MP Weather Report: प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, इंदौर-पचमढ़ी में तापमान में गिरावट

Sandeep Kumar | Dec 11, 2025, 18:13 IST
Share
mp-weather-report
mp-weather-report

मध्य प्रदेश में सर्दी ने तापमान के रिकॉर्ड तोड़े हैं। इंदौर और पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान सबसे कम दर्ज हुआ। जेट स्ट्रीम, बर्फीली हवा और वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने ठंड बढ़ा दी है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश में दिसंबर की शुरुआत से तेज ठंड पड़ रही है। 10 दिसंबर 2025 को रात का तापमान सामान्य से नीचे गिरा। इंदौर में न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस दशक का सबसे कम तापमान है। पचमढ़ी में तापमान 4.8 डिग्री तक पहुंचा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, ठंड का कारण बर्फीली हवा, जेट स्ट्रीम और वेस्टर्न डिस्टरबेंस हैं।

मलाजखंड में न्यूनतम तापमान 6.3°C, सागर में 11.4°C दर्ज किया गया। रायसेन में पारा 7.5°C, रीवा में 5.9°C और मंडला में 7.3°C रहा। इस सीजन के सबसे ठंडे शहर इंदौर और पचमढ़ी रहे।

VIT भोपाल में छात्रों का प्रदर्शन जारी, यूनिवर्सिटी ने दिया राज्य सरकार को शो-कॉज नोटिस का जवाब

दिन और रात का पारा

11 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश में दोपहर बाद तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। धूप के बावजूद शीतलहर के प्रभाव से ठंडक महसूस हुई। शाम होते ही पारा गिरकर 10-12 डिग्री तक पहुंच गया।

आज रात में प्रदेश में न्यूनतम तापमान 9-12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। शीतलहर के कारण ठंडक बढ़ेगी। IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश सहित कई क्षेत्रों में कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है।

एमपी सरकार के दो साल पूरे होने पर सर्वे में शामिल होने के लिए फोटो पर करें क्लिक...

RGHS घोटाले में 100 डॉक्टरों और स्टाफ को रिटायर करने की तैयारी में सरकार, जानिए क्या है पूरा मामला

बर्फीली हवा बढ़ा रही ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, ठंड का मुख्य कारण जेट स्ट्रीम है। जेट स्ट्रीम 12 किलोमीटर ऊंचाई पर 222 किमी/घंटा की रफ्तार से बह रही है। उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा भी ठंड बढ़ा रही हैं।

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी ने ठंड बढ़ाई है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव से हल्की बर्फीली बारिश (मावठा) हो रही है। इससे दिन और रात का तापमान और घटा है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोल्ड वेव 20-22 दिन तक रह सकती है।

मौसम पूर्वानुमान (11 दिसंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के कई प्रदेशों में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का अलर्ट

रिकॉर्ड तोड़ पड़ रही ठंड

भोपाल और इंदौर में रिकॉर्ड तोड़ ठंड पड़ रही है। भोपाल में 15 दिन तक शीतलहर चली, जो 1931 के बाद सबसे ज्यादा है। इंदौर में 25 साल में पहली बार पारा 4.5°C तक गिरा। विशेषज्ञों के अनुसार, ग्वालियर-चंबल, भोपाल-विदिशा, सागर-दमोह और रतलाम-मंदसौर में ठंडी हवा चल रही है इससे ठिठुरन बढ़ गई है।

MP Weather Update : उत्तर की बर्फीली हवा से बढ़ेगी ठंड, दो दिन शीतलहर का अलर्ट

कोल्ड वेव जारी रहेगा

MP weather report: मौसम विभाग का अनुमान है कि दिसंबर में ठंड जारी रहेगी। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन, भोपाल, सागर, रीवा और इंदौर संभाग में कोल्ड वेव रहेगा। इस वजह से दिन-रात का तापमान सामान्य से नीचे रहेगा। सर्दी में बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गर्म कपड़े, पर्याप्त पानी और पौष्टिक आहार जरूरी हैं।

Tags:
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि