MPPSC की नई पहल: ई-समाचार पत्र शुरू किया, पहले अंक में कुल परीक्षा, चयन से लेकर उम्मीदवारों की संख्या भी बताई
Sanjay Gupta | Jun 27, 2025, 15:19 IST
e samachar bharti
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने उम्मीदवारों को आयोग की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए त्रैमासिक ई-समाचार पत्र संवदिया की शुरुआत की है।
मप्र लोक सेवा आयोग ने एक नई पहल करते हुए उम्मीदवारों को आयोग के कार्यों की जानकारी देने के लिए ई-समाचार पत्र शुरू किया है। इसे संवदिया नाम दिया गया है। इसका पहला अंक जारी कर दिया गया है। यह हर तीन माह में प्रकाशित किया जाएगा।
ई-समाचार पत्रिका संवदिया को आयोग की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। इसका विमोचन पूर्व अध्यक्ष भास्कर चौबे, पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एसपी गौतम और वर्तमान अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया। ओएसडी डॉ. रविंद्र पंचभाई ने बताया कि इस पत्रिका में आयोग के समसामयिक समाचार, साक्षात्कार, परीक्षा आयोजन व अन्य आयोजनों की जानकारी रहेगी। यह पूरी तरह से इलेक्ट्रॉनिक होगी और आयोग की साइट पर उपलब्ध रहेगी।
![MPPSC]()
पत्रिका में बताया गया है कि वर्ष 2024-25 में हुई कुल 17 परीक्षाओं के लिए आयोग के पास 2.82 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे और इनमें से 1.90 लाख अभ्यर्थी परीक्षाओं में शामिल हुए। सबसे अधिक आवेदन राज्य पात्रता परीक्षा 2024 में 1.21 लाख और उसके बाद राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 में 1.17 लाख आवेदन आए थे। राज्य पात्रता परीक्षा में 69,970 और प्रारंभिक परीक्षा 2025 में 95,760 अभ्यर्थी शामिल हुए।
इससे पहले आयोग ने 25 जून को सीएम डॉ. मोहन यादव के इंदौर दौरे के दौरान कुल चयन की जानकारी भी दी थी। इसमें बताया गया था कि सीएम डॉ. यादव के कार्यकाल में आयोग अब तक 3756 पदों की भर्ती पूरी कर चुका है और वर्तमान में 5317 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अध्यक्ष डॉ. मेहरा ने बताया था कि दिसंबर 2023 से अब तक 75 विज्ञापनों के जरिए 4492 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया की गई है और इनमें से 3756 पदों के लिए अंतिम चयन अनुशंसा कर दी गई है। वहीं, अगले महीनों में 5562 पद भरे जाएंगे। वर्तमान में 5317 पदों के लिए 61 भर्ती प्रक्रियाएं जारी हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
इन्होंने किया शुभारंभ
आयोग ने पहले अंक में दी अहम जानकारियां
आयोग ने पहले अंक में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। आयोग ने वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 5360 पदों के लिए जारी हुए रिकॉर्ड 71 विज्ञापनों की विस्तृत जानकारी दी है। इसके साथ ही इस अवधि में हुई परीक्षाओं की जानकारी भी दी गई है। इससे भी अहम बात यह है कि इन परीक्षाओं में कुल कितने उम्मीदवारों ने आवेदन किया और कितने परीक्षाओं में उपस्थित हुए, इसकी भी जानकारी दी गई है। साथ ही, इंटरव्यू के बाद 87 फीसदी अंतिम परिणाम के तहत कितने उम्मीदवारों की परीक्षा-वार चयन सूची जारी हुई, इसकी भी विस्तृत डिटेल दी गई है।
MPPSC
17 परीक्षाओं में 2.82 लाख आवेदन आए
आयोग ने इसके पहले दी थी यह जानकारी
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By Umeshwari Baghel
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj
वेदांता ग्रुप को जल्द नया और युवा नेतृत्व मिलेगा: प्रिया अग्रवाल हेब्बर हो सकती हैं उत्तराधिकारी, कौन सी जिम्मेदारी मिलेगी?
By Arohi Raj
हाईकोर्ट की फटकार से जागा स्वास्थ्य विभाग: सचिव अमित कटारिया पर लगा जुर्माना, लापरवाही में कांकेर CMHO सस्पेंड
By Umeshwari Baghel
बंटी नागर सुसाइड केस: रियल एस्टेट कारोबारी की मौत पर तीन महिलाएं पुलिस के राडार पर
By Sanjay Gupta