MP Weather Report : उत्तर भारत की बर्फीली हवा से बदला मौसम, शीतलहर का अलर्ट

Sandeep Kumar | Nov 09, 2025, 16:11 IST
Share
MP Weather Report
MP Weather Report

उत्तर भारत से आ रही बर्फीली हवा ने मध्यप्रदेश में ठंड बढ़ा दी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से कम रहा। राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में नवंबर की शुरुआत में ही ठंड बढ़ गई है। ठंड ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दरअसल उत्तर भारत से आने वाली बर्फीली हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। 9-10 नवंबर की रात कई शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे रह सकता है। राजगढ़ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा। वहां न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह पचमढ़ी से भी कम है।

इन जिलों का गिरा तापमान

भोपाल और इंदौर में तापमान में गिरावट आई। रीवा में पारा 9.6 डिग्री, रायसेन में 10 डिग्री, उमरिया में 10.2 डिग्री, नौगांव में 10.7 डिग्री और गुना में 11.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ठंड बढ़ने से कई जगहों पर लोग अलाव जलाने लगे। सड़क किनारे, मोहल्लों और चौक-चौराहों पर लोग कंबल ओढ़े ठंड से बचते दिखे।

ये भी पढ़ें...एमएलए अनुभा मुंजारे और डीएफओ नेहा श्रीवास्तव विवाद: जांच में कोई गवाह ही नहीं मिला

उत्तर भारत में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में बर्फबारी और वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण बर्फीली हवा मध्यप्रदेश की ओर बढ़ रही हैं। यदि यही स्थिति बनी रही, तो यह नवंबर पिछले 30 सालों में सबसे ठंडा हो सकता है। पचमढ़ी का तापमान 15.4 डिग्री तक पहुंच गया है। यह सामान्य से काफी कम है।

ये भी पढ़ें...धीरेंद्र शास्त्री को लेकर एमपी में बवाल, भीम आर्मी और हिंदू संगठनों के बीच पत्थरबाजी

शीतलहर का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 10 नवंबर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़, देवास, सीहोर, शाजापुर, सतना और रीवा में ठंडी हवा जारी रहेंगी। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, टीकमगढ़, पन्ना, छतरपुर और निवाड़ी में तापमान और गिरने की संभावना है।

ये भी पढ़ें...MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन नौ जिलों में शीत लहर का येलो अलर्ट जारी, जानें आज का मौसम

ये भी पढ़ें...MP Weather Report: उत्तर से आई बर्फीली हवा से गिरा प्रदेश का तापमान, बढ़ी सर्दी

दिन और रात का तापमान गिरेगा

मौसम विभाग ने कहा कि कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हो रही है। इसकी वजह से पहाड़ी क्षेत्रों से ठंडी हवा मध्यप्रदेश में आ रही हैं। यही हवा प्रदेश में ठंड बढ़ा रही हैं। प्रदेश में सर्दी का यह शुरुआती दौर है। आने वाले दिनों में दिन और रात का तापमान गिरेगा।

प्रदेश में अधिकतम तापमान औसतन 28 डिग्री है। भोपाल में अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। इंदौर में 28.2, ग्वालियर में 28.8 और जबलपुर में 27.4 डिग्री अधिकतम तापमान रहा।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह शुरुआती ठंड है। दिसंबर तक तापमान में और गिरावट आएगी। लोगों को सुबह-शाम ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • बर्फबारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच