MP Weather Update : पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से प्रदेश ठिठुरा, बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Sandeep Kumar | Dec 25, 2025, 06:30 IST
Share
mp-weather-update
mp-weather-update

मध्‍य प्रदेश के शहरों में गर्मी का असर या तापमान कैसा रहा। देश में चलने वाली हवा से कहां तापमान में गिरावट दर्ज की गई, कहां बढ़ोतरी। वहीं, रोज प्रदेश में कैसी रही AQI। यही सब बताएंगे द सूत्र की इस रिपोर्ट में...

MP Weather Report: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश पर पड़ा है। ज्यादातर इलाकों में कड़ाके की ठंड और कुछ में घना कोहरा है। बुधवार को सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहा। प्रदेश में 25 दिसंबर का मौसम सर्द रहेगा। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में ठंडी हवा चलने की संभावना है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान 5-7°C के बीच रह सकता है।

मौसम विभाग ने 25 दिसंबर (गुरुवार) के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट प्रदेश के भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मउगंज, सीधी, सिंगरौली और शहडोल जिलों के लिए है। इन जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे कम रहेगा।

मप्र का तापमान: पांच शहरों का मौसम

MP के पांच सबसे ठंडे शहरों में पचमढ़ी ने सबसे कम तापमान दर्ज किया, जहां का तापमान 3.6 था। इसके बाद कल्याणपुर (6.3), छतरपुर( 7.0), गिरवर ( 7.2), और राजगढ़ (7.4) जैसे शहरों में भी ठंड बढ़ गई है। इन शहरों में सर्दी का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है और आने वाले दिनों में ठंडी हवा के कारण तापमान में और गिरावट का अनुमान है।

fa36e8c9-c2e
fa36e8c9-c2e


मप्र का AQI, दमोह की अच्छी रही हवा

मध्यप्रदेश की हवा में इन दिनों बदलाव देखने को मिल रहा है। मध्य प्रदेश के शहर दमोह की हवा प्रदेश के अच्छी हवा वाले शहरों में शामिल हो गई है। वहीं नीमच शहर की हवा में काफी गिरावट देखने को मिली और यहां का एक्यूआई 170 दर्ज किया गया।

मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दमोह शहर की हवा सामान्य श्रेणी में रही जो प्रदेशभर में सबसे कम एक्यूआई दर्ज में सफल रही। यहां का Air Quality Index (AQI) लेवल 33 दर्ज हुआ। अन्य शहरों की बात करें तो कटनी में 75, उमरिया में 92, सागर में 119, नीमच में 170 हुई।

1cee472d-3f7
1cee472d-3f7


एमपी का मौसम पूर्वानुमान

मध्यप्रदेश में 25 दिसंबर का मौसम सर्द रहेगा। इंदौर, भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में ठंडी हवा चलने की संभावना है। इन शहरों में न्यूनतम तापमान 5-7°C के बीच रह सकता है।

सुबह कोहरा छाने के कारण दृश्यता में कमी हो सकती है। IMD ने इन शहरों के लिए कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सर्दी का असर दिनभर बना रह सकता है, खासकर मध्यप्रदेश के उत्तरी और पश्चिमी हिस्सों में। इस दिन हल्की बारिश का अनुमान भी है।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

25 दिसंबर को रायसेन, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, आगर मालवा, उज्जैन, इंदौर, धार, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, डिंडोरी जिलों में भी बारिश का अलर्ट है।

ये भी पढ़ें...

MP Weather Update: ठंड का बढ़ा असर, पचमढ़ी में 4.2 डिग्री, 14 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

इंदौर के शास्त्री ब्रिज को बचाने के लिए अब फुटपाथ को खोदकर भर रहे कांच के टुकड़े

ग्वालियर में अभ्युदय मध्यप्रदेश ग्रोथ समिट आज, औद्योगिक विकास को मिलेगा नया इंजन

कैडर खत्म होने के बाद विभागों से बाहर हो रहे आउटसोर्स कर्मी, सरकार से नाराज आउटसोर्सकर्मी राजधानी में डालेंगे डेरा



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • MP weather report
  • MP Weather update
  • एमपी का मौसम पूर्वानुमान
  • मौसम विभाग
  • बारिश का अलर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा