MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर आवेदन के 25 हजार रुपए, यूजीसी नेट रिजल्ट में देरी का खामियाजा
Sanjay Gupta | Aug 31, 2026, 11:06 IST
mppsc assistant professor fee
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में आवेदन को लेकर उम्मीदवार उलझ गए हैं। उन्हें आवेदन के लिए 25 हजार रुपए देने होंगे। वजह है एनटीए की यूजीसी नेट के रिजल्ट में देरी।
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 का अगला चरण 4 अक्टूबर को आयोजित होगा। इस चरण में इतिहास, रसायन, गणित, भौतिक और वनस्पति विषयों की परीक्षा होगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है।
हालांकि, आवेदन शुल्क उम्मीदवारों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को काफी ज्यादा फीस चुकानी पड़ रही है, जिससे कई उम्मीदवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा के लिए एक जरूरी योग्यता यूजीसी नेट पास होना भी है। इस साल हुई यूजीसी नेट परीक्षा का रिजल्ट जारी करने में एनटीए ने देरी कर दी। रिजल्ट 28 अगस्त को जारी हुआ।
इस देरी का सीधा असर उम्मीदवारों पर पड़ा है। कई अभ्यर्थियों को 500 रुपए में भरा जाने वाला आवेदन अब करीब 25 हजार रुपए में भरना पड़ रहा है।
दरअसल, आयोग की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2025 की चार अक्टूबर को होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख 28 जुलाई से 15 अगस्त तक थी। इस तारीख में आवेदन का शुल्क 500 रुपए था। वहीं, देरी होने पर उम्मीदवार 16 अगस्त से 22 अगस्त तक तीन हजार रुपए विलंब शुल्क (late fee) के साथ भी फॉर्म भर सकता था।
लेकिन यूजीसी नेट का रिजल्ट 28 अगस्त को आया। वहीं, इतनी देरी पर आयोग के विज्ञापन के हिसाब से 23 अगस्त से 8 सितंबर तक यदि फॉर्म भरना है तो उम्मीदवार को विलंब शुल्क में फिर सीधे 25 हजार रुपए देने होंगे। ऐसे में रिजल्ट में देरी के चलते उम्मीदवार को 500 रुपए का परीक्षा शुल्क सीधे 25 हजार रुपए का पड़ रहा है।
उम्मीदवारों की मांग है कि परीक्षा में अभी 35 दिन का समय है। परीक्षा चार अक्टूबर को होना है। ऐसे में यूजीसी नेट के रिजल्ट में देरी को देखते हुए एक बार फिर सामान्य शुल्क के साथ आयोग को विंडो खोलना चाहिए। इसके चलते यूजीसी नेट पास उम्मीदवार भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे, नहीं तो 25 हजार रुपए देने होंगे, जो आम अभ्यर्थी के लिए काफी बड़ी राशि है।
वहीं, आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि यह संभव नहीं है। हर परीक्षा के समय किसी न किसी यूनिवर्सिटी के रिजल्ट या अन्य रिजल्ट को लेकर इस तरह की मांग आती है।
MPPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में इस विषय की अचानक बदली आंसर-की
MPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग सर्विस से लेकर स्पोर्ट्स ऑफिसर तक के इंटरव्यू, रिजल्ट की तैयारी
MPPSC ने 24 घंटे में दिया असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र का रिजल्ट, वजह जान हैरान हो जाएंगे
एमपी में UPSC-MPPSC फ्री कोचिंग 5 सितंबर से शुरू, 31 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
हालांकि, आवेदन शुल्क उम्मीदवारों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को काफी ज्यादा फीस चुकानी पड़ रही है, जिससे कई उम्मीदवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
यूजीसी नेट रिजल्ट ने बढ़ाई समस्या
इस देरी का सीधा असर उम्मीदवारों पर पड़ा है। कई अभ्यर्थियों को 500 रुपए में भरा जाने वाला आवेदन अब करीब 25 हजार रुपए में भरना पड़ रहा है।
कैसे हुआ 500 का फॉर्म 25 हजार का
लेकिन यूजीसी नेट का रिजल्ट 28 अगस्त को आया। वहीं, इतनी देरी पर आयोग के विज्ञापन के हिसाब से 23 अगस्त से 8 सितंबर तक यदि फॉर्म भरना है तो उम्मीदवार को विलंब शुल्क में फिर सीधे 25 हजार रुपए देने होंगे। ऐसे में रिजल्ट में देरी के चलते उम्मीदवार को 500 रुपए का परीक्षा शुल्क सीधे 25 हजार रुपए का पड़ रहा है।
क्या है उम्मीदवारों की मांग
वहीं, आयोग के ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने कहा कि यह संभव नहीं है। हर परीक्षा के समय किसी न किसी यूनिवर्सिटी के रिजल्ट या अन्य रिजल्ट को लेकर इस तरह की मांग आती है।
ये खबरें भी पढ़ें...
MPPSC में असिस्टेंट प्रोफेसर, इंजीनियरिंग सर्विस से लेकर स्पोर्ट्स ऑफिसर तक के इंटरव्यू, रिजल्ट की तैयारी
MPPSC ने 24 घंटे में दिया असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र का रिजल्ट, वजह जान हैरान हो जाएंगे
एमपी में UPSC-MPPSC फ्री कोचिंग 5 सितंबर से शुरू, 31 अगस्त तक करें रजिस्ट्रेशन
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत कारंजा ही क्यों जा रहे? बालासाहेब देवरस के गांव में सेवा की नई कसौटी
By Ramanand Tiwari
MP Engineering College में 41 हजार सीटें खाली, छात्र अब डिग्री नहीं प्लेसमेंट और फैकल्टी देखकर चुन रहे कॉलेज
By Ramanand Tiwari
आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े के आरोप में भोपाल के सृष्टि हॉस्पिटल संचालक के खिलाफ EOW ने दर्ज किया केस
By Sandeep Kumar
प्रेमी को फोन कर मिलने बुलाया, फिर पति के साथ मिलकर काटा गला, बलरामपुर वसीम हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पति-पत्नी पहुंचे जेल
By Umeshwari Baghel
MP ADPO और IBPS Law Mains की तारीख टकराई, अभ्यर्थी अब किसे चुनें? MPPSC से बदलाव की गुहार
By Sandeep Kumar
लॉरेंस बिश्नोई के नाम 50 करोड़ की फिरौती मांगने वाला शोएब ढेबर फरार, पता बताने वाले को पुलिस देगी 5 हजार रुपए
By VINAY VERMA
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, MP शिक्षक भर्ती पर गरमाई सियासत, कूनो में फिर गूंजी किलकारी...
By Sandeep Kumar