MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बर्फीली हवा का असर, इन 14 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Published:
Share
mp weather update 11 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम सूखा ही रहा। कई जगह शीतलहर और तीव्र शीतलहर के प्रभाव से ठंड में बढ़ोतरी देखी गई। रीवा, छिंदवाड़ा, बालाघाट (मलाजखंड), बैतूल जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। भोपाल, राजगढ़, इंदौर और शहडोल जिलों में तीव्र शीतलहर रही। बालाघाट (मलाजखंड) जिले में दिन में ही ठंड का अनुभव हुआ।

इस दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। इंदौर, उज्जैन और रीवा संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.3°C से 4.5°C तक गिरा। वहीं, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 2.2°C से 2.8°C तक कम हुआ।

न्यूनतम तापमान में भी विशेष परिवर्तन नहीं हुआ, लेकिन भोपाल और रीवा संभागों के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.1°C से 7.1°C तक कम रहा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, शहडोल और सागर जिलों में यह कमी 3.4°C से 4.6°C तक रही, जबकि नर्मदापुरम में यह कमी सामान्य से 2.5°C तक रही।मौस

म विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में ठंड का प्रभाव जारी रहेगा। शीतलहर के चलते रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 7.0 डिग्री, भोपाल में 8.0 डिग्री, उज्जैन में 11.5 डिग्री, ग्वालियर में 10.7 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, मलाजखंड में दिन का तापमान 23.0 डिग्री तक आ गया। नर्मदापुरम में 30.9 डिग्री, सीहोर में 30.7 डिग्री, खजुराहो में 30.4 डिग्री, बड़वानी में 30.0 डिग्री और राजगढ़ में 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस शहडोल में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, रतलाम की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर रतलाम की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं ग्वालियर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 198 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार रतलाम शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 119 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 156, भोपाल में 159 और जबलपुर में 169 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, 11 नवंबर को मध्यप्रदेश के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। तेज शीत लहर की संभावना भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिलों में है, जहां ठंड का असर अधिक रहेगा।

वहीं, सिहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, देवास, शाजापुर, रीवा, मऊगंज, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला और मैहर जिलों में सामान्य शीत लहर का असर देखने को मिलेगा। इसके अलावा, बालाघाट जिले में शीत दिन की स्थिति बन सकती है, जहां दिन के तापमान में गिरावट हो सकती है।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (11 नवंबर) : मध्यप्रदेश में कंपकपी, दिल्ली में शीतलहर, बंगाल-ओडिशा में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 16 जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट, जानें आज का मौसम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर