MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 27 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, क्या आपका जिला भी है शामिल? जानें आज का मौसम

Manish Kumar | Nov 18, 2025, 06:30 IST
Share
MP Weather Update 18 november
Photograph: (The Sootr)

मध्य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report : मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में मौसम आमतौर पर सूखा ही रहा। धार, खंडवा, बड़वानी, रीवा, शहडोल, जबलपुर, मालाजखंड, नौगांव और बैतूल जिलों में शीतलहर का प्रभाव था। वहीं भोपाल, राजगढ़, सीहोर, इंदौर और शाजापुर जिलों में तेज शीतलहर का असर देखने को मिला।

इसके साथ ही, सीहोर, इंदौर, शाजापुर, मालाजखंड और बैतूल जिलों में शीतल दिन का अनुभव हुआ। अधिकतम तापमान में सभी जिलों में खास बदलाव नहीं आया। हालांकि, इंदौर, उज्जैन, चंबल और जबलपुर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.3-3.9°C तक कम रहे। भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, शहडोल और सागर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 2.4-3.0°C कम दर्ज किया गया।

न्यूनतम तापमान में भी कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ। भोपाल, इंदौर और उज्जैन संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 5.5-8.7°C तक कम था। अन्य संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से 3.2-4.5°C कम रहे।

मौसम विभाग की मानें तो आगे आने वाले दिनों में ठंड का असर और बढ़ सकता है। खासकर रात के तापमान में गिरावट की संभावना है। जिन जिलों में शीतलहर चलेगी वहां ठिठुरन भी बढ़ेगी।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के पांच प्रमुख बड़े शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इंदौर में 6.7 डिग्री, भोपाल में 5.7 डिग्री, उज्जैन में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.8 डिग्री और जबलपुर में रात का पारा 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, मलाजखंड में दिन का तापमान 22.3 डिग्री तक आ गया। खंडवा में 29.5 डिग्री, नर्मदापुरम में 29.2 डिग्री, खरगौन में 28.6 डिग्री, सतना में 28.2 डिग्री और सागर में 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

सोमवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में रिकॉर्ड किया गया जबकि दिन का अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस खंडवा में दर्ज किया गया।

831036d0-8ab
831036d0-8ab


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्य प्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं पीथमपुर शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 223 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 105 दर्ज हुआ। अन्य बड़े जिलों की बात करें तो जबलपुर में 172, इंदौर में 178 और भोपाल में 182 दर्ज हुई।

एयर क्वालिटी इंडेक्स वाले 5 शहर...


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्यप्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान तेज शीतलहर का प्रभाव रहेगा। भोपाल, राजगढ़ और इंदौर जिलों में तेज शीतलहर अपना रंग दिखाएगी। वहीं, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, धार, देवास, शाजापुर, शिवपुरी, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, सिवनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर जिलों में शीतलहर का अनुभव होगा। इन क्षेत्रों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी। बालाघाट क्षेत्र में भी ठंड का असर रहेगा।

आने वाले दिनों में इन जिलों में तापमान में और गिरावट हो सकती है, जिससे ठंड में बढ़ोत्तरी होगी। इसके साथ ही दिन के तापमान में सामान्य बदलाव होने की संभावना है। लेकिन, रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें...

मौसम पूर्वानुमान (18 नवंबर) : एमपी में गिरेगा पारा, उत्तर में बर्फबारी से ठंडी हवा का अलर्ट

MP Weather Update: मध्यप्रदेश के 13 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रातें होंगी सर्द, जानें आज का मौसम

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather
  • मौसम पूर्वानुमान
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • शीतलहर
  • Air Quality Index (AQI)
  • aqi
  • एक्यूआई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज