MP Weather Update : प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, समय से पहले MP में पहुंचेगा मानसून

Sandeep Kumar | Jun 08, 2024, 07:16 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T081342.997.jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR - 2024-06-08T081342.997.jpg

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत प्रदेश भर में भीषण गर्मी का दौर जारी है, वहीं प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग की माने तो अबकी बार मानसून समय से पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है...

मध्य प्रदेश में छतरपुर जिले के बिजवार का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं दोपहर बाद कई जिलों का मौसम बदला है। भोपाल, इंदौर, रतलाम, धार, छिंदवाड़ा, कटनी और विदिशा में बारिश हुई है। रतलाम में तो ओले भी गिरे हैं। वहीं शनिवार यानी आज 8 जून को प्रदेश के ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, मऊगंज और सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चल सकती है। बताया जा रहा है कि अबकी बार मानसून ( monsoon ) समय से पहले प्रदेश में दस्तक दे सकता है।

ये खबर भी पढ़िए...जबलपुर में सरकारी अस्पतालों में अव्यवस्था और प्राइवेट हॉस्पिटल में मनमानी, मरीज हो रहे परेशान

समय से पहले आएगा मानसून


मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां तय समय से पहले मानसून की एंट्री होने जा रही है। वर्तमान में मानसून के बढ़ने की गति देखकर मौसम विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं। आपको बता दें कि देश में सबसे पहले मानसून केरल पहुंचा, यहां भी तय समय से दो दिन पहले ही मानूसनी झमाझम बारिश हो गई। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...News Strike: वीडी शर्मा के बाद BJP प्रदेशाध्यक्ष कौन , नरोत्तम मिश्रा सहित ये नेता रेस में शामिल!

12 जून तक आ सकता है मानसून


मानसून केरल, कर्नाटक के अलावा आंध्र प्रदेश के अधिकांश हिस्से में आमद दे चुका है, वहीं तेलंगाना, महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग की यह खबर लोगों को खुश कर रही है। मौजूदा रफ्तार को देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार मानसून 12 जून तक मध्य प्रदेश में दस्तक दे सकता है, जबकि मौसम विभाग ( weather department ) ने यहां मानसून आने की संभावित तारीख 16 जून बताई है।

ये खबर भी पढ़िए...INDORE : DAVV के MBA पेपर लीक कांड में आयडलिक इंस्टीट्यूट का कंप्यूटर ऑपरेटर और 2 छात्र गिरफ्तार

अगर 12 जून को मानसून प्रवेश कर जाता है तो पिछले पांच वर्ष में तीसरी बार ऐसा होगा कि मानसून तारीख से पहले आ जाएगा। अनुमान जताया जा रहा है कि 10 तारीख तक मानसून दक्षिणी छत्तीसगढ़ में पहुंच सकता है। इसके बाद मानसून मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा। ऐसे में प्रदेश में 12 जून तक मानसून के पहुंचने की पूरी संभावना दिख रही है। गौरतलब है कि मौसम विभाग द्वारा पहले जारी किए गए अनुमान के मुताबिक मानसून आने की संभावित तिथि 13 जून थी, बाद में अनुमान 16 जून तय कर दिया गया।

दो बार 10 जून को कर ली एंट्री


आपको बता दें कि पिछले 10 साल के आंकड़ों को देखें तो पता चलता है कि वर्ष 2013 और 2021 में 10 जून को ही मानसून ने मध्य प्रदेश में दस्तक दे दी थी। 2014 में 19 जून, 2015 में 14 जून, 2016 में 19 जून, 2017 में 22 जून, 2018 में 24 जून, 2019 में 24 जून, 2020 में 15 जून, 2021 में 10 जून, 2022 में 16 जून, 2023 में 24 जून को मानसून आया था।

thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Madhya Pradesh
  • मौसम विभाग
  • मध्य प्रदेश
  • Monsoon
  • समय से पहले मानसून की एंट्री
  • 12 जून को मानसून प्रवेश
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा