MPPSC एक साल के भीतर दूसरी बार लेगा राज्य पात्रता परीक्षा (सेट), विज्ञापन किया जारी

Jitendra Shrivastava | Mar 15, 2024, 15:26 IST
Share
THESOOTR
THESOOTR

आचार संहिता लगने से एक दिन पहले शुक्रवार, 15 मार्च को आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 20 विषयों के लिए यह परीक्षा होना है। हालांकि, अभी परीक्षा तारीख घोषित नहीं की गई है। मध्यप्रदेश

संजय गुप्ता, INDORE. मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) एक साल के भीतर दूसरी बार सेट (राज्य पात्रता परीक्षा) का आयोजन करने जा रहा है। इसके लिए आचार संहिता लगने से एक दिन पहले शुक्रवार, 15 मार्च को आयोग ने विज्ञापन जारी कर दिया है। कुल 20 विषयों के लिए यह परीक्षा होना है। हालांकि अभी परीक्षा तारीख घोषित नहीं की गई है। इसके पहले अगस्त 2023 में करीब 40 विषयों के लिए सेट हुई थी।

सेट होने से फायदे क्या?

सेट देने वालों में से हर विषय में 6 फीसदी को अर्हता सर्टिफिकेट दिया जाता है। असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती के लिए यह सर्टिफिकेट अनिवार्य होता है। या तो फिर उम्मीदवार के पास पीएचडी व यूजीसी द्वारा अन्य तय की गई मान्य डिग्री होना चाहिए। इसके बिना उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में वह नहीं बैठ सकता है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश में 11 एसपी सहित 47 IPS अफसरों के ट्रांसफर

DA Hike in MP: MP के 12 लाख सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, DA 4 फीसदी बढ़ा

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पंकज और अंतरसिंह ने थामा बीजेपी का दामन

शिवम वर्मा इंदौर निगमायुक्त, ग्वालियर के अनुभव के कारण प्रियंक से आगे निकले, हर्षिका सिंह को नहीं दी कलेक्टरी

इस तरह होगी 300 अंक की परीक्षा

इसके लिए उम्मीदवार 21 मार्च से 20 अप्रैल 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क आरक्षित वर्ग के लिए 250 रुपए और अन्यक लिए 500 रुपए रहेगा। परीक्षा ऑफलाइन और ओएमआर शीट आधारित होगी। परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र सामान्य शिक्षण का होगा जिसमें 50 प्रश्न होंगे और कुल 100 अंक का हगा, दूसरा प्रश्नपत्र संबंधित विषय का सौ प्रश्न का होगा जिसके 200 अंक होंगे। कुल 300 अंक की परीक्षा होगी।

इन विषयों के लिए होगी परीक्षा

रसायन, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, हिंदी, इतिहास, गृहविज्ञान, विधि, पुस्तकालय व सूचना विज्ञान, जीव विज्ञान, गणितीय विज्ञान, दर्शनशास्त्र, शारीरिक शिक्षा, भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, संस्कृत, समाज शास्त्र व योगा।

इसमें भी 87-13 का फार्मूला रहेगा

परीक्षा पास करने के लिए यूजीसी नियम के अनुसार अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 40 फीसदी और अन्य वर्ग के लिए 35 फीसदी का नियम रहेगा। हर विषय में 6 फीसदी को अर्ह माना जाएगा, लेकिन रिजल्ट 87-13 फीसदी फार्मूले से ही होगा। यानि 87 फीसदी पर अर्ह उम्मीदवार घोषित होंगे और 13 फीसदी होल्ड किए जाएंगे।

Tags:
  • MPPSC
  • राज्य पात्रता परीक्षा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग