MPPSC ने HC में कहा हम- राज्य सेवा परीक्षा 2023 का रिजल्ट करेंगे जारी
Sanjay Gupta | Nov 14, 2024, 11:49 IST
राज्य सेवा परीक्षा 2023
MPPSC मेंस 2023 को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में अहम सुनवाई मात्र दो मिनट ही चली, लेकिन इसमें एक अहम बात पीएससी की ओर से एजी प्रशांत सिंह ने कही।
मप्र लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) मेंस 2023 को लेकर जबलपुर हाईकोर्ट में 14 नवंबर (गुरुवार) को अहम सुनवाई मात्र दो मिनट ही चली। लेकिन इसमें एक अहम बात पीएससी की ओर से एजी प्रशांत सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों ने मेंस दे दी है और वह रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, हम इसे पब्लिश करने जा रहे हैं।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता अंशुल तिवारी ने भी शार्ट में मुद्दा ब्रीफ किया। इस पर जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय शराफ की बैंच ने पूछा कि इस मैटर में क्या अर्जेंसी है, क्योंकि आज बहुत केस लिस्ट हैं, दो सप्ताह बाद इसे करें। इस पर अधिवक्ता तिवारी ने कहा कि अर्जेंसी केवल यही है कि पीएससी रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है। इस पर बेंच ने कहा कि वह कह रहे हैं कि वह रिजल्ट की प्रोसेस में हैं। इसके बाद मामले को दो दिसंबर को लिस्ट कर दिया गया है।
MPPSC 2024 प्री के 9 सवालों पर आपत्ति, जबलपुर HC ने मांगी रिपोर्ट
इसके साथ ही एक मुद्दा राज्य सेवा परीक्षा 2024 की प्री को लेकर भी इसी कोर्ट में लिस्ट था। याचिकाकर्ता रेखा साहू ने सिंगल बेंच द्वारा प्री 2024 के गलत सवालों को लेकर उम्मीदवारों की गई याचिका खारिज के विरुद्ध यह अपील दायर की है। इसे भी साथ में लिंक कर दिया गया है और अगली सुनवाई पर सुना जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्री 2024 के भी कई सवालों पर आपत्ति लगी थी लेकिन सिंगल बैंच ने कहा कि आंसर की पर सवाल नहीं उठाए जा सकते हैं और याचिका खारिज कर दी थी, इसी को लेकर याचिका लगी है।
MPPSC की मेंस 2024 का रिजल्ट दो महीने में, 2023 को लेकर अभी साफ नहीं
इस केस पर ही राज्य सेवा 2023 की मेंस का रिजल्ट टिका हुआ था। कोर्ट में केस के चलते ही पीएससी इसका रिजल्ट जारी नहीं कर रहा था। दरअसल प्री 2023 के दो सवाल को हाईकोर्ट सिंगल बैंच ने मई 2024 के आदेश में गलत बताया और कहा था कि इस आधार पर राज्य वन सेवा 2023 के प्री का रिजल्ट रिवाइज किया जाए। लेकिन पीएससी रिट अपील 1232/24 में गया और स्टे मिल गया। इसके बाद से ही इस केस में सुनवाई चल रही है। हालांकि पीएससी ने राज्य वन सेवा मेंस का रिजल्ट भी जारी किया और इंटरव्यू शेड्यूल भी तय किया, लेकिन इसके उलट राज्य सेवा 2023 की मेंस का रिजल्ट रोक दिया।
इससे पहले 24 सितंबर को सुनवाई हुई। एक्टिंग चीफ जस्टिस की बैंच में करीब तीन मिनट तक सुनवाई चली और इसके बाद तय हुआ कि इसमें अभी अत्यंत आवश्यक वाला मुद्दा नहीं है, इसलिए इसकी सुनवाई दो सप्ताह बाद रखी जाएगी।
MPPSC 2022 इंटरव्यू शेड्यूल से पहले, ग्रामोद्योग और ITI क्यों रुके?
राज्य सेवा परीक्षा प्री 2023 दिसंबर में हुई थी और फिर जनवरी 2024 में रिजल्ट आकर मात्र 50 दिनों में ही इसकी मेंस भी मार्च में आयोजित कराई गई। प्री के रिजल्ट के बाद 150 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आंसर की को लेकर सवाल उठाए जो करीब सात सवालों पर थे। हालांकि बेंच ने केवल दो सवालों को संज्ञान में लिया और उन पर पीएससी के आंसर को गलत बताया। इसमें सभी याचिकाकर्ता जिन्होंने आपत्ति लगाई थी उन्हें सशर्त मेंस में बैठने के आदेश हुए, लेकिन डिटेल आर्डर जारी नहीं किया। बाद में राज्य सेवा मेंस होने के बाद 16 मई को डिटेल आर्डर आया। दो सवालों को गलत बताया और साथ ही कहा कि नए जवाब के आधार पर राज्य वन सेवा 2023 प्री का रिजल्ट रिवाइज किया जाए और मेंस कराई जाए, क्योंकि तब तक राज्य सेवा की तो मेंस हो गई लेकिन वन सेवा की बाकी थी। इस फैसले के खिलाफ आयोग तत्काल अपील में चला गया और स्टे ले आया। तभी से यह केस चल रहा है।
प्रेस की स्वतंत्रता वाले विलियम बैंटिक के सवाल को हाईकोर्ट ने गलत माना था और इसी तरह कबड्डी संघ के मुख्यालय के सवाल पर भी पीएससी के जवाब को गलत माना और नया आंसर दूसरा बताया। इन दो सवालों के आधार पर जबलपुर हाईकोर्ट ने कहा कि इन दो सवालों का लाभ केवल हाईकोर्ट आने वालों को नहीं बल्कि सभी प्रभावित उम्मीदवार को मिलेगा। यानि यह सभी उम्मदीवार जो इन दो सवालों के कारण कटऑफ पर अटक गए थे, वह सभी इसका लाभ लेने वालों में आ सकते हैं। इसी आधार पर जस्टिस ने कहा कि वन सेवा क्योंकि नहीं हुई तो इसका प्री का रिजल्ट संशोधित किया जाए और इसी आधार पर मेंस हो। लेकिन राज्य सेवा मेंस 2023 हो चुकी है इसलिए इसके लिए अलग से आदेश नहीं हो सकते हैं। लेकिन इन सवालों का लाभ लेन के सभी पात्र है जो एक पर लागू वह सभी पर भी होगा। इसके बाद आयोग ने अपील दायर की और स्टे लिया।
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने भी रिजल्ट की बात उठाई
MPPSC 2024 प्री के 9 सवालों पर आपत्ति, जबलपुर HC ने मांगी रिपोर्ट
एक अन्य मुद्दा पीएससी 2024 का भी साथ में लिंक
MPPSC की मेंस 2024 का रिजल्ट दो महीने में, 2023 को लेकर अभी साफ नहीं
इसलिए अहम थी 2023 को लेकर सुनवाई
बीती सुनवाई में भी उठा था अर्जेंसी वाला मुद्दा
MPPSC 2022 इंटरव्यू शेड्यूल से पहले, ग्रामोद्योग और ITI क्यों रुके?
यह है पूरा मामला
यह दो सवालों को लेकर था फैसला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari