भिंड : बिजली विभाग ने काट दिया नगर पालिका का कनेक्शन, और फिर जो हुआ...

Sourabh Bhatnagar | Oct 26, 2024, 08:18 IST
Share
आपस में भिड़े  2 सरकारी विभाग
आपस में भिड़े 2 सरकारी विभाग

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दो सरकारी विभागों के कर्मचारियों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। मामला नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों के बीच का है।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में दो सरकारी विभागों के कर्मचारियों के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। मामला नगर पालिका परिषद और विद्युत निगम के अधिकारियों के बीच का है। 3 करोड़ रुपए का बिजली बिल न चुकाने पर बिजली विभाग ने नगर पालिका की बिजली सप्लाई काट दी। तनातनी इतनी बढ़ गई कि मामला कचरा फैलाने तक पहुंच गया।

3 करोड़ रुपए का बिजली बिल था बकाया

आम तौर पर बिजली बिल न चुकाने पर बिजली विभाग उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट देता है, लेकिन इस बार मामला अलग था। भिंड में नगर पालिका का तीन करोड़ रुपए का बिल बकाया होने पर शुक्रवार शाम को बिजली विभाग ने उसका कनेक्शन काट दिया, जिससे नगर पालिका का सारा कामकाज ठप हो गया।

भिंड में भंडारे का प्रसाद खाने से एक की मौत , 53 लोग बीमार

बिजली विभाग के दफ्तर पर फेंका कचरा

इस घटनाक्रम के बाद नाराज नगरपालिका अधिकारी और पार्षद बिजली विभाग पहुंचे और बात करने की कोशिश की, लेकिन एसई ने साफ शब्दों में कहा कि बिल जमा करने के बाद ही बिजली बहाल होगी। इसके बाद गुस्साए पार्षदों और कर्मचारियों ने कचरा वाहनों से कचरा उठाकर एसई कार्यालय के सामने गिरवा दिया, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

मध्य प्रदेश में छात्राओं की स्कॉलरशिप अटकी, 34 हजार से ज्यादा छात्राएं वंचित, ये है वजह...

'बिजली विभाग पर भी बाकी है संपत्ति कर'

नगर पालिका की कचरा गाड़ियों ने ऑफिस के सामने शहर का कचरा खाली कर दिया, जिससे वहां का आवागमन भी बाधित कर दिया। पुलिस बल मौके पर था, लेकिन उसने दोनों विभागों के मामले में हस्तक्षेप नहीं किया।

नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष भानु भदौरिया ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग पर भी नगर पालिका का संपत्ति कर बकाया है, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उनका कहना है कि जब तक बिजली विभाग बकाया नहीं चुकाता, कचरा ऐसे ही फैला रहेगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • मध्य प्रदेश
  • भिंड
  • बिजली विभाग
  • Bhind Crime भिंड न्यूज
  • नगर पालिका
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा