MPPSC राज्य वन सेवा, हैंडलूम, असिस्टेंट प्रोफेसर के रिजल्ट जारी करने में जुटा

Sanjay Gupta | Published:
Share
thesootr
thesootr

मध्‍य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) के उम्मीदवारों के लिए अंतिम रिजल्ट का इंतजार जारी है। राज्य वन सेवा 2024 परीक्षा में 12 पदों के लिए रिजल्ट जारी होने वाला है

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) की लगातार परीक्षाएं, इंटरव्यू चल रहे हैं। अब उम्मीदवारों को अंतिम रिजल्ट का इंतजार है। इसके पहले पीएससी को लेकर लगातार उम्मीदवारों के सवाल थे कि राज्य सेवा प्री 2025 प्री और राज्य सेवा 2024 की मेन्स का रिजल्ट कब आएगा और इस मामले में 'द सूत्र' सौ फीसदी सही साबित हुआ था। अब उम्मीदवारों को जिज्ञासा राज्य वन सेवा 2024 के अंतिम रिजल्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर में हिंदी, हिस्ट्री जैसे विषयों में हो चुके इंटरव्यू के रिजल्ट और हैंडलूम के रिजल्ट को लेकर अधिक क्वेरी है।

खबर यह भी...

यह है रिजल्ट के हालात

  • राज्य वन सेवा 2024 परीक्षा में केवल 12 ही पद हैं। वहीं इसके लिए करीब 40 उम्मीदवारों के रिजल्ट हुए थे। यह रिजल्ट करीब 13 दिन पहले खत्म हो चुके हैं। इस बारे में जानकारी यही है कि रिजल्ट का काम पूरा हो गया है और इसी सप्ताह आयोग किसी भी दिन इसका रिजल्ट जारी करने की स्थिति में रहेगा। उल्लेखनीय है कि जहां 2024 में केवल 12 पद रहे और वहीं 2025 के लिए तो वन सेवा में कोई भर्ती ही नहीं निकली है।
  • सहायक संचालक हथकरघा यानी हैंडलूम के लिए भी 6 पदों के लिए अंतिम रिजल्ट आना है। इसके लिए पहले ही इंटरव्यू में लंबा समय लगा क्योंकि तकनीकी इश्यू थे। इसका विज्ञापन जून 2024 में आया और फिर जुलाई 2024 में लिखित परीक्षा हुई और हाल ही में इसमें 6 पदों के लिए 23 उम्मीदवारों के इंटरव्यू हुए। आयोग से मिली जानकारी के अनुसार यह रिजल्ट भी इसी सप्ताह किसी भी दिन जारी करने की तैयारी की जा रही है।
  • असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए भी कई पदों के लिए इंटरव्यू लगातार चल रहे हैं। जिनके इंटरव्यू हो चुके हैं, इनमें से कुछ के रिजल्ट इसी माह आयोग जारी करने की तैयारी कर रहा है जिसमें हिंदी, हिस्ट्री जैसे विषय भी हैं।
  • आईटीआई के लिए इंटरव्यू हो चुके हैं लेकिन इसके रिजल्ट नहीं आएंगे, क्योंकि इसमें हाईकोर्ट में केस लंबित है, इसमें संभावित सुनवाई अप्रैल माह में है। जब तक हाईकोर्ट से सीधे आदेश नहीं मिलेंगे, यह रिजल्ट जारी नहीं हो सकेंगे।
  • मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक




Tags:
  • MP News
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी लोक सेवा आयोग
  • राज्य वन सेवा परीक्षा
  • राज्य वन सेवा का अंतिम रिजल्ट
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर