MP के इस जिले में लगने जा रहा रोजगार मेला, बेरोजगारों का सपना होगा सच

Kaushiki | Published:
Share
रोजगार मेला
रोजगार मेला

मध्यप्रदेश के खरगोन में बेरोजगार युवाओं को मिलेगा नौकरी और स्वरोजगार के नए अवसर। 1 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले इस मेले में विभिन्न कंपनियां भर्ती करेंगी।

मध्यप्रदेश के खरगोन में 1 अप्रैल 2025 को एक बड़ा रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले का आयोजन कलेक्टर भव्या मित्तल के नेतृत्व में तकनीकी शिक्षा (Technical Education), कौशल विकास (Skill Development) और रोजगार विभाग (Employment Department) के तहत किया जा रहा है। यह मेला जिला रोजगार कार्यालय (पुराना कलेक्ट्रेट परिसर) में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।

ये खबर भी पढ़ें..MP Board 5th-8th Result : छात्रों के लिए खुशखबरी, जानें कब आएगा 5 वीं-8 वीं बोर्ड रिजल्ट

रोजगार के नए अवसर

इस मेले में कई बड़ी कंपनियां तकनीकी (Technology) और गैर-तकनीकी (Non-Technical) पदों पर भर्ती करेंगी। इसके अलावा, सेल्फ एम्प्लॉयमेंट के लिए ऋण प्रदाता सरकारी विभाग (loan provider government department) भी युवाओं को जरूरी जानकारी देंगे।

कौन भाग ले सकता है

इस मेला में 8वीं से लेकर स्नातक (Graduate), स्नातकोत्तर (Postgraduate), आईटीआई और डिप्लोमा पास युवक-युवतियां शामिल हो सकते हैं, जिनकी उम्र 18 से 30 साल हो। उन्हें एजुकेशनल सर्टिफिकेट, एम्प्लॉयमेंट ऑफिस रजिस्ट्रेशन, कम्पोजिट आईडी, जाति और निवास प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी। अगर आप ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो हेल्पलाइन नंबर 07282-232787 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़ें...MP Board : रिजल्ट समय पर आए, इसलिए कॉपी चेक करने वालों की ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य

ग्रामीण हाट बाजार में रोजगार मेला

बता दें कि, इंदौर के ग्रामीण हाट बाजार में भी एक रोजगार मेला हुआ था, जिसमें 652 युवक-युवतियों को निजी कंपनियों में नौकरी दी गई। कुल 1 हजार 3 सौ 34 युवक-युवतियों ने इस मेले में भाग लिया। इस मेले में श्याम ऑटोमोटिव, टाटा मोटर, पटेल मोटर्स, मोजेक वर्क स्कील और लैंडकार्म ग्रुप जैसी कंपनियां शामिल थीं।

जॉब सलेक्शन

मेले में 45 कंपनियों ने 652 युवाओं का चयन किया। चयनित युवाओं को सेल्स एक्जीक्यूटिव, टेलीकॉलर, सैल्स, टीमलीडर, ड्राइवर, फिटर और वेल्डर जैसे पदों के लिए नियुक्त किया गया। इसके अलावा, स्वरोजगार के लिए 73 युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया और उन्हें शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

ये खबर भी पढ़ें...MP Board Exams Tips: इस तरह से लिखे अपना केमिस्ट्री का पेपर, आएंगे पूरे नंबर

रोजगार मेला क्या है

रोजगार मेला (Job Fair) एक ऐसी आयोजन है, जिसमें विभिन्न कंपनियां और संस्थाएं बेरोजगार व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर देती हैं। यह एक प्रकार का गाथेरिंग होता है, जिसमें विभिन्न इंडस्ट्रीज, कंपनियों और संगठनों के रिप्रेजेन्टेटिव एक स्थान पर इकट्ठे होते हैं और उम्मीदवारों (job seekers) से मिलकर उन्हें अपनी खुली नौकरियों के बारे में जानकारी देते हैं।

ये खबर भी पढ़ें...Board Exam Tips: ऐसे लिखें अपना गणित का पेपर, मिलेंगे फुल मार्क्स

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • एजुकेशन न्यूज
  • खरगोन
  • रोजगार मेला
  • मध्य प्रदेश में रोजगार मेला
  • rojgar mela
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब

By Aman Vaishnav

न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?

By Aman Vaishnav

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार

By Aman Vaishnav

MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?