MP Board Exam 2026 के नए नियम, चीटिंग करने पर होगा रिजल्ट कैंसिल
Manya Jain | Jan 08, 2026, 23:36 IST
mpbse mp board exam 2026 cheating new guidelines
MPBSE Board Exam 2026 के नए नियम घोषित। निष्पक्ष परीक्षा के लिए सख्त कदम, गाइडलाइन उल्लंघन पर कार्रवाई। जानें छात्रों और केंद्रों के लिए क्या हैं नए निर्देश।
5 पॉइंट में समझें पूरी खबर
- MP बोर्ड परीक्षा में पारदर्शिता के लिए नकल रोकने हेतु नए कड़े नियम।
- बोर्ड परीक्षा हॉल में छात्रों का व्यवहार अब निगरानी में रहेगा।
- जबलपुर समेत मध्य प्रदेश के सभी जिलों में यह नियम तुरंत प्रभाव से लागू होंगे।
- नियमों का उल्लंघन करने वाले छात्रों को सरकारी नौकरी की पात्रता और भविष्य की परीक्षाओं में परेशानी हो सकती है।
mpbse-mp-board-exam-2026-cheating-new-guidelines
mpbse-mp-board-exam-2026-cheating-new-guidelines
ये भी पढ़ें...Board exam 2026 के बाद चुनें ये कोर्स, करियर बनेगा सुपरफास्ट
नकल और अभद्र व्यवहार पर सख्त कार्रवाई
- रिजल्ट कैंसिल: यदि कोई परीक्षार्थी सेंटर हेड या ड्यूटी पर कर्मचारियों से बदतमीजी (MP Board Exam 2026) करता है, तो मंडल उसका पूरा रिजल्ट (Total Result) कैंसिल कर देगा।
- विषयवार प्रतिबंध: यदि किसी छात्र के पास एक विषय में नकल सामग्री मिलती है, वह उत्तर पुस्तिका फाड़ता है या लेकर भागता (MP News) है, तो उस विशेष विषय की परीक्षा को 'कैंसिल' (Cancel) माना जाएगा।
- संपूर्ण प्रतिबंध: एक से अधिक विषयों में नकल पाए जाने पर छात्र के सभी विषयों की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी।
सामूहिक नकल के लिए 'जीरो टॉलरेंस' नीति
ये भी पढ़ें...कॉलेज एडमिशन के लिए CUET PG जरूरी, 14 जनवरी तक करें अप्लाई
सामूहिक नकल की श्रेणी में क्या आएगा?
- समान भाषा शैली: यदि मूल्यांकन के दौरान किसी केंद्र की 10 से अधिक कॉपियों (board exam cheating) में उत्तर एक जैसी भाषा और शैली में लिखे मिलते हैं, तो उसे सामूहिक नकल माना जाएगा।
- निरीक्षण दल की रिपोर्ट: यदि कलेक्टर या जिला शिक्षा अधिकारी का उड़नदस्ता सामूहिक नकल की रिपोर्ट देता है, तो उस केंद्र का पूरा परिणाम निरस्त किया जा सकता है।
- स्टाफ पर कार्रवाई: लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों या पर्यवेक्षकों को आगामी 5 सालों तक परीक्षा कार्यों से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।
विशेष नोट: नकल प्रकरण दर्ज होने के बाद संबंधित छात्र की उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन (Evaluation) नहीं किया जाएगा।
परीक्षा के नए नियम और सजा का प्रावधान
| अपराध का प्रकार | सजा का प्रावधान |
| एक विषय में नकल सामग्री मिलना | उस विषय का परिणाम निरस्त (Cancel) |
| उत्तर पुस्तिका लेकर भागना या फाड़ना | संबंधित विषय की परीक्षा रद्द |
| शिक्षकों से अभद्रता/बदतमीजी | सभी विषयों की परीक्षा और पूरा रिजल्ट निरस्त |
| सामूहिक नकल में संलिप्तता | संपूर्ण रिजल्ट कैंसिल और केंद्र पर कार्रवाई |
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari