एमपी में महिला अपराधों को लेकर सियासत गरमाई, कांग्रेस उतरी सड़क पर
Sandeep Kumar | Mar 22, 2025, 23:18 IST
mp-women-crime
मध्य प्रदेश में महिला अपराधों को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। महिला कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया, जबकि बीजेपी ने पलटवार करते हुए कांग्रेस पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया।
मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर सियासत एक बार फिर गरमा गई है। विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सड़क पर उतरी है और महिला कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस का आरोप है कि प्रदेश में महिलाओं पर अपराध और अत्याचार रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
कांग्रेस ने प्रदेशभर में सिलसिलेवार रूप से अभियान और आंदोलन चलाने की घोषणा की है। पार्टी का कहना है कि हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने "बेटी बचाओ पखवाड़ा" की शुरुआत करने का भी ऐलान किया है। महिला कांग्रेस का मानना है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर ठोस कदम उठाए जाने की आवश्यकता है।
ये खबर भी पढ़िए... अनोखी शादी: आत्महत्या करने गई महिला को शख्स ने बचाया, अब दोनों पति-पत्नी
महिला कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर बीजेपी ने पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "कांग्रेस अपराधों पर राजनीति करती है और महिला शक्ति का अपमान करने में सबसे आगे है।" उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस को प्रदर्शन नहीं करना चाहिए, बल्कि महिला शक्ति से माफी मांगनी चाहिए।
ये खबर भी पढ़िए... नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फर्जी NOC बनाकर बेच डाली 5 करोड़ की सरकारी जमीन, केस दर्ज
ये खबर भी पढ़िए... भोपाल में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 7 साल बाद एक साल की सजा
मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों का मुद्दा लंबे समय से चर्चा में है। कांग्रेस ने इसे लेकर राज्य सरकार को घेरने का मौका नहीं छोड़ा है। महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर पार्टी ने सरकार से जवाब मांगा है और अपनी आवाज उठाई है।
ये खबर भी पढ़िए... पूर्व सीएम कमलनाथ ने OBC आरक्षण पर बीजेपी को घेरा, कहा- मेरे कार्यकाल में बना था कानून
कांग्रेस का आंदोलन
ये खबर भी पढ़िए... अनोखी शादी: आत्महत्या करने गई महिला को शख्स ने बचाया, अब दोनों पति-पत्नी
बीजेपी का पलटवार
ये खबर भी पढ़िए... नगर पालिका की बड़ी लापरवाही, फर्जी NOC बनाकर बेच डाली 5 करोड़ की सरकारी जमीन, केस दर्ज
बीजेपी का दावा
अजय सिंह यादव ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम बीजेपी सरकार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है और बीजेपी अपराधों पर राजनीति करने वाली कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति को जनता के बीच फैलने नहीं देगी। उन्होंने कांग्रेस से आग्रह किया कि वह अपना इतिहास देखे और समझे कि महिला शक्ति के लिए क्या किया है।
महिलाओं पर बढ़ते अपराध
ये खबर भी पढ़िए... पूर्व सीएम कमलनाथ ने OBC आरक्षण पर बीजेपी को घेरा, कहा- मेरे कार्यकाल में बना था कानून
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari