नगर अध्यक्ष पर राजीव गांधी के पुतले जलाने का आरोप, मुंडन कर जताया विरोध

Neel Tiwari | Aug 20, 2025, 20:42 IST
Share
municipal-president-accused
municipal-president-accused

जबलपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष की नियुक्ति का विरोध शुरू हो गया है। विरोध में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कांडा और प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी ने मुंडन करवा लिया है।

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर जबलपुर में कांग्रेस नेताओं ने नर्मदा के तट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कांग्रेस के नगर अध्यक्ष के खिलाफ विरोध जताते हुए सर मुंडवा लिया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने मां नर्मदा से प्रार्थना करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व को सद्बुद्धि मिले। ऐसे व्यक्ति को नगर कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाने का निर्णय वापस लिया जाए जिसने कभी राजीव गांधी का पुतला जलाया था।

नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा पर लगाए आरोप

सौरभ नाटी शर्मा को दोबारा जबलपुर कांग्रेस का नगर अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में विजय कांडा और राजेन्द्र चौधरी ने सर मुंडवा लिया।

विजय कांडा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष हैं और राजेन्द्र चौधरी प्रदेश प्रतिनिधि हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि जब सौरभ नाटी शर्मा जनता दल में सक्रिय थे, तब उन्होंने स्वर्गीय राजीव गांधी का पुतला जलाया था।

अब कांग्रेस संगठन की बागडोर उन्हें दोबारा सौंपे जाने से पार्टी का एक बड़ा वर्ग असहज और आक्रोशित नज़र आ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला निर्णय है, बल्कि राजीव गांधी की विरासत का भी अपमान है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के भाई नाना, भरत पटवारी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव पर धोखाधड़ी में केस दर्ज

33f9194e-4cd
33f9194e-4cd


ग्वारीघाट पर मुंडन कर किया विरोध

विरोध जताने पहुंचे कांग्रेस के नेताओं ने ग्वारीघाट पर सिर मुंडवाकर अपने आक्रोश को सार्वजनिक किया। इस दौरान मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कांडा और प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि वे जल्द ही नई दिल्ली जाकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी को पूरे प्रकरण की जानकारी देंगे और सौरभ नाटी शर्मा को हटाने की मांग करेंगे।

रतलाम जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश पटेल ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, बीजेपी का थामा दामन

13172588-242
13172588-242


राय शुमारी के खिलाफ नियुक्ति का आरोप

मुंडन करा विरोध प्रदर्शन करने वाले नेताओं ने यह आरोप लगाया है कि पिछली बार सौरभ नाटी शर्मा की नियुक्ति बिना राय शुमारी के किसी दबाव में की गई। लेकिन इस बार जब कांग्रेस ने सृजन अभियान चलाया और सभी की राय ली गई। तब जबलपुर आए पर्यवेक्षक गुरदीप सिंह सब्बल से भी उन्होंने शिकायत की थी और उन्हें आश्वासन मिला था कि सौरभ की नियुक्ति नगर अध्यक्ष पद पर नहीं होगी।

डिंडौरी में पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष के समर्थन में जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष सहित 2 ने दिया इस्तीफा

विजय कांडा ने यह भी आरोप लगाया की नगर अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद भी जब उन्होंने पर्यवेक्षक से बात की तो उन्होंने बताया कि उनकी रिपोर्ट में जबलपुर शहर के लिए सौरभ नाटी शर्मा को प्रस्तावित नहीं किया गया था उसके बाद भी न जाने किस दबाव में उन्हें नियुक्ति दी गई।

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कांग्रेस से नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी कांग्रेस के कई आयोजनों के लिए आज जबलपुर पहुंचे हैं और प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेता के जबलपुर में होने के बाद भी यह विरोध सामने आया है।

फिलहाल यह पूरा घटनाक्रम कांग्रेस संगठन में गुटबाजी और असंतोष की ओर इशारा कर रहा है, और अब जबलपुर कांग्रेस नगर अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी कार्यकर्ताओं के एक गुट की खिलाफत भी खुलकर सामने आ रही है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • राहुल गांधी
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • कांग्रेस
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस
  • सोनिया गांधी
  • जबलपुर
  • राजीव गांधी
  • उमंग सिंघार
  • सौरभ नाटी शर्मा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं