MP Weather Report: प्रदेश के कई जिलों में दिन में तेज धूप, रात में गिरा तापमान

Sandeep Kumar | Nov 06, 2025, 16:18 IST
Share
mp-weather-report
mp-weather-report

एमपी में मौसम बदल रहा है। दिन में तेज धूप है, लेकिन रात और सुबह हल्की सिहरन महसूस हो रही है। अगले चार-पाँच दिन मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। चंबल-ग्वालियर संभाग, आगर-मालवा और शाजापुर जिलों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश के अधिकतर जिलों में रातें सर्द हो गई हैं। दिन में तेज धूप रहती है, लेकिन रात और सुबह हल्की सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार-पांच दिनों तक आसमान साफ रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। चंबल-ग्वालियर संभाग, आगर-मालवा और शाजापुर जिलों में ठंड बढ़ सकती है। अन्य जिलों में भी तापमान में गिरावट देखी जा रही है।

फिर से ठंड का दौर शुरू!

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आई थी। इससे उमस बढ़ गई थी और तापमान में भी बढ़ोतरी हुई थी। अब प्रदेश में फिर से ठंड का दौर शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसके चलते 48 घंटों में मध्य प्रदेश में ठंड बढ़ सकती है।

ये भी पढ़े...MP Weather Update: प्रदेश में अगले दो दिन छाएंगे बादल! हल्की बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। इसका असर अगले 48 घंटे में मध्य प्रदेश तक पहुंचेगा। उत्तरी हवा से राज्य के उत्तरी जिले प्रभावित होंगे। ग्वालियर-चंबल संभाग, नीमच, मंदसौर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, निवाड़ी, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा और शाजापुर में रातें सर्द होंगी।

ये भी पढ़े...मौसम पूर्वानुमान (06 नवंबर): मध्यप्रदेश में हल्की तो तमिलनाडू और केरल में भारी बारिश का अलर्ट

तापमान में गिरावट जारी

प्रदेश में तापमान में गिरावट जारी है। टीकमगढ़ में न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उमरिया में यह 17.3 डिग्री सेल्सियस है। भोपाल का तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस है। इंदौर में यह 18.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। उज्जैन में तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस है। ग्वालियर का तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। अधिकांश जिलों में तापमान में गिरावट देखी गई है।

ये भी पढ़े...नई उड़ान, नया क्षितिज... महतारी वंदन योजना से छत्तीसगढ़ में महिलाएं लिख रहीं आत्मनिर्भरता की कहानी

दिन में भी गिरा तापमान

MP में बुधवार को दिन का सबसे कम तापमान पचमढ़ी में रहा। यहां अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस था। रायसेन में 27, बैतूल में 26.7, श्योपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। छिंदवाड़ा और दमोह में 29.5, नरसिंहपुर में 29.6 डिग्री सेल्सियस था। सिवनी में 28, सीधी में 28.8, उमरिया में 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

मलाजखंड में तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में रातें ठंडी और दिन सुहाने रहेंगे। ठंड का अहसास बढ़ेगा।

ये भी पढ़े...MP Weather Report: प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश, बढ़ेगी ठंड

रात का पारा गिरा

पिछले 24 घंटों में श्योपुर, शिवपुरी, ग्वालियर, अशोकनगर, गुना, बैतूल, सागर, टीकमगढ़, छतरपुर और छिंदवाड़ा जिलों में हल्की बारिश हुई। बारिश से दिन का तापमान थोड़ा गिरा और रात का तापमान और कम हुआ। नरसिंहपुर का तापमान 5.4 डिग्री घटकर 17.2 डिग्री हो गया।

छिंदवाड़ा और मंडला में 17.6 डिग्री, नौगांव में 15 डिग्री, रीवा में 15.8 डिग्री, सिवनी में 17.4 डिग्री, टीकमगढ़ में 16.8 डिग्री, उमरिया में 17.3 डिग्री, मलाजखंड में 16.7 डिग्री, भोपाल में 18.8 डिग्री, इंदौर में 18.2 डिग्री, उज्जैन में 18.3 डिग्री, ग्वालियर में 20.1 डिग्री, खंडवा और शिवपुरी में 17 डिग्री, खरगोन में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • मौसम विभाग
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच