MPPSC श्योपुर के टॉपर देवांशु ने द सूत्र को कहा थैंक्स, सागर के ऋषव दूसरी रैंक, इंदौर की हर्षिता दवे महिलाओं में टॉपर
Sanjay Gupta | Sept 12, 2025, 21:16 IST
ऋषव, देवांशु शिवहरे, अंकित ऊके और हर्षिता दवे (बाएं से दाएं) Photograph: (The Sootr) Photograph: (The Sootr)
MPPSC 2024 का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया, जिसमें श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने टॉप किया। देवांशु वाणिज्यिक कर निरीक्षक के रूप में गुना में कार्यरत हैं। सागर के ऋषव ने दूसरी रैंक प्राप्त की, वहीं इंदौर की हर्षिता दवे महिलाओं में टॉपर रहीं।
INDORE. मप्र लोक सेवा आयोग यानी MPPSC ने शुक्रवार शाम को पीएससी 2024 का अंतिम रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें श्योपुर के देवांशु शिवहरे ने टॉप किया है और पहली रैंक पाई है। वह अभी गुना में वाणिज्यिक कर निरीक्षक पद पदस्थ है और साल 2022 में चयनित हुए थे। परीक्षा 110 पदों के लिए हुई थी और 87 फीसदी फार्मूले से 96 पदों की चयन सूची जारी हुई है। टॉपर देवांशु ने द सूत्र को बहुत धन्यवाद दिया है, कहा है कि द सूत्र के कारण सटीक और पल-पल की न्यूज मिलती रही है।
देवांशु शिवहरे मूल रूप से श्योपुर के रहने वाले हैं और साल 2022 की परीक्षा में वाणिज्यिक कर निरीक्षक यानी सीटीआई के पद पर चयनित हुए थे। अभी वह गुना में पदस्थ है। उन्होंने भी इंदौर और शिवपुरी में रहकर परीक्षा की तैयारी की है। उन्होंने इंदौर की आईईटी से बीटेक किया है।
ये भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट
टापर देवांशु ने द सूत्र को बहुत धन्यवाद कहा है। उन्होंने कहा कि द सूत्र के कारण हमे पीएससी को लेकर पल-पल की सही और सटीक अपडेट मिलती रही है। इससे तैयारी में और आगे बढ़ने में काफी मदद मिली है।
ये भी पढ़ें... MPPSC के राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 दोनों रिजल्ट तैयार, इंतजार हाईकोर्ट का, ईएसबी रिजल्ट पर यह अपडेट
देवांशु ने प्रतिभागियों के लिए सीख दी है कि जो होना है वह होगा, उसे सोचकर बैठने से कोई मतलब नहीं है, अच्छा होगा हम सुधार करें और आगे बढ़ें, जैसे मेरे पिछेल इंटरव्यू में केवल 63 अंक थे, इस बार 140 अंक है। हमे लगातार खुद में सुधार करते रहना चाहिए।
परीक्षा में महिलाओं में टॉपर और मेरिट में 5वें क्रम पर रही हर्षिता दवे साहित्य एकेडमी की डायरेक्टर डॉ. विकास दवे की बेटी है और वह इंदौर की ही हैं। उन्होंने बीए और एमए किया है। मां भी निजी स्कूल में शिक्षक है। हर्षिता दवे ने बताया कि वह इंटरनेशनल स्तर की डिबेटर है और भारत को इंटरनेशनल स्तर पर रिप्रिजेंट किया है। इसी के कारण उन्हें इंटरव्यू में सबसे ज्यादा अंक आए हैं। यह उनका दूसरा अटेंप्ट था, पहले में 2023 की प्री थी। इस बार मेंस और इटंरव्यू दोनों दिए और पांचवे पायदान पर आई।
ये भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के चलते 2024 का भी रिजल्ट रुका, 2025 मेंस केस लिस्ट नहीं होने से सभी उलझे
दूसरे रैंक पर आए ऋषव देवरी तहसील सागर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने इंदौर के जीएसीसी से ही बीए और एमए किया। फिर देवरी से कोविड लॉकडाउन के दौरान पीएससी की तैयारी शुरू की। यह उनकी पहली मेंस और इंटरव्यू था, जिसमें वह 945.50 अंक लाकर दूसरे स्थान पर आकर डिप्टी कलेक्टर बने हैं। ऋषव ने द सूत्र को बताया कि पिता रिटायर्ड होमगार्ड प्लाटून कमांडर है और मां गृहिणी है।
अंकित ऊके, बालाघाट जिले के निवासी हैं, जिन्होंने MPPSC 2024 में तीसरी रैंक हासिल की। इसके पहले, 2019 में उन्होंने असिस्टेंट लेबर ऑफिसर के रूप में कार्य किया था। 2022 में मुख्य नगर पालिका अधिकारी सेकंड क्लास के रूप में चयनित हुए थे। वर्तमान में वह सिंगरौली में अपनी सेवा दे रहे हैं। उनकी मेहनत और समर्पण ने उन्हें इस सफलता तक पहुंचाया है, जो उनकी आगामी करियर में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।
ये भी पढ़ें... आरक्षित V/s अनारक्षित | Supreme Order के बाद MPPSC 2025 MAINS पर बड़ी राहत ?
राज्य सेवा परीक्षा 2024 के जारी हुए रिजल्ट में 13 पद डिप्टी कलेक्टर के थे। इसमें 8 पुरुष और 5 पद महिलाओें के पास गए हैं। मेरिट के आधार पर इनका मेरिट क्रम यह है
1- देवांशु शिवहरे- कुल अंक 953 (1685 अंक में से)
2- ऋषव अवस्थी- 945.50 अंक
3- अंकित 942 अंक
4- शुभम- 913 अंक
5- हर्षिता दवे- 893.75 अंक
6- रूचि जाट- 891 अंक
7- नम्रता जैन- 890 अंक
8- गिरराज परिहार-859.75 अंक
9- स्वर्णा दिवान- 833.75अंक
10- विक्रमदेव सरयम- 765.50 अंक
11- शिवानी सिरमचे-761.50 अंक
12- जतिन ठाकुर- 759.75 अंक
13- हिमांशु सोनी- 716 अंक
टॉपर ने इंदौर और शिवपुरी में की तैयारी
ये भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित, यहां देखें पूरी लिस्ट
द सूत्र को बहुत धन्यवाद
ये भी पढ़ें... MPPSC के राज्य सेवा परीक्षा 2023, 2024 दोनों रिजल्ट तैयार, इंतजार हाईकोर्ट का, ईएसबी रिजल्ट पर यह अपडेट
युवाओं को दी यह सीख
इंदौर की हर्षिता ने महिलाओं में किया टॉप
ये भी पढ़ें... MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के चलते 2024 का भी रिजल्ट रुका, 2025 मेंस केस लिस्ट नहीं होने से सभी उलझे
देवरी, सागर के ऋषव दूसरी पायदान पर
बालाघाट के अंकित को मेहनत ने दिलाई सफलता
ये भी पढ़ें... आरक्षित V/s अनारक्षित | Supreme Order के बाद MPPSC 2025 MAINS पर बड़ी राहत ?
टॉप 13 में 5 महिलाएं
1- देवांशु शिवहरे- कुल अंक 953 (1685 अंक में से)
2- ऋषव अवस्थी- 945.50 अंक
3- अंकित 942 अंक
4- शुभम- 913 अंक
5- हर्षिता दवे- 893.75 अंक
6- रूचि जाट- 891 अंक
7- नम्रता जैन- 890 अंक
8- गिरराज परिहार-859.75 अंक
9- स्वर्णा दिवान- 833.75अंक
10- विक्रमदेव सरयम- 765.50 अंक
11- शिवानी सिरमचे-761.50 अंक
12- जतिन ठाकुर- 759.75 अंक
13- हिमांशु सोनी- 716 अंक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari