MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन आठ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Oct 03, 2025, 06:30 IST
Share
mp weather 3 october
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का प्रभाव या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में मानसून मीटर कैसा रहा। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मानसून की विदाई के बीच मध्यप्रदेश में गुरुवार को विभिन्न संभागों में मौसम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले। प्रदेश के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, चंबल और सागर संभागों के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। वहीं, रीवा और जबलपुर संभागों के कुछ जिलों में कई स्थानों पर वर्षा हुई। शहडोल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा के साथ मौसम ठंडा हुआ, जबकि अन्य संभागों में मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहा।

इसके साथ ही प्रदेश में तापमान में भी बदलाव देखा गया, जहां रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में अधिकतम तापमान 2.0°C से लेकर 2.9°C तक गिरा। वहीं, इंदौर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.3°C से 4.2°C तक कम रहे। अन्य संभागों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ।

न्यूनतम तापमान में सभी संभागों में खास फर्क नहीं पड़ा। हालांकि नर्मदापुरम, ग्वालियर और सागर संभागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7°C से 2.1°C तक अधिक रहे और शहडोल में यह 3.1°C तक अधिक रहा। कुल मिलाकर, पिछले 24 घंटों में मौसम में कुछ बदलाव हुए, लेकिन अब भी शेष संभागों में मौसम सामान्य स्थिति में था।

बता दें कि मध्यप्रदेश में मानसून की विदाई के साथ नया मौसम सिस्टम सक्रिय हो गया है। आने वाले दो दिनों में प्रदेश के कई संभागों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में भोपाल में 32.2°C डिग्री, इंदौर में 31.9°C डिग्री, ग्वालियर में 32.0°C डिग्री, उज्जैन में 32.4°C डिग्री और जबलपुर में 31.6°C डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बारिश होने के के कारण कई शहरों में दिन के तापमान में थोड़ी कमी दर्ज की गई। पचमढ़ी में दिन का तापमान 26.0 डिग्री तक आ गया। खजुराहो में 35.0 डिग्री, नरसिंहगढ़ में 33.5 डिग्री, रीवा में 33.2 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.0 डिग्री और सतना में 32.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

गुरुवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस खरगोन में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस खजुराहो में दर्ज किया गया।


मध्यप्रदेश का मानसून मीटर

मध्यप्रदेश के 12 जिलों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इन जिलों में ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर और रतलाम शामिल हैं। इसके अलावा, राजगढ़ और अशोकनगर के कुछ हिस्सों में भी मानसून की विदाई दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

मध्यप्रदेश में इन दिनों बारिश का दौर थोड़ा थम सा गया है। पूरे प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की-फुल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश की औसत वार्षिक बारिश 37.3 इंच है, जबकि इस सीजन में अब तक 45.2 इंच बारिश हो चुकी है। यह कुल लक्ष्य को पार कर चुका है यानी अबतक 122 प्रतिशत बारिश हो चुकी है।

बता दें कि एमपी में अब तक 37.3 इंच पानी गिरना था। इसका मतलब है कि इस समय तक 7.9 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। वहीं, पिछले मानसून सीजन में मध्य प्रदेश में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।

गुरुवार को MP के नौरोजाबाद में 103.8 मिमी, बुढ़ार में 92.0 मिमी, पाली में 82.8 मिमी, रायपुरा में 70.1 मिमी, जबलपुर में 66.6 मिमी और उमरिया में 62.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी क्षेत्र में एक निम्न दबाव क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) सक्रिय है, साथ ही एक ट्रफ भी गुजर रही है। 3 और 4 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का ज्यादा प्रभाव पड़ सकता है, जिससे भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मध्यप्रदेश के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। प्रदेश में 3 से 6 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है और नया सिस्टम 10 अक्टूबर तक बारिश करवा सकता है। इसके अलावा, लोकल सिस्टम के सक्रिय होने की भी संभावना बनी हुई है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक, मध्यप्रदेश में नरसिंहपुर, पांढुर्ना/पेंच, छिंदवाड़ा, पन्ना, अनूपपुर/अमरकंटक, उमरिया, डिंडोरी, कटनी सहित अन्य जिलों में भारी बारिश और गरज-चमक के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी/ओरछा, छतरपुर/खजुराहो, दमोह, रायसेन, सतना/चित्रकूट, मैहर, शहडोल और बालाघाट जिलों में बिजली के साथ हल्की आंधी आने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (3 अक्टूबर): MP के दो जिलों में आंधी के साथ बारिश, दक्षिण भारत में तूफान का खतरा

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में अगले चार दिन बारिश का अलर्ट, जानें आज का मौसम

be indian-buy indian
be indian-buy indian


Tags:
  • आज का मौसम
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • मानसून
  • भारी बारिश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग