती है। बिजली गिरने के साथ ओले गिरने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान भी है। देवास, सीहोर में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की आशंका है। शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, रायसेन, उज्जैन, भोपाल, बड़वानी के बावनगजा, नीमच, रतलाम, दक्षिणी खरगोन, सिवनी, पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, कटनी और जबलपुर जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें...

केडिया ग्रुप की कंपनी शराब बनाने खरीद रही गरीबों का चावल, सात पर FIR

कई शहरों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंचा

आंधी-बारिश का दौर कमजोर होते ही मध्य प्रदेश में गर्मी का असर दिखना शुरू हो गया है। शुक्रवार, 17 मई को ग्वालियर में पारा रिकॉर्ड 44.9 डिग्री पर पहुंच गया। पिछले साल पूरे सीजन से भी यह तापमान ज्यादा रहा। पिछले साल 22-23 मई को पारा 44.8 डिग्री रहा था। गुना में भी तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा। रतलाम, शिवपुरी और नौगांव में तापमान 43 डिग्री या इससे अधिक रहा। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में पारा 40.2 डिग्री, इंदौर में 39.9 डिग्री, जबलपुर में 35.4 डिग्री और उज्जैन में पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ग्वालियर-चंबल में चलेगी हीट वेव

IMD भोपाल की वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्रन ने बताया कि अभी भी वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। शनिवार को सिस्टम गुजर जाएगा। ग्वालियर-चंबल के लिए हीट वेव यानी गर्म हवा का अलर्ट जारी किया है।

दो दिन ऐसा रहेगा मौसम...

18 मई: ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में हीट वेव चल सकती है।
19 मई: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में हीट वेव चलने का अलर्ट है।

Tags:
  • MP weather
  • तेज बारिश का अलर्ट
  • पारा 44 डिग्री के पार
  • मध्यप्रदेश के कई जिलों में बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज