MP Weather Report : प्रदेश में सर्दी का सितम, राजगढ़ में पारा 6.5 डिग्री, भोपाल-इंदौर में गिरावट

Sandeep Kumar | Published:
Share
mp-weather-report
thesootr

एमपी में सर्दी लगातार बढ़ रही है। राजगढ़ में सबसे कम 6.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। वहीं भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 6.9 डिग्री और ग्वालियर में 10.7 डिग्री रहा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में ठंड का दौर जारी है। मंगलवार- बुधवार की रात कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। राजगढ़ में पारा 6.5 डिग्री सबसे कम दर्ज किया गया। भोपाल और इंदौर में पारे में गिरावट आई। भोपाल में पारा 7.8 डिग्री, इंदौर में 6.9 डिग्री रहा।

ग्वालियर में 10.7 डिग्री, उज्जैन में 9.5 डिग्री रहा। जबलपुर में पारा 9.9 डिग्री दर्ज किया गया। पचमढ़ी में 6.6 डिग्री, नौगांव में 8 डिग्री, शिवपुरी में 9 डिग्री रहा। अन्य शहरों में पारा 10 से 13 डिग्री के बीच रहा।

ये भी पढ़ें...मधुमक्खियां बांग्लादेश बॉर्डर पर कर रही काम, घुसपैठियों पर लगी रोक, बीएसएफ का अनोखा प्रयोग सफल

आज इन शहरों में ऐसा रहा तापमान

मध्यप्रदेश में 19 नवंबर को सबसे कम पारा राजगढ़ में रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.6 से 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अन्य ठंडे शहरों में पचमढ़ी (6.4°C), शहडोल (6.2°C) और इंदौर (7.7°C) शामिल रहे। इस दिन शीतलहर का सबसे अधिक असर इसी इलाके में था।

5 शहरों का न्यूनतम तापमान

शहरन्यूनतम तापमान (°C)
राजगढ़5.6
पचमढ़ी6.4
शहडोल6.2
इंदौर7.7
उज्जैन9.5

पारे में गिरावट

पिछले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। तापमान में तेज गिरावट आई। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ और शाजापुर में तीव्र शीत लहर रही। खंडवा, खरगोन, देवास, शिवपुरी, सतना, शहडोल, उमरिया और जबलपुर में शीत लहर का प्रभाव था। मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में लगातर ठिठुरन बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें...गहलोत का चुनाव आयोग और भाजपा पर तीखा हमला, एसआईआर विवाद पर उठाए गंभीर सवाल

इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर, राजगढ़, जबलपुर समेत कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। अलर्ट में शाजापुर, सीहोर, देवास, खंडवा, खरगोन, धार, बड़वानी, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, शहडोल, कटनी और उमरिया शामिल हैं।

ठंड से एक व्यक्ति की मौत

शहडोल में कड़ाके की ठंड से एक व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड 30 कट्ठी मोहल्ला में बबलू सिंह की मौत हुई। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने ठंड से मौत की पुष्टि की। युवक गुब्बारे बेचकर अपना गुजारा करता था। शहडोल में 18 नवंबर को न्यूनतम तापमान 6.2°C दर्ज हुआ। यह सीजन का सबसे कम तापमान था।

ये भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (19 नवंबर): एमपी में हल्की सर्दी, देश के दक्षिण में बारिश तो उत्तर में बढ़ेगी ठंड

मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा

19 नवंबर 2025 को मध्यप्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा और दिन में धूप निकलेगी। सुबह-शाम हल्की ठंड महसूस होगी। रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर का असर रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

18 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम

मंगलवार की रात कई शहरों में पारा गिरा। 18 शहरों में पारा 10 डिग्री से कम रहा। राजगढ़ सबसे ठंडा रहा, पारा 5.6 डिग्री रहा। पचमढ़ी में तापमान 6.4 डिग्री था। उमरिया में 7.6 डिग्री, नौगांव में 7.8 डिग्री था। शिवपुरी में 8 डिग्री, बैतूल में 8.7 डिग्री था। धार में 8.8 डिग्री, मलाजखंड में 8.9 डिग्री था। खंडवा में 9.4 डिग्री, छिंदवाड़ा में 9.5 डिग्री था। खरगोन-मंडला में 9.6 डिग्री दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 25 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

जबलपुर में स्कूलों के समय में बदलाव

MP Weather Report: तापमान में गिरावट के चलते कई जिलों में स्कूल टाइमिंग बढ़ाई गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, खंडवा, झाबुआ, शहडोल, सागर में यह बदलाव हुआ। बच्चे मंगलवार को नई टाइमिंग के अनुसार स्कूल पहुंचे। जबलपुर में 19 नवंबर से कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के स्कूल सुबह 9 बजे से पहले नहीं शुरू होंगे। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने यह आदेश जारी किए हैं।



Tags:
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • कोल्ड वेव
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर