MPPSC 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी, 41 परीक्षाओं का जिक्र लेकिन मेंस 2025 का नहीं, 4 पर हाईकोर्ट का स्टे

Sanjay Gupta | May 16, 2026, 12:14 IST
Share
mppsc exam calendar 2026
mppsc exam calendar 2026

मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) ने साल 2026 के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें चार परीक्षाओं पर हाईकोर्ट स्टे की बात कही गई है। इसमें राज्य सेवा मेंस 2025 भी है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2025 को लेकर भी तारीख जारी कर दी।

MPPSC एक्जाम कैलेंडर 2026:मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 2026 का नया (संशोधित) परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें कुल 41 परीक्षाओं की जानकारी है। हालांकि, चार परीक्षाओं पर हाईकोर्ट का स्टे लगा है, इसलिए उनकी तारीख अभी नहीं बताई गई है।

446a1937-a7d
446a1937-a7d

0715fd8e-111
0715fd8e-111

राज्य सेवा परीक्षाओं के लिए यह

आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा राज्य सेवा परीक्षा है। नए शेड्यूल में राज्य सेवा मेंस 2025 (MPPSC 2025) को लेकर हाईकोर्ट स्टे की बात कही गई है, इसलिए तारीख नहीं। वहीं राज्य सेवा मेंस 2026 शेड्यूल में 7 से 12 सितंबर तक है। वहीं राज्य वन सेवा मेंस 2026 को 27 सितंबर शेड्यूल किया गया है।

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती इन चरण में

वहीं 2025 की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का पहला चरण 12 जुलाई को होगा। इसमें छह विषय हैं – संस्कृत, भूगोल, मनोविज्ञान, विधि, भूगर्भशास्त्र और योगिक विज्ञान। दूसरा चरण 2 अगस्त को है, जिसमें राजनीति, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, हिंदी और अंग्रेजी शामिल हैं। तीसरा चरण 30 अगस्त को होगा, जिसमें भौतिक, रसायन, इतिहास, वनस्पति और गणित को रखा गया है। चौथा और आखिरी चरण 18 अक्टूबर को है, जिसमें प्राणीशास्त्र और कम्प्यूटर विज्ञान शामिल हैं।

इन परीक्षाओं पर स्टे

राज्य सेवा मेंस 2025 के साथ ही होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा अधिकारी 2025 की परीक्षाओं पर भी हाईकोर्ट का स्टे लगा हुआ है। इसी तरह आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी 2025 की परीक्षा पर भी स्टे है।

बाकी यह परीक्षाएं भी शेड्यूल में

इसके साथ ही सहायक कुलसचिव 2025 की परीक्षा 17 मई को है। सहायक नगर नियोजक 2026 की परीक्षा 20 सितंबर को होगी। आंतरिक लेखा परीक्षण की परीक्षा 4 अक्टूबर को है, जबकि सहायक जिला लोक अभियोजन 18 अक्टूबर को होगी। वैज्ञानिक अधिकारी की परीक्षा 22 नवंबर को है और इसी दिन सहायक संचालक किसान कल्याण की परीक्षा भी होगी।

ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 केस फिर लिस्ट नहीं, अब हाईकोर्ट में अवकाश

MPPSC फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट लंबा अटकने की आशंका, हाईकोर्ट में दो मामलों में याचिकाएं

MPPSC राज्य सेवा 2026 प्री में उपस्थिति केवल 72 फीसदी, इंदौर में केवल 45 फीसदी ने दी

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा प्री 2026 से थ्री लेयर सुरक्षा सिस्टम लागू, हर परीक्षा में होगी जांच

Tags:
  • MPPSC
  • राज्य वन सेवा
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • MPPSC 2025
  • MPPSC एक्जाम कैलेंडर 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती