MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रातें होंगी सर्द, जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Published:
Share
MP Weather Update 17 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। धार, नौगांव (छतरपुर), दमोह, शिवपुरी और बैतूल जिलों में शीत लहर का प्रभाव रहा, जबकि भोपाल, राजगढ़, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और शहडोल जिलों में तेज शीतलहर का असर था। मलाजखंड (बालाघाट) में शीतल दिन रहा।

अधिकतम तापमान में अधिकांश जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। इंदौर, उज्जैन, रीवा और शहडोल संभागों के जिलों में सामान्य से 3.2-3.6°C तक तापमान कम रहा। वहीं भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, सागर और चम्बल संभागों के जिलों में सामान्य से 1.8-2.7°C तक तापमान कम हुआ।

न्यूनतम तापमान में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं था। भोपाल, इंदौर, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से 5.1-7.9°C तक तापमान कम रहा। वहीं, उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल, सागर और चम्बल संभागों में तापमान सामान्य से 3.2-4.5°C तक कम रहा। नर्मदापुरम संभाग में तापमान सामान्य से 2.7°C तक कम रहा।

मौसम विभाग की मानें तो आगे आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। जिन जिलों में शीतलहर चलेगी वहां ठिठुरन भी बढ़ेगी।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 6.7 डिग्री, भोपाल में 6.3 डिग्री, उज्जैन में 10.1 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, अमरकंटक में दिन का तापमान 22.3 डिग्री तक आ गया। खंडवा में 30.5 डिग्री, शिवपुरी में 30.0 डिग्री, खजुराहो में 29.6 डिग्री, राजगढ़ में 29.4 डिग्री और बड़वानी में 29.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं जबलपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 223 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 92 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो इंदौर में 155, ग्वालियर में 177 और भोपाल में 183 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

MP Weather News:मौसम विभाग के अनुसार, मध्य प्रदेश में शीतलहर और तेज शीतलहर का प्रभाव बढ़ने के साथ ठंड में और वृद्धि होने की संभावना है। धार, नौगांव (छतरपुर), दमोह, शिवपुरी और बैतूल जिलों में शीतलहर का प्रभाव जारी रहेगा। वहीं, भोपाल, राजगढ़, इंदौर, रीवा, जबलपुर, सीहोर, शाजापुर और शहडोल जिलों में तेज शीतलहर का प्रभाव देखा जाएगा।

मलाजखंड (बालाघाट) जिले में शीतल दिन की स्थिति बनी रहेगी। आने वाले दिनों में इन जिलों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में सामान्य बदलाव होने की संभावना है। लेकिन, रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (17 नवंबर) : एमपी-यूपी, दिल्ली में शीतलहर तो दक्षिण भारत में चिपचिपी गर्मी और बारिश का अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के इन 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, जानें आज का मौसम



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • MP weather news
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर