MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के लिए आई खुशखबरी, मिलेंगे नए अधिकारी

Sanjay Gupta | Nov 07, 2025, 13:35 IST
Share
MPPSC-State-Services-Exam-2023-Result-Update-Jabalpur-High-Court-Decision
MPPSC-State-Services-Exam-2023-Result-Update-Jabalpur-High-Court-Decision

MPPSC 2023 का रिजल्ट तीन महीने से अटका हुआ था। इसे लेकर उम्मीदवार काफी परेशान थे। अब जबलपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। आइए जानते हैं...

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट (mppsc 2023 result) किसी भी वक्त जारी हो जाएगा। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में 1 सितंबर से रिजर्व रखे हुए आदेश को शुक्रवार को जारी कर दिया गया है।

जैसा द सूत्र ने पहले ही बताया था। सूत्र ने इसके लिए जबलपुर हाईकोर्ट में आवेदन भी लगाया था। आखिरकार पहल रंग लाई और ऑर्डर डिस्पोज हो गया। माना जा रहा है कि रिजल्ट 48 घंटे के भीतर जारी हो जाएगा।

हाईकोर्ट ने यह किया

इस मामले (mppsc 2023 result) में एक सितंबर से सुनवाई होकर ऑर्डर रिजर्व था, जिसके चलते अंतिम चयन सूची/रिजल्ट होल्ड था। इसी बीच इस बेंच के एक जस्टिस का तबादला हो गया और ऑर्डर 55 दिन से रुका था।

इस मामले में द सूत्र ने ऑर्डर जारी करने के लिए मेंशन लिया। आखिर में इस मामले में अब यह ऑर्डर डिस्पोज हो गया है।

d3e1b423-46c
d3e1b423-46c

यहां से डाउनलोड करें PDF...

फिर ऑर्डर कब और रिजल्ट कब

बड़ी बात यह है कि हाईकोर्ट ने केस अलाउड किया है यानी कि रिट अपील मान्य हो गई। फैसला मप्र लोक सेवा आयोग के पक्ष में गया है। इसके चलते रिजल्ट जारी करने में अब कोई रोक नहीं है। हालांकि अभी हाईकोर्ट की साइट पर यही दिखाया है कि केस अलाउड, 1 सितंबर, केस डिस्पोज। अभी औपचारिक आदेश आना बाकी है। यह आदेश बुधवार रात को ही या फिर गुरुवार शाम तक अपलोड होने की पूरी संभावना है।

MPPSC से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें...

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2023 के रिजल्ट के लिए द सूत्र ने की ऐसी पहल

रिजल्ट 48 घंटे में आना संभावित

राज्य सेवा परीक्षा (mppsc 2023 news) कुल 229 पदों के लिए हुई थी। जानकारी के अनुसार आयोग ने रिजल्ट की पूरी तैयारी कर रखी है। जानकारी के अनुसार ऑर्डर अपलोड होते ही 48 घंटे के भीतर आयोग इसका अंतिम रिजल्ट जारी कर देगा। आयोग केवल औपचारिक आदेश आने का इंतजार कर रहा है।

इस तरह चला विवाद

आयोग ने 229 पदों के लिए ये परीक्षा मार्च 2024 में ली थी, फिर 7 जुलाई 2025 से इसके इंटरव्यू हुए थे। इंटरव्यू के बाद से रिजल्ट के लिए मामला लटका हुआ था। दरअसल, इस परीक्षा के प्री के दो सवालों को लेकर याचिका दायर की गई थी।

सिंगल बेंच ने उम्मीदवार के पक्ष में फैसला दिया था। साथ ही रिजल्ट में कुछ बदलाव की बात उठी। इसके बाद आयोग ने मई 2024 में रिट अपील की और स्टे लग गया। इसके बाद से सुनवाई चल रही थी। इसी दौरान रिजल्ट पर रोक भी लगा दी गई।

आयोग की रिट अपील पर पहले 2 जुलाई को सुनवाई पूरी हो गई थी, लेकिन एक जस्टिस का ट्रांसफर हो गया। फिर सुनवाई हुई और 1 सितंबर को पूरी हो गई। उसके बाद से ये आदेश के लिए लटका हुआ था। इसी दौरान बेंच के एक जस्टिस का ट्रांसफर भी हो गया।

Tags:
  • मध्य प्रदेश हाईकोर्ट
  • राज्य सेवा परीक्षा 2023
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • mppsc 2023 news
  • mppsc 2023 result
  • mppsc 2023
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज